Stock Market - Sach Kahoon Hindi

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 79,000 के करीब
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने उत्साहजनक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स लगभग 789 अंकों की छलांग लगाकर 78,883 के स्तर के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 24,570 के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया।

बाजार में सबसे अधिक मजबूती धातु (मेटल) और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, कमोडिटी, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), ऑटोमोबाइल, आधारभूत संरचना (इन्फ्रा), रक्षा तथा तेल एवं गैस से जुड़े शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवा, औषधि (फार्मा) और मीडिया क्षेत्र के कुछ शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।

केवल बड़ी कंपनियों के शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप श्रेणी में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने भी शुरुआती सत्र में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की, जिससे व्यापक बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत दिखाई दिया।

सेंसेक्स में शामिल कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों ने बढ़त दर्ज की। विमानन, वित्तीय सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, ऊर्जा, उपभोक्ता वस्तु और अवसंरचना क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां निवेशकों की पसंद बनी रहीं। वहीं कुछ चुनिंदा ऑटो, दवा और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में हल्की कमजोरी देखी गई।

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिसका सकारात्मक प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। तेल की कीमतों में नरमी से आयात लागत और महंगाई पर दबाव कम होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे बाजार की धारणा मजबूत होती है।हालांकि एशिया के अधिकांश शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला और कई प्रमुख सूचकांक दबाव में रहे। इसके विपरीत, अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिससे भारतीय बाजार को शुरुआती समर्थन मिला।

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक फिसला, निफ्टी 23,950 के नीचे
Share Bazar Update: मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को लाल निशान में हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 208 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,553 और निफ्टी 51 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,941 पर था। शुरुआती कारोबार में फार्मा शेयरों में गिरावट बनी हुई है और निफ्टी फार्मा 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ के ऐलान को माना जा रहा है। Stock Market Today

इसके अलावा सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।  निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी डिफेंस और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एमएंडएम, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड हरे निशान में थे। इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एसबीआई, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इटरनल, भारती एयरटेल, टाइटन, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में थे। Stock Market Today

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 152 अंक या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,142 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 33 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,097 पर था।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। डाओ जोन्स 0.01 प्रतिशत के साथ सपाट और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।  Stock Market Today

जानकारों ने कहा कि ईरान-अमेरिका संघर्ष में लाल सागर में सऊदी अरब के तेल टैंकरों पर हमला करके हूती विद्रोहियों की आक्रामक एंट्री ने पश्चिम एशिया के संकट को और गहरा दिया है और ब्रेंट क्रूड की कीमतों को ऊपर धकेल दिया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से भारतीय शेयर बाजार की निवेशक भावना पर असर पड़ना तय है। ऊंची कच्चे तेल की कीमतों के प्रति भारत की संवेदनशीलता से एक बार फिर व्यापक आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है।

Share Market Update: शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा
मुंबई (एजेंसी)। Share Market Update: बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आॅटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही। धातु, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी समूहों के सूचकांक लुढ़क गये।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 से शेयर हरे निशान में रहे। इटरनल का शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त में रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक मजबूत हुए। एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में भी तेजी रही। पावरग्रिड, एलएंडटी, टाटा स्टील, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर एक से पौने दो फीसदी तक टूट गये। बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे।

शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 516 अंक लुढ़का
मुंबई। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर घरेलू बाजारों पर भी दिखाई दिया, जिससे निवेशकों का रुझान कमजोर रहा। सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 516 अंकों से अधिक टूटकर 77 हजार के स्तर के करीब बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी भी 24,200 के नीचे फिसल गया। Stock Market News Today

कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और निवेशकों ने मुनाफावसूली को प्राथमिकता दी। बाजार में बैंकिंग और वित्तीय शेयरों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े सूचकांकों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा धातु, ऑटो और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों में भी कमजोरी बनी रही। दूसरी ओर, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर ने बाजार को कुछ सहारा दिया।

निफ्टी के प्रमुख लाभ वाले शेयरों में आईटी और उपभोक्ता क्षेत्र की कंपनियां शामिल रहीं, जबकि बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की सतर्क रणनीति के कारण निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। वृहद बाजार में भी मिश्रित रुख देखने को मिला।

मिडकैप शेयरों में हल्की कमजोरी रही, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक हालात और वैश्विक बाजारों के संकेत आने वाले कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। Stock Market News Today

2.89 लाख की साइबर ठगी मामले में सरसा साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर महिला से की गई ठगी

टेलीग्राम लिंक के जरिए फंसाया जाल, पुलिस ने जयपुर से दबोचे आरोपी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। साइबर क्राइम थाना सरसा की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को राजस्थान के जयपुर जिले से काबू किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने जानकारी देते हुए बताया कि खैरपुर कॉलोनी, सरसा निवासी एक महिला के साथ करीब 2 लाख 89 हजार रुपए की साइबर ठगी की गई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ। Sirsa News

जैसे ही महिला ने उस लिंक पर क्लिक किया, वह टेलीग्राम ऐप से जुड़ गई, जहां उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफा कमाने के आकर्षक संदेश दिखाए गए। साइबर ठगों ने शुरूआत में छोटी राशि पर नकली मुनाफा दिखाकर और कुछ पैसे वापस भेजकर महिला का विश्वास जीत लिया। विश्वास बढ़ने के बाद महिला ने अधिक लाभ के लालच में आकर धीरे-धीरे कुल 2 लाख 89 हजार रुपए निवेश कर दिए। जब उसने अपनी पूरी राशि निकालने की कोशिश की, तो संबंधित लिंक बंद हो चुका था और उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 20 मार्च को साइबर थाना सरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—कमल (गांव मारवा, जिला जयपुर) और राकेश (टयोढ़, जिला अजमेर)—को गिरफ्तार कर लिया।

आमजन के लिए चेतावनी | Sirsa News

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और टेलीग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निवेश संबंधी लालच देने वाले संदेशों से सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें:– चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पैसे निकाले, बैंक में मचा हड़कंप

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों के साथ-साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों पर भी रहेगी। पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता में क्या प्रगति होती है, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इसके अलावा घरेलू स्तर पर मार्च में आठ मुख्य उद्योग क्षेत्रों के प्रदर्शन के आंकड़े भी इसी सप्ताह आने वाले हैं। निवेशकों की नजर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणामों पर भी रहेगी।

गत सप्ताह बाजार में सोमवार और गुरुवार को गिरावट रही जबकि बुधवार और शुक्रवार को तेजी देखी गयी। मंगलवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर अवकाश रहा। सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 943.29 अंक (1.22 प्रतिशत) चढ़ा और छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 78,493.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 302.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त में 24,353.55 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक सप्ताह के दौरान 3.42 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 4.31 प्रतिशत उछल गया। बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर चढ़े। अडानी पोर्ट्स में सबसे अधिक 6.64 प्रतिशत की बढ़त रही। इटरनल में 5.14 प्रतिशत, पावरग्रिड में 5.11, टेक महिंद्रा में 4.96, ट्रेंट में 4.78, बीईएल में 4.61, एशियन पेंट्स में 4.41, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 3.97, एनटीपीसी में 3.51 और एलएंडटी में 3.41 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी।

टाटा स्टील का शेयर 2.64 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट का 2.57, कोटक महिंद्रा बैंक का 2.33, टीसीएस का 2.27 और इंफोसिस का 2.03 फीसदी ऊपर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.93 प्रतिशत, इंडिगो का 1.82, बजाज फिनसर्व का 1.66, भारतीय स्टेट बैंक का 1.28, सनफार्मा का 1.24 और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.11 प्रतिशत मजबूत हुआ। आईटीसी, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर भी हरे निशान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे अधिक 1.91 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। मारुति सुजुकी का शेयर 1.89 फीसदी, बजाज फाइनेंस का 1.70, एचडीएफसी बैंक का 1.30 और भारती एयरटेल का 1.25 प्रतिशत टूट गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर भी नीचे बंद हुआ।

Stock Market: ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 1,500 अंक लुढ़का
मुंबई (एजेंसी)। Share Market: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनोल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध को लेकर जारी बयान के बाद गुरुवार को दुनिया भर में शेयर बाजारों में गिरावट देखी गयी और घरेलू स्तर पर बीएसई का सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स 872.27 अंक की गिरावट में 72,262.05 अंक पर खुला और कुछ ही मिनट में लगभग 1,525 अंक टूटकर 71,608.05 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,473.37 अंक (2.01 प्रतिशत) की गिरावट में 71,660.95 अंक पर रहा। Stock Market

श्री ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ मिशन में अपने मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिये हैं, लेकिन अगले दो-तीन सप्ताह में हमले और तेज किये जायेंगे। उनके इस बयान के बाद जल्द युद्ध समाप्ति की उम्मीद लगाये बैठे निवेशकों को निराशा हुई और शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गयी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 296 अंक गिरकर 22,383.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 460.70 अंक यानी 2.03 प्रतिशत नीचे 22,218.70 अंक पर था। शेयर बाजार में फिलहाल चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। बैंकिंग, फार्मा, स्वास्थ्य, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आॅटो, वित्त, धातु, मीडिया, तेल एवं गैस और रसायन समूहों पर ज्यादा दबाव है। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां अभी गिरावट में हैं। विमान सेवा कंपनी इंडिगो और दवा बनाने वाली सनफार्मा के शेयर चार फीसदी से ज्यादा नीचे चल रहे हैं। अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, इटरनल और टाट स्टील के शेयर तीन से चार प्रतिशत फिसल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:– एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, डकैती और डबल मर्डर केस से जुड़ा है मामला

वैश्विक कारकों के मिलेगी शेयर बाजार को दिशा
मुंबई (एजेंसी)। आईटी कंपनियों पर दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह गिरावट देखी गयी और अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर ज्यादा रहेगी। घरेलू स्तर पर अगले सप्ताह आयात-निर्यात के आंकड़े जारी होने हैं। इससे बाजार में निवेश धारणा प्रभावित हो सकती है। निवेशक वैश्विक कारकों से संकेत लेकर अपनी रणनीति तय कर सकते हैं। बीते सप्ताह आईटी कंपनियों में बड़ी गिरावट देखी गयी। इसका प्रमुख कारण एक अमेरिकी कंपनी द्वारा एआई समर्थित एक ऐसे टूल के विकास की खबर है जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को मिलने वाले आॅर्डर के प्रभावित होने की आशंका है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 953.64 अंक (1.14 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में शुक्रवार को 82,626.76 अंक पर बंद हुआ। इसमें पहले दो दिन तेजी और बाद के तीन दिन गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 222.60 अंक यानी 0.87 फीसदी उतरकर सप्ताहांत पर 25,471.10 अंक पर रहा।

मझौली कंपनियों के निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.37 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि छोटी कंपनियों का निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा साप्ताहिक नुकसान उठाने वाली चारों कंपनियां आईटी क्षेत्र की रहीं। इंफोसिस का शेयर 9.12 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 8.70 प्रतिशत, टीसीएस का 8.48 प्रतिशत और टेक महिंद्रा का 5.18 प्रतिशत गिर गया।

एफएमसीजी कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर 4.89 फीसदी और आईटीसी का 3.82 फीसदी गिर गया जबकि ट्रेंट में 3.22 प्रतिशत की तेजी रही। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सेंसक्स में सबसे ज्यादा 12.42 प्रतिशत उछला। बजाज फाइनेंस में 4.32 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 0.55 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में 0.01 प्रतिशत की तेजी रही। एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा 3.77 प्रतिशत का नुकसान उठाया। एक्सिस बैंक का शेयर 0.58 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक का 0.34 फीसदी टूट गया।

बिजली कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर 1.88 प्रतिशत और एनटीपीसी का 0.59 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.13 प्रतिशत लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स में 1.97 प्रतिशत, दूरसंचार कंपनी भारती एय़रटेल में 1.66 प्रतिशत और एशियन पेंट्स में 1.60 प्रतिशत की गिरावट रही। बिक्री के अच्छे आंकड़े आने से मारुति सुजुकी का शेयर 1.51 प्रतिशत चढ़ गया जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.2 फीसदी की गिरावट रही। इस्पात विनिमार्ता टाटा स्टील का शेयर 3.12 प्रतिशत और निर्माण कंपनी एलएंडटी का 2.59 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.88 फीसदी और बीईएल में 1.36 प्रतिशत की तेजी रही। टाइटन का शेयर 0.95 फीसदी और इटरनल का 0.62 प्रतिशत की बढ़त में रहा। विमान सेवा कंपनी इंडिगो के शेयर में 0.37 प्रतिशत और दवा कंपनी सनफार्मा में 0.20 प्रतिशत की तेजी रही।

Share Market Update: शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी
मुंबई (एजेंसी)। Share Market News: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 208.17 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 84,273.92 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 67.85 अंक यानी 0.26 प्रतिशत ऊपर 25,935.15 अंक पर रहा। यह दोनों का 07 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.32 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.49 प्रतिशत चढ़ गया। Stock Market

ऑटो, मीडिया, धातु, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा जबकि फार्मा, स्वास्थ्य, रसायन और सार्वजनिक बैंकों के समूहों में बिकवाली हावी रही

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा। टाटा स्टील में भी करीब तीन फीसदी की तेज रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, टीसीएस, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे। Stock Market

यह भी पढ़ें:– Family ID News: आपकी फैमिली आईडी, आपका अधिकार,आज ही बनवाएं

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने छूआ आसमान
मुंबई। भारत और अमेरिका के मध्य लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने जोरदार बढ़त के साथ कारोबार आरंभ किया। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन निवेशकों में उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में खुले। Share Market Today

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर की तुलना में लगभग 3,600 अंकों की छलांग लगाकर 85,000 के ऊपर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक हजार से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 26,000 के पार पहुँच गया। शुरुआती कारोबार में बाजार में व्यापक खरीदारी देखी गई।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग तीन प्रतिशत तक की तेजी

प्रातःकालीन सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग तीन प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,800 से अधिक का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 26,300 के पार पहुँच गया। व्यापक बाजार में भी उत्साह बना रहा और मिडकैप तथा स्मॉलकैप सूचकांकों में लगभग चार प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई।

क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी, धातु, बैंकिंग, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तथा औषधि क्षेत्र में तीन प्रतिशत से अधिक की मजबूती रही। सेंसेक्स में शामिल अधिकांश कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। बंदरगाह एवं अवसंरचना, वित्तीय सेवाएँ, विमानन तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियाँ प्रमुख लाभार्थी रहीं। केवल एक-दो शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई।

विश्लेषकों का मत है कि शुल्क में कमी से भारतीय निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी, जिससे कॉर्पोरेट आय में सुधार और निवेश गतिविधियों में तेजी आ सकती है। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा को बाजार ने सकारात्मक संकेत के रूप में लिया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह रुझान आगामी सत्रों में भी बना रहता है तो पूंजी प्रवाह में वृद्धि और निवेशकों के विश्वास में मजबूती देखने को मिल सकती है। Share Market Today

Share Market News: शुरूआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार
मुंबई (एजेंसी)। Share Market News: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरूआती कारोबार में बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स 24.28 अंक की बढ़त में 82,368.96 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत गिरावट में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 418.12 अंक (0.51 प्रतिशत) नीचे 81,926.56 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 2.25 अंक चढ़कर 25,345 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 102.85 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट में 25,239.90 अंक पर था।

आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, निजी बैंक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे। धातु, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बीईएल और टीसीएस का योगदान अधिक रहा। वहीं, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर ऊपर थे। Stock Market

यह भी पढ़ें:– Haryana News: शहरों के विकास पर हरियाणा सरकार खर्चेगी 127.87 करोड़ रुपए

सेंसेक्स में शुरू से अब तक लगातार शामिल रही हैं सिर्फ चार कंपनियां
नई दिल्ली। बीएसई के सबसे प्रमुख सूचकांक और देश की अर्थव्यवस्था का बैरोमीटर कहे जाने वाले सेंसेक्स के 40 साल के इतिहास में महज चार कंपनियां ही ऐसी हैं जो शुरू से अब तक लगातार इसका हिस्सा रही हैं। सेंसेक्स में कुल 30 कंपनियां होती हैं। ये बड़ी बाजार पूंजी वाली दिग्गज कंपनियां हैं जिनमें थोड़ा भी उतार-चढ़ाव पूरे बाजार की धारणा को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। दरअसल, ‘सेंसेक्स’ शब्द अंग्रेजी के दो शब्दों ‘सेंसिटिव’ और ‘इंडेक्स’ के मेल से बना है जिसका मतलब होता है संवेदी सूचकांक। सेंसेक्स में कभी-कभी कुछ पुरानी कंपनियों की जगह नयी कंपनियों को भी ले लेती हैं। इस साल दो जनवरी को 40 साल पूरे करने वाले सेंसेक्स में चार कंपनियां ही ऐसी हैं जो इसकी शुरूआत से अब तक सूचकांक का हिस्सा रही हैं। ये कंपनियां हैं – हिंदुस्तान यूनीलिवर, लार्सन एंड टूब्रो, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज।

पहले सेंसेक्स में कौन सी कंपनी शामिल होगी यह उनके कुल बाजार पूंजीकरण पर निर्भर करता था। यह क्रम अगस्त 2003 तक चलता रहा। सितंबर 2003 से यह कंपनी के मुक्त (फ्री-फ्लोट) बाजार पूंजीकरण के आधार पर तय किया जाने लगा। मुक्त बाजार पूंजीकरण की गणना में सिर्फ उन्हीं शेयरों को शामिल किया जाता है जो बाजार में कारोबार के लिए उपलब्ध हैं। इसमें प्रवर्तकों और इनसाइडरों के शेयरों तथा प्रतिबंधित शेयरों को शामिल नहीं किया जाता है। जब दो जनवरी 1986 को सेंसेक्स की शुरूआत हुई थी उस समय इसमें एसीसी, एशियन केबल्स, बल्लारपुर इंडस्ट्रीज, बॉम्बे बुमराह, बॉम्बे डाइंग, सिएट टायर्स, सेंचुरी एसपीजी., क्रॉम्पटन ग्रीव्स, ग्लेक्सो स्मिथक्लाइन फामार्शूटिकल्स, ग्रासिम, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स, हिंडाल्को, हिंदुस्तान मोटर्स, इंडियन होटल्स, इंडियन आॅर्गेनिक केमिकल्स (अब फ्यूचुरा पॉलिस्टर्स), इंडियन रेयॉन एंड इंडस्ट्रीज (अब आदित्य बिरला नुवो), आईटीसी लिमिटेड, किर्लोस्कर कमिन्स (अब कमिन्स इंडिया लिमिटेड), एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मुकंद आयरन (अब मुकंद लिमिटेड), नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिंधिया, सिमेंस, टाटा इंजीनियरिंग (अब टाटा मोटर्स), टाटा पावर, टाटा स्टील और जेनिथ शामिल थीं।

सेंसेक्स की कंपनियों में 30 सितंबर 2025 की स्थिति के अनुसार सबसे अधिक 15.18 प्रतिशत भारांश एचडीएफसी बैंक का है। आईसीआईसीआई बैंक 10.13 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 9.72 प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सेंसेक्स में इंफोसिस और भारती एयरटेल का भारांश भी पांच प्रतिशत से अधिक है। शीर्ष 10 कंपनियों का कुल भारांश 65 प्रतिशत है। अपने 40 साल के सफर में सेंसेक्स ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बीएसई द्वारा जारी श्वेत पत्र के अनुसार, सेंसेक्स के लिए पांच सबसे अच्छे साल 1988,1991, 1999, 2003 और 2009 रहे हैं। वहीं, पांच सबसे बुरे साल 1995, 1998, 2000, 2008 और 2011 रहे हैं।

सेंसेक्स की शुरूआत दो जनवरी 1986 को 549.43 अंक से हुई। यह 1990 में पहली बार 1,000 अंक पर पहुंचा। साल 1999 में यह पांच हजार और 2006 में 10 हजार अंक को छूने में कामयाब रहा। अगले साल 2007 में यह 20 हजार अंक को पार कर गया। इसने साल 2015 में 30 हजार, 2019 में 40 हजार, 2021 में 50 हजार, 2022 में 60 हजार और 2023 में 70 हजार अंक को छुआ। साल 2024 में यह पहली बार 85 हजार के पार पहुंच गया। सेंसेक्स के लिए सबसे अच्छा दिन 18 मई 2009 रहा जब सूचकाकं 17.34 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ था। वहीं, सबसे खराब दिन 23 मार्च 2020 रहा जब कोविड-19 के समय लॉकडाउन के बाद यह 13.15 प्रतिशत उतर गया था।

ल्लेखनीय है कि सेंसेक्स दो जनवरी 2026 को 85,762.01 अंक पर बंद हुआ जो इसका अबतक का दूसरा सबसे ऊंचा बंद भाव है। यह 26 सितंबर 2024 को 85,836.12 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि बीच कारोबार में यह 86 हजार के पार भी गया है।