Kashmir National Highway - Sach Kahoon Hindi

कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल
हल्के वाहनों को तड़के पांच बजे से दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट तक जाने की अनुमति दी गयी है | Kashmir National Highway

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Kashmir National Highway) पर एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया है, हालांकि लद्दाख और मुगल रोड जाने वाली सड़कों पर आवाजाही ठप है। यातायात पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि पिछले एक महीने से जारी हिमपात के कारण लद्दाख से कश्मीर की ओर जाने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग तथा 86 किमी लंबे मुगल रोड पर आवाजाही बंद है, जिसके कारण गुरुवार रात से करीब 2000 वाहन रास्ते में फंसे हुये हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण कश्मीर से चलने वाले वाहन और तेल टैंकर रामबन, रमसु और अन्य स्थानों पर खड़े हैं।

जम्मू से चलने वाले 2000 से ज्यादा वाहनों, फलों को ले जाने वाले ट्रकों को अंनतनाग-काजीगुंड मार्ग पर रोका गया है। बाद में कश्मीर से चलने वाले वाहनों के हटने के पश्चात जम्मू से आ रहे वाहनों को जाने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने कहा कि जम्मू से चलने वाले हल्के वाहनों को तड़के पांच बजे से दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट तक जाने की अनुमति दी गयी है तो वहीं भारी वाहनों की आवाजाही अपराह्न एक बजे से शाम सात बजे तक जारी रहेगी।

रामबन के यातायात नियंत्रण इकाई के अधिकारी ने यूनीवार्ता से टेलीफोन पर कहा कि फिलहाल राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है लेकिन मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश का अनुमान जताया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।