In Kashmir - Sach Kahoon Hindi

कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी
कश्मीर : बुधवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी के बाद ज्यादातर जगहों (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) पर सोमवार को आसमान साफ रहा। इससे सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है। पारा और नीचे आ गया। कश्मीर में लद्दाख का द्रास देश में सबसे सर्द स्थान रहा। यहां सोमवार को तापमान माइनस 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां सीजन की भी यह सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम की वजह से ठंड बढ़ी है। यह असर 2 फरवरी तक बरकरार रह सकता है।

मौसम विभाग का राज्य में बुधवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) दर्ज की जा सकती है। सोमवार को श्रीनगर में पारा 3.5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 13.6 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 12.6 डिग्री, लेह में माइनस 15.6 डिग्री, जम्मू में 3.5 डिग्री, कटरा में 3.6 डिग्री और बनिहाल में 0.9 डिग्री पर पहुंच गया।

हिमाचल : अभी और बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते और अधिक बर्फबारी होने का अनुमान है। मनाली स्थित द स्नो एंड एवलॉन्च स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) (एसएएसई) ने सलाह दी है कि लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि ये स्थान बर्फ से लदे हुए हैं। सरकारी की ओर से जारी बयान में भी शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी से हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो सकता है। इससे राज्य में जोरदार बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

हिमाचल के केयलॉन्ग में पारा -17 पर पहुंचा

शिमला और आसपास के पर्यटक स्थलों- कुफरी, नारकंडा, जुब्बल, खड़ापत्थर और मशोबरा में रविवार से सोमवार के बीच ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली में सोमवार को माइनस 5.3 डिग्री, धर्मशाला में 1.8, कुफरी में माइनस 5.8 और डालहौजी में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कल्पा में रात का पारा माइनस 7.6 डिग्री और केयलॉन्ग में माइनस 17 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य के निचले इलाकों- पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में शीत-लहर चल रही है।

दिल्ली : आसमान साफ होने से और बढ़ी ठंड

शहर में सोमवार सुबह 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आसमान साफ होने से हवाओं का असर बढ़ गया। इससे (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) पहले रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरप्रदेश : आम जन-जीवन प्रभावित

पूरे राज्य में सर्द हवाओं ने आम जन-जीवन प्रभावित कर दिया है। साेमवार को कुछ हिस्सों में बारिश की भी खबरें हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी दत्ता ने कहा कि सर्द हवाएं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चल रही हैं। राज्य में ये हालात 2 फरवरी तक रहने का अनुमान है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मौसम : कश्मीर में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश
दिल्ली में भी बारिश और कोहरे के चलते 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट

श्रीनगर/नई दिल्ली. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में रविवार को भी बर्फबारी और कुछ जगहों पर बारिश हुई। (Weather Snowfall Kashmir Rain Delhi) उधर, बेंगलुरु में रविवार को कोहरे के चलते सिंगापुर और गोवा से बेंगलुरु आने वाले दो विमानों का मार्ग बदलकर चेन्नई भेजा गया। करीब 50 उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली में सुबह हुई बारिश और कोहरे के चलते 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जबरदस्त बर्फबारी के कारण शुक्रवार से शनिवार दोपहर तक (करीब 24 घंटे) श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें बंद रहीं।

यहां गुलमर्ग में 60 सेमी बर्फबारी हुई। हिमाचल में भी बर्फबारी के कारण शिमला सहित कई इलाकों में यातायात (Weather Snowfall Kashmir Rain Delhi) रविवार को भी प्रभावित रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते थल-मुंसियारी मार्ग बंद हो गया है। रातापानी और मुंसियारी के बीच कई गाड़ियां फंस गईं।

मध्यप्रदेश-गुजरात में शीतलहर की चेतावनी

मध्यप्रदेश में रविवार सुबह कोहरे का असर रहा और हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बढ़ाई। भोपाल में पारा 10.5 डिग्री, इंदौर में 11.1 डिग्री, ग्वालियर में 5.7 डिग्री और जबलपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात में भी शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में पांच दिन बाद शनिवार को जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में तापमान 2 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हो सकती है।

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा में बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 9 जनवरी तक बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। प्रदेश में सबसे कम तापमान शिमला में 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हरियाणा के करनाल, सिरसा, हिसार आदि जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई। रविवार को भी यहां बारिश का अनुमान है।

कोहरे की चपेट में बिहार

मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में 7 जनवरी को बारिश की संभावना है। 8 जनवरी से घना कोहरा छाने के आसार हैं। राज्य में उत्तरप्रदेश और नेपाल से आ रही ठंडी हवाओं का असर है। दिन में भी बादल छाने लगे हैं। दिनभर धुंध होने के कारण धूप भी कमजोर हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें