defeat - Sach Kahoon Hindi

बोपन्ना की हार से भारतीय चुनौती खत्म
बोपन्ना-डाबरोवस्की की जोड़ी को हैनरी कोंटिनेन और हीथर वाटसन से मिली हार

जूनियर विम्बलडन में भी भारत की चुनौती समाप्त

लंदन (एजेंसी)। भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार कनाडा की गैबरिएला डाबरोवस्की को विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिसके साथ ही भारत की वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम में चुनौती समाप्त हो गई। 10वीं सीड बोपन्ना-डाबरोवस्की ने फिनलैंड के हैनरी कोंटिनेन और ब्रिटेन की हीथर वाटसन के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया लेकिन सेंटर कोर्ट पर हुए इस मुकाबले में गत चैंपियन जोड़ी ने फिर 6-7, 6-4, 7-5 से करीब दो घंटे में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल का खिताब जीतकर यहां पहुंचे बोपन्ना-डाबरोवस्की की जोड़ी ने हालांकि मैच में काफी संघर्ष किया और 104 अंक जीते जबकि विजयी कोंटिनिन-वाटसन की जोड़ी को 109 अंक मिले।

इस मैच से ठीक पहले कोंटिनेन पांच सेटों तक चले अपने पुरुष युगल मैच को हार गए थे लेकिन उन्होंने मिश्रित युगल में उम्मीद बनाए रखते हुए पहला सेट टाईब्रेक में गंवाने के बाद बाकी दोनों सेटों को जीता। भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने इससे पहले एक भी सेट नहीं गंवाया था लेकिन अंतिम आठ के मुकाबले में वह 11 में से आठ ब्रेक अंक बचाने के बाद भी मैच हार गए। उन्होंने मैच में सात एस लगाए लेकिन पांच डबल फाल्ट और छह बेजा भूलें कीं। बोपन्ना विम्बलडन में अकेले ही भारतीय चुनौती संभाले हुए थे और उनकी हार के साथ अब यह समाप्त हो गई। इससे पहले सानिया मिर्जा भी अपने मिश्रित और युगल मैचों में बाहर हो चुकी हैं।

कोंटिनेन और वाटसन के सामने सोरेस और वेस्नीना की जोड़ी होगी

कोंटिनेन और वाटसन के सामने अब अंतिम चार में ब्रुनो सोरेस और एलीना वेस्नीना की दूसरी सीड जोड़ी होगी। एक अन्य सेमीफाइनल में ब्रिटेन के जेमी मुर्रे और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी रहेगी। वहीं जूनियर विम्बलडन में भी भारत की चुनौती समाप्त हो गई है जहां महक जैन, जील देसाई, मिखा यादव और सिद्धांत बंथिया लड़कियां और लड़कों की स्पर्धाओं में अपने अपने मैच हार कर बाहर हो गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हार के बाद सामने आई कांग्रेस की कलह
आरोप। पवन बंसल के सिर फोड़ा चंडीगढ़ निगम चुनाव की हार का ठीकरा

एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे मनीष तिवाड़ी व पवन गुट

हाईकमान से पवन बंसल से नेतृत्व छीने जाने की मांग

ChandiGarh, Anil Kakkar:  2014 में हरियाणा विधानसभा में मिली हार से सबक न लेते हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में कांग्रेस खेमेबाज़ी के चक्कर में बड़ी हार का शिकार हो गई। हार के बाद पार्टी की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गई है। पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा इन चुनावों में दूरी बनाए रखने की वजह पवन बंसल को बताया जा रहा है। मनीष तिवाड़ी एवं पवन बंसल गुट हार के बाद एक दूसरे पर आरोपों की झड़ियां लगा रहे हैं। बता दें कि गत दिवस घोषित हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद मनीष तिवाड़ी ग्रुप ने हाईकमान से पवन बंसल से नेतृत्व छीने जाने की मांग कर दी है। वहीं उन्होंने पवन बंसल की छवि को भी बताया हार का बड़ा कारण बताया है।

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पवन बंसल के चलते ही राष्टÑीय नेताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में प्रचार नहीं किया।

मनीष तिवाड़ी कांग्रेसी नेताओं ने पवन बंसल पर आरोप लगाया कि उन्होंने गलत उम्मीदवारों का चयन किया एवं नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश नहीं की। बता दें कि चंडीगढ़ में भाजपा की हुई जीत को पंजाब विधानसभा के लिए भाजपा एवं अकाली दल के लिए शुभ संकेत समझा जा रहा है। वहीं कांग्रेस जहां नोटबंदी के मुद्दे पर इस बार चुनाव मैदान में उतरी थी वहीं भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में थी।

नोटबंदी की नीति पर लगी मुहर

पीएम मोदी की नोटबंदी की नीति पर चंडीगढ़ की जनता ने विश्वास दिखाते हुए जहां कांग्रेस को नकार दिया वहीं तस्वीर साफ की कि आने वाले राज्यों के चुनावों में नोटबंदी के नाम पर यदि कांग्रेस वोट मांगने गई तो फैसला कांग्रेस के हक़ में शायद ही आए। वहीं पूर्व में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की आपसी गुटबाजी खुल कर सामने आई थी जिससे कांग्रेस अपना आधार गंवा कर चुनाव हार गई एवं हरियाणा राजनीति के इतिहास को बदल कर भाजपा बहुमत हासिल कर सरकार बना गई।