Jyotiraditya Scindia - Sach Kahoon Hindi

सभी 6जी पेटेंट में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी का लक्ष्य
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी के साथ दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) पर हाल ही में गठित हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) के साथ दूसरी बैठक की है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की इस पहल का उद्देश्य भारत के दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य को विस्तारित करने और उसे आकार देने तथा समावेशी और सहयोगात्मक नीति निर्णय लेने को बढ़ावा देने में सभी हितधारकों को शामिल करना है। टीएसपी पर पहली एसएसी के दौरान, कुछ फोकस क्षेत्रों की पहचान की गई। कल आयोजित इस बैठक में, अंतर्राष्ट्रीय मानकों और बौद्धिक संपदा और मानक आवश्यक पेटेंट (एसईपी) में भारत की हिस्सेदारी, दूरसंचार में कनेक्टिविटी अंतराल और दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में चर्चा हुई।

एसएसी सदस्यों ने ‘भारत की जरूरतों’ के लिए व्यवस्थित रूप से अनुसंधान को संरेखित करने और एक जीवंत मानक समुदाय स्थापित करने पर जोर दिया। भारत ने पहले ही भारत 6जी विजन और भारत 6जी एलायंस, पेटेंट और आईपीआर समर्थन ढांचे, टेस्टबेड की कमीशनिंग आदि जैसी विभिन्न पहल की हैं, और देश सभी 6जी पेटेंट का 10 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने और भारत की जरूरतों को बढ़ावा देने वाले वैश्विक मानकों में योगदान प्राप्त करने की आकांक्षा रख सकता है। एसएसी ने इसे प्राप्त करने के लिए 3 साल का रोडमैप प्रस्तावित किया।

एसएसी ने विचार व्यक्त किया कि भारत को एक गहन तकनीकी नेता बनने के लिए, विश्वसनीय कनेक्टिविटी के साथ वायरलाइन और बुद्धिमान वायरलेस ब्रॉडबैंड नेटवर्क दोनों की पैठ महत्वपूर्ण है। टीएसपी ने देश में 100 प्रतिशत ब्रॉडबैंड कवरेज के मार्ग की ओर निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सहायक नीति ढांचे की मांग की। दूरसंचार सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न कारणों और संभावित उपायों पर भी चर्चा की गई।

सिंधिया ने एसएसी सदस्यों से चर्चा किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग को परिभाषित करने और इसे प्राप्त करने में सरकार सहित विभिन्न हितधारकों के लिए उनकी भूमिका को परिभाषित करने के लिए कहा। उन्होंने टीएसपी को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए भी प्रेरित किया कि नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवाएं मिलें।

उन्होंने दूरसंचार विभाग को इससे संबंधित विभिन्न मामलों पर मूल्यवान जानकारी प्रदान करने के लिए छह अलग-अलग हितधारक सलाहकार समितियों (एसएसी) का गठन किया है। उनका उद्देश्य दूरसंचार क्षेत्र से संबंधित मामलों पर सरकार के साथ एक सुसंगत दो-तरफा संवाद को सुविधाजनक बनाना है। इसमें उद्योग के लोग, सीईओ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्यमी और स्टार्ट-अप छह सलाहकार समितियों (एसएसी) के सदस्य हैं।

Madhavi Raje: दुःखद : ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ माधवी राजे का निधन
Madhavi Raje: नई दिल्ली (एजेंसी)। ग्वालियर राजघराने की राजमाता एवं केन्द्रीय मंत्री (Jyotiraditya Scindia) ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ श्रीमती माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार कल अपराह्न ग्वालियर में पांरपरिक रीति रिवाज के साथ किया जाएगा। सिंधिया के निकटवर्ती सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजमाता श्रीमती सिंधिया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर अंतिम सांस ली। उस समय उनके परिवार के सदस्य उनके पास ही थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की पत्नी श्रीमती सिंधिया बीते तीन महीने से अस्वस्थ थीं और करीब दो माह से एम्स में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दो सप्ताह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह वेंटीलेटर पर थीं। Madhavi Raje

वे नेपाल के राणा राजवंश से थीं। इस राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा थे, जो नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहे। उनका विवाह ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधव राव सिंधिया से आठ मई 1966 को हुआ था। सिंधिया राजघराने की बहू बनने से पहले उनका नाम किरण राज लक्ष्मी था। माधव राव सिंधिया एवं श्रीमती माधवी राजे सिंधिया की एक पुत्री चित्रांगदा राजे और एक पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित गणमान्यजनों ने श्रीमति सिंधियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। Madhavi Raje

Indian Railways: खुशखबरी: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उठाया ये अहम कदम!

एक ट्वीट पर यात्री की मदद के लिए आगे आए सिंधिया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दुबई में रह रही महिला को कोच्चि में अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए आ रही एक महिला की उड़ान जब एक दिन विलंबित हो गई तो एक ट्वीट पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मदद के लिए आगे आए जिससे महिला शीघ्रता से घर पहुंच पायी।

क्या है माजरा

वाकया यह है कि केरल की इस महिला की मां के निधन हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार के पहले पहुंचने के लिए उसने 11 दिसंबर को दुबई से कोच्चि की स्पाइस जेट फ्लाइट बुक की थी। उनकी मां का अंतिम संस्कार सोमवार को दो बजे होना था। अचानक उन्हें पता चला कि रविवार देर रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर जाने वाली उड़ान तकनीकी वजह से विलंबित है और यह उड़ान सोमवार को जाएगी।

इस सूचना से हैरान परेशान महिला ने अपनी मुश्किल अपने एक मित्र के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करके ट्विटर पर बताई। उन्होंने कहा कि वह अपने 2 साल के बच्चे के साथ दुबई हवाईअड्डे पर फंसी है और एयरलाइन की तरफ से उन्हें कोई भी सुविधा नहीं मिली है। एक तो वो पहले से ही दुख में और ऐसी परेशानी में हवाईअड्डे पर इस हालत में होना और भी दुखदायी है। वह समझ नहीं पा रही हैं कि क्या वह समय पर अपने घर पहुंच पाएंगी भी या नहीं। कृपया मदद करें।

30 मिनट के भीतर ही वैकल्पिक व्यवस्था की

इस ट्वीट के थोड़ी ही देर में विमानन मंत्री हरकत में आ गए। उन्होंने बिना देरी के महज 30 मिनट के भीतर ही वैकल्पिक व्यवस्था की। थोड़ी देर बाद उन्होंने उस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ और वह जितनी जल्दी संभव होगा इस मामले को देखेंगे। थोड़ी ही देर में ट्वीट करने वाले व्यक्ति से यात्री की जानकारी लेने के बाद उनके दफ्तर ने यात्री के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देर रात डेढ़ बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि यात्री की एयरपोर्ट पर सुविधा मुहैया कराई जा रही है और इंडिगो की 11 बजकर 50 मिनट की फ्लाइट से उनकी आने की व्यवस्था की जा रही है। इस तरह से वो महिला इस मुश्किल की घड़ी में शीघ्र से शीघ्र अपने घर पहुंच पाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सिंधिया ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
भोपाल। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कश्मीर के बारामूला में शहीद हुए मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला निवासी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सिंधिया ने ट्वीट कर कहा ‘कश्मीर के बारामुला में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए मप्र की माटी वीर सपूत, मनीष कारपेंटर जी की शहादत को नमन करते हुए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दें।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल, नड्डा बोले- ये खुशी की बात
कमलनाथ सरकार अल्पमत मेें! | Scindia to joins BJP

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व महासचिव ज्योतिरादित्य (Jyotiraditya Scindia joins BJP)  सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने कल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा मुख्यालय में श्री सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह , पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पार्टी के उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सिंधिया पिछले 18 साल से कांग्रेस में थे और वह केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे । वह पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अनुच्छेद 370 के हटाये जाने का खुले तौर पर समर्थन किया था जबकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।

22 कांग्रेसी विधायकों इस्तीफा का

मध्यप्रदेश में राजनीतिक घमासान के बीच सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र की प्रति ट्वीटर पर पोस्ट कर दी। इस्तीफे पर सोमवार की तारीख अंकित है। इससे संकेत मिलता है कि उन्होंने शाह एवं मोदी से मिलने से पूर्व ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सिंधिया के त्यागपत्र के ऐलान के बाद उनके समर्थक 22 कांग्रेसी विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया। इससे मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी है।

सिंधिया के इस्तीफे का मध्यप्रदेश की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ना तय है।

सिंधिया के प्रभाव के कारण पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक सफलता मिली थी।

बड़े एवं व्यक्तिगत जनाधार वाला नेता कांग्रेस और भाजपा किसी भी दल में नहीं है।

अगर उन्हें भाजपा में अपेक्षित सम्मान मिला तो कांग्रेस के अस्तित्व के लिए गंभीर संकट पैदा हो सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शिवपुरी काे नयी सुविधाएं मिलेगी निश्चित समय में: सिंधिया
शिवपुरी, 08 जनवरी (एजेंसी)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां एक कार्यक्रम में कहा है कि शिवपुरी को अपना पुराना वैभव फिर से प्राप्त हो गया तथा नयी सुविधाएं निश्चित समय पर मिलेगी। सिंधिया कल यहां नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 8 सड़कों का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में श्री सिंधिया एक अलग ही अंदाज में नजर आए, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उनको विशेष प्रकार की टोपी पहनायी गयी।

सिंधिया में इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी को अपना पुराना वैभव फिर से प्राप्त होगा तथा शिवपुरी को नई सुविधाएं निश्चित समय सीमा में मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शीघ्र पूरा होगा, सीवर प्रोजेक्ट शीघ्र ही पूर्ण होगा तथा सिंध का पानी घरों तक शीघ्र ही पहुंचेगा एवं एनटीपीसी के इंजीनियरिंग कॉलेज के बनने से इस क्षेत्र के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके साथ ही ग्वालियर से देवास तक की फोर लाइन से इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन की विशेष सुविधा मिलेगी। सिंधिया कल से शिवपुरी जिले के प्रवास पर हैं। वे दिन भर कार्यक्रमों में भाग लेते हैं तथा शाम को भोपाल लौट जाते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें