BSP combine - Sach Kahoon Hindi

सपा- बसपा के एक होने से भाजपा के साथ कांग्रेस भी भयभीत : अखिलेश
क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई

कन्नौज (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिम्पल (BJP scared of SP, BSP combine) यादव के संसदीय क्षेत्र और इत्र नगरी कन्नौज से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुये कहा, ‘सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक होने से भारतीय जनता पाटी(भाजपा) के साथ ही कांग्रेस भी भयभीत है। यादव ने शुक्रवार को यहां ई चौपाल में कहा कि शनिवार को लखनऊ में सपा और बसपा की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस होगी। हमारे साथ आने पर भाजपा के साथ कांग्रेस के अंदर भी काफी भय है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है। समाजवादी सरकार ने अपने शासन काल के दौरान कई विकास की योजनाये चलाई थी जिससे प्रदेश की गरीब जनता को लाभ मिल रहा था।

बसपा के साथ लखनऊ में महागठबंधन की घोषणा होगी

भाजपा ने कई योजनाओं को अपने नाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा नारा होगा ‘हमारा काम बोलता है भाजपा का धोखा’। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अब अफवाह फैलाने वालों से सावधान होने की जरूरत है। अफवाह फैलाने यानी भाजपा के लोगों से बच के रहना होगा। हमको उन्नति करनी है तो जाति-पात की बात को छोड़ऩा होगा। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को हर स्तर पर गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो प्रदेश में शराब को बढावा देने पर जोर दे रही है। उन्होने कहा कि बसपा के साथ लखनऊ में महागठबंधन की घोषणा होगी। क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई है। अब हम भी गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।