School Van - Sach Kahoon Hindi

School Van Accident: स्कूल वैन हादसे में एक बच्चे की मौत, 4 घायल
श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: गतदिवस टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई एक निजी स्कूल वैन में घायल हुए चार में से एक 9 साल के बच्चे की बठिंडा के एमस में अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान जसकंवल सिंह, पुत्र जसविन्द्र सिंह, निवासी धूलकोट के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक चौथी कक्षा का विद्यार्थी था व माता-पिता का इकलौता बच्चा था। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जबकि इस हादसे के समय वैन में 30-35 बच्चे सवार थे। हादसे में ड्राईवर व चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको बठिंडा के एमस में भर्ती करवाया गया था। Muktsar News

जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब के निजी स्कूल की वैन में बच्चे खेलों में भाग लेकर वापिस गांव मल्लन लौट रहे थे। इस दौरान गांव काउनी रोड पर वैन का अचानक टायर फट गया व वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे मौके वैन में सवार चार बच्चे व चालक मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को बठिंडा एमस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में बाकी बच्चों को मामूली चोटें लगीं। हादसे के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतक बच्चे जसकंवल सिंह का पिता खेती करता है व बच्चे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में माहौल गमगीन बना हुआ है, बच्चे की मौत मंगलवार सुबह हुई बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Fire: फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुक्सान

स्कूली वैन पलटी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत
एक बच्ची रैफर, दो मामूली चोटिल | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय हनुमानगढ रोड़ स्थित एक निजी स्कूल की वैन (School Van) वीरवार को स्कूली छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी तो गांव भागू के निकट वैन के पलटने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक-दो बच्चे मामूली रुप से चोटिल हो गए। घटना का समाचार सुनकर बच्चे के अभिभावक और स्कूली अध्यापक में पहुंच गए। जिन्होंने स्कूली छात्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। Abohar News

जानकारी के अनुसार स्कूली वैन के चालक देवगन निवासी खैरपुर ने बताया कि उसका रिश्तेदार इस स्कूल की वैन को चलाता है लेकिन वह किसी काम से बाहर गया होने के कारण पिछले दो दिनों से यह वैन उसे संभलाकर गया है। आज वह छुट्टी के बाद 4 बच्चों को वैन में उनके घर छोड़ने जा रहा था जब वह गांव भागू के निकट पहुंचा तो सड़क पर अचानक कुत्ता आने से उसको बचाने के चक्कर में उसकी वैन पलट गई जिससे 9 वर्षीय विहान पुत्र रोहित बिश्नोई निवासी सीतो गुन्नों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची घायल हो गई। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे बेहतर ईलाज के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं दो अन्य छात्रों को मामूली चोटें लगी हैं। Abohar News

यह भी पढ़ें:– आकाश हत्या कांड का खुलासा ना होने पर भंडोरिया के ग्रामीणों में रोष

स्कूल वैन का स्टेरिंग फेल, 38 बच्चे बाल-बाल बचे
भूना (सच कहूँ न्यूज)। गांव जांडली कला में डीएएम पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी हुई वैन का स्टेरिंग फेल हो जाने से चौबारा-जांडलीखुर्द सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन चालक के पांव में गंभीर चोट आई है। जबकि वैन में सवार 38 बच्चे बाल-बाल बच गए। मगर दो बच्चों को मामूली चोट लगी है। वैन चालक ने स्टेरिंग फेल होने के बाद बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए बस को पलटने नहीं दी और पेड़ से टकरा दी।

इसलिए बच्चों को बड़े हादसे से बचा लिया। चालक को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार वीरवार को स्कूल की छुट्टी होने के 35 वर्षीय वैन चालक सत्यवान अपने जांडली खुर्द, मोचीवाली, चौबारा व गोरखपुर रूट के 38 बच्चों को लेकर चला था।

चालक जांडलीखुर्द के बच्चों को वैन से नीचे उतारकर करीब एक किलोमीटर ही चला था कि चौबारा-जांडलीखुर्द के बीच वेन का स्टेरिंग फेल हो गया। चालक ने जोखिम उठाकर अपनी दिशा से वैन को रोकने के लिए पेड़ से टकरा दिया। जिसमें वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के पांव में गंभीर चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल के डायरेक्टर अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने दूसरी वैन के माध्यम से बच्चों को घर पहुंचाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भदोही स्कूल वैन में सिलेण्डर फटने से लगी आग
12 से अधिक बच्चे झुलसे

भदोही 12 जनवरी (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूल वैन में लगा गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई जिसमें 12 से अधिक बच्चों के झुलसने की सूचना है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल की वैन सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। वैन रसोई गैस के सिलेंडर से चल रही थी। जैसी ही वह कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर गांव के निकट पहुंची तभी सिलेण्डर में धमाके के साथ वैन में आग लग गई। वैन में सवार करीब 12 से अधिक बच्चे सवार थे और लगभग सभी झुलस गये हैं।

उन्होंने बताया कि वैन में सवार स्कूली बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आनन-फानन में आस-पास के लोगो ने सभी बच्चों को महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर गये। डाक्ट्ररों ने तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंच गये और घायल बच्चों के इलाज कराया जा रहा है। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।

हादसे की सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे जो काफी गुस्से में हैं और स्कूल वैन मालिक के साथ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।