posts - Sach Kahoon Hindi

यूपी: शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्तियां, 6-20 दिसंबर तक करें आवेदन
69,000 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

नई दिल्ली(सच कहूँ न्यूज)। शिक्षक  पदों पर  (UP recruitments on teachers posts)   यूपी सरकार ने बंपर भर्तियां निकाली है। कुल 69,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेेगी। खास बात ये है कि यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर का रिज़ल्ट जारी हो चुका है। लिहाज़ा अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी यूपी में 69,000 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू हो रही है

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू हो रही है और 20 दिसंबर तक चलेगी। इस बार सात साल के बाद बीएड डिग्रीधारियों को भी प्राथमिक स्तर की इस भर्ती में आवेदन का मौका दिया गया है। वही इस बार परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे क्योंकि पिछली बार की परीक्षा में विवाद हो गया था। जिसके कारण इस बार बहुविकल्पीय परीक्षा इस बार रखी गई है। परीक्षा में सवालों के जवाब ओएमआर शीट में देने होंगे।

6 जनवरी को होनी है परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा 6 जनवरी को होगी। इसके लिए सुबह 11 बजेे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय तय किया गया है। जिसके बाद नतीजों का ऐलान 22 जनवरी को किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू-6 दिसंबर

ऑनलाइन आवेदन समाप्त-20 दिसंबर

परीक्षा का आयोदन-6 जनवरी

आंसर की जारी होने की तारीख-8 जनवरी

आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख-11 जनवरी

रिज़ल्ट जारी होने की तारीख-22 जनवरी

इस आधार पर होगा चयन

आवेदन का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

662 पदों पर डॉक्टरों के इंटरव्यू शुरू
विज बोले स्वास्थ्य सेवाओं में हरियाणा को बनाना है नंबर वन

हर जिले को मिलेंगे स्पैशलिस्ट

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए गत दिनों जारी हुए 662 डॉक्टरों की भर्ती के विज्ञापन के बाद विभाग का अच्छा रिस्पांस मिला है एवं स्वीकृत पदों से तीन गुणा ज्यादा डॉक्टरों ने भर्ती के लिए एप्लाई किया है। भर्ती के लिए इंटरव्यू वीरवार से शुरू हो गए हैं। विज अपने कार्यालय पर सच कहूँ संवाददाता से बातचीत कर रहे थे। विज ने कहा कि देश के बहुत कम राज्यों में यह सुविधा है जहां सरकारी अस्पतालों में 5 रुपए की पर्ची पर ही सभी टैस्ट, सलाह एवं दवाइयां नि:शुल्क मिलती हों। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ उनका लक्ष्य प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है।

4 जिलों में शुरु हुई फ्री डायलसिस सेवा

विज ने बताया कि पहले फेज़ में सरकार ने 11 से 14 जिलों में फ्री डायलसिस, सिटी स्कैन इत्यादि की सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई जिसके टैंडर इत्यादि हो चुके हैं। इनमें से अंबाला कैंट, गुरुग्राम सहित 4 जिलों में डायलसिस की सेवाएं शुरू हो गई हैं एवं जल्द ही प्रदेश के बाकि प्रस्तावित जिलों में भी ये सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

सरकारी डॉक्टर पर्ची पर वही दवाइयां लिखें जो अस्पताल में मौजूद

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से अक्सर ये शिकायतें मिलती हैं कि डॉक्टर अस्पताल में मौजूद दवाइयां न लिख कर मरीज को बाहर से दवाइयां लेने की बात करते हैं। ऐसे में मरीज को मजबूरन मंहगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। इस सवाल पर विज ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों को सख्त हिदायत दे रखी है कि वे दवाइयां वहीं लिखें जो अस्पताल में मौजूद हैं। फिर भी यदि कोई डॉक्टर ऐसा जान-बूझ कर करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

2400 पदों पर की जाएगी भर्ती: शिक्षा मंत्री
राज्यस्तरीय विद्वत्सम्मान-समारोह-2017

प्रदेश में संस्कृत शिक्षकों की कमी होगी दूर

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। संस्कृत शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि संस्कृत शिक्षा में अध्यापकों की कमी को दूर करने और संस्कृत को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए जल्द ही 2400 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार संस्कृत शिक्षा को रोजगारन्नोमुखी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसलिए विभाग प्राध्यापकों के 134 और वरिष्ठ-अध्यापकों के 690 पदों की भर्ती के लिए भी राजस्थान लोक सेवा आयोग को अर्थना भेज चुका है।

श्रीमती माहेश्वरी शुक्रवार को रवीन्द्र मंच पर आयोजित राज्यस्तरीय विद्वत्सम्मान-समारोह-2017 को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की एकता, अखंडता, संस्कार निर्माण, विश्व कल्याण और मानवमात्र के योग क्षेम को धारण करने वाली है। उन्होंने कहा कि अन्य भाषाएं व्यक्ति का केवल बाह्य स्वरूप प्रदर्शित करती है लेकिन संस्कृत साहित्य की आध्यात्मिक चेतना व्यक्ति के अन्त:करण को परिष्कृत व सुसंस्कारित करती है। संस्कृत शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्कृत सम्पूर्ण विश्व का बौद्धिक नेतृत्व कर रही है।

वसुधैव कुटुम्बकम का पाठ

आज वैश्विक परिदृश्य में अनेक राष्ट्र, जहां आतंक की विभीषिका से जल रहे हैं, वहीं संस्कृत पूरी उदारता के साथ वसुधैव कुटुम्बकम का पाठ पढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज का युग आर्थिक और वैज्ञानिक युग है इसलिए राष्ट्र के आर्थिक स्वरूप को संवारने के लिए प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्ध संस्थानों में संस्कृत के अध्यापन व शोध को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय ने कहा कि संस्कृत को आमजन की भाषा बनाने के लिए इसका सरलीकरण बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विद्वतजन जितना इसको सरल बनाएंगे लोगों में इसका आकर्षण खुद ब खुद बढ़ने लगेगा। इस अवसर पर अतिथियों ने राज्यस्तरीय विद्वत्सम्मान से भी विद्वानों को नवाजा। समारोह में सभी वक्ताओं ने अपना उद्बोधन मंगलाचरण से शुरू किया और पूरा भाषण संस्कृत भाषा में ही दिया। समारोह में वार्षिक पत्रिका ह्यश्रावणीह्य का लोकार्पण भी किया गया। पूरा पांडाल विद्वानों और गुणीजनों से भरा था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान पुलिस भर्ती को हरी झंडी
13583 पदों पर भर्ती

भर्ती बोर्ड जल्द जारी करेगा अधिकारिक अधिसूचना

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2017-18 पर संशय खत्म हो गया है। अब राज्य सरकार ने 5500 की जगह 13583 पदों की भर्ती को हरी झण्डी दे दी है। अब भर्ती बोर्ड अधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकारिक अधिसूचना के साथ ही परीक्षा दिनांक भी घोषित की जाएगी। इसके बाद आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं परीक्षा में ज्यादा दिनों का अंतर नहीं होगा। राजस्थान सरकार ने हाल ही में 13583 कांस्टेबल पदों के लिए मंजूरी दे दी है।

जानकारों की मानें तो राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड अगस्त महीने में कांस्टेबल पदों के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी जो राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे वे राजस्थान पुलिस भर्ती की पूरी जानकारी आॅनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से 13583 कांस्टेबल पोस्ट्स के लिए स्वीकृति देने के बाद आने वाले कुछ ही दिनों में राजस्थान पुलिस बोर्ड कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। जानकारों की मानें तो राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन 15 अगस्त के बाद शुरू हो सकते हैं तथा पाठ्यक्रम में भी कोई बदलाव नहीं है। ऐसे में पुलिस में भर्ती की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह राहत की खबर कही जा सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती जल्द
मुख्य सचिव डीएस ढ़ेसी ने दिए संकेत

12 हजार जेबीटी पदों पर नियुक्ती हाईकोर्ट के आदेश के बाद

ChandiGarh, SachKahoon News:  प्रदेश में 12 हजार से अधिक जेबीटी के पद रिक्त पड़े हैं और इन पदों के लिए चयन किया जा चुका है परंतु उच्चतम न्यायालय ने इन रिक्तियों को भरने के लिए रोक लगाई हुई है, यदि रोक हटा ली जाती है, तो शीघ्र ही इन पदों को भर दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढ़ेसी ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि टीजीटी और पीजीटी के अध्यापकों के लिए भी जल्द भर्ती की जाएगी। इसके लिए मार्च-2017 तक सेवानिवृत होने वाले अध्यापकों शैक्षणिक सत्र तक रखा जाएगा और इससे पहले सेवानिवृत हुए अध्यापकों से भी दोबारा से अनुबंध आधार पर शिक्षक की सेवाएं ली जाएगी।

नपेंगे छात्राओं से दु्रव्यवहार करने वाले शिक्षक

स्कूलों में छात्राओं के साथ दु्रव्यवहार के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाई की जाएगी और ऐसे मामलों के संज्ञान में आने पर दो महिला प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी या अन्य अधिकारी की कमेटी बनाकर मामले की जांच की जायेगी, यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे तुरंत निलङ्क्षबत या बर्खास्त भी किया जा सकता है।

गर्ल्ज स्कूलों में तैनात नहीं होंगे 45 से कम उम्र के पुरूष टीचर

कन्या विद्यालयों में 45 से ज्यादा आयु वाले पुरुष अध्यापकों की तैनाती पर पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस प्रकार नीति पहले से चली आ रही है कि कन्या विद्यालयों में 45 साल से कम के पुरुष अध्यापक की नियुक्ति नहीं की जाएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका मत है कि अध्यापक के चरित्र को आशंका में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि अध्यापक सम्मानित होता है इसलिए उनका मत है कि जिन कन्या विद्यालयों में किसी विषय का अध्यापक नहीं है और 45 से ज्यादा आयु का अध्यापक नहीं मिल रहा है तो वहां 45 से कम आयु वाले अध्यापकों को लगाया जा सकता है, इस पर वे कार्य करेंगें।