Nikki Haley - Sach Kahoon Hindi

भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव
वाशिंगटन (एजेंसी)। भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता Nikki Haley ने अमेरिका में 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सुश्री हेली दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रही हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया।

वर्ष 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद सुश्री हेली रिपब्लिकन नामांकन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए पहली बड़ी चुनौती बन गई हैं। उन्होंने दो साल पहले कहा था कि वह 2024 में व्हाइट हाउस के लिए अपने पूर्व बॉस यानी ट्रंप को चुनौती नहीं देंगी।

राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश

भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली के अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ये साफ हो गया है कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। दो साल पहले वह ट्रंप के लिए चुनौती नहीं थी, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 लड़ने के संकेत बीते महीने ही दे दिए थे।

अमेरिका लड़ाई के लिए तैयार

फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में जनवरी में अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली से जब ये पूछा गया कि क्या वह 2024 का अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया,‘ये न्यू जेनरेशन वक्त है, यह नई लीडरशिप का वक्त है, और यह हमारे देश को वापस लेने का वक्त है। अमेरिका लड़ाई के लिए तैयार है और हम अभी शुरूआत कर रहे हैं। दरअसल निक्‍की ने अप्रैल 2021 में कहा था कि पूर्व राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप के 2024 के व्‍हाइट हाउस चुनाव की दौड़ में होने पर सुश्री मैदान में नहीं उतरेंगी, लेकिन जनवरी में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी को भी यंग लीडरशिप की जरूरत है।

रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली ने कहा था कि बाइडन दूसरे कार्यकाल के हकदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि था रिपब्लिकन को सरकार में वापस लाने की जरूरत है जो लीडरशिप कर सकते हैं और चुनाव जीत सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 में होने जा रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वह महसूस करती हैं कि वह देश को नई दिशा में ले जाने वाले नेता के तौर पर सामने आ सकती हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ट्रम्प की बेटी इवांका और भारतीय मूल की निक्की हेली अध्यक्ष पद की दौड़ में
इवांका ट्रम्प फिलहाल अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प की हैं सलाहकार

वॉशिंगटन(एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रह चुकीं निक्की हेली विश्व बैंक के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा अध्यक्ष जिम योंग किम के हटने के बाद अमेरिका से यह दोनों महिलाएं पद की दावेदार हो सकती हैं। दरअसल, किम ने पिछले हफ्ते ही अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। अध्यक्ष के तौर पर उनका तीन साल से भी ज्यादा का कार्यकाल बचा था। इसके बाद गुरुवार को ही बैंक के बोर्ड की बैठक में फैसला हुआ कि फरवरी की शुरुआत में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू कर दिया जाएगा और अप्रैल के मध्य में उनके स्थान पर किसी और को चुन लिया जाएगा।

महिला उद्यमिता के प्रचार में भूमिका निभा चुकी हैं इवांका

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक से 1 अरब डॉलर (करीब 70 अरब रुपए) का फंड सऊदी अरब को दिलाने के पीछे भी इवांका का बड़ा हाथ माना जाता है। हालांकि, अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने अभी किसी भी उम्मीदवारी की दावेदारी से इनकार किया है। डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता के मुताबिक, विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए उन्हें कई सिफारिशें मिल चुकी हैं। जल्द ही अमेरिका इस पद के लिए किसी को नामित कर देगा। हालांकि, इससे पहले उम्मीदवारों के नामों की आंतरिक समीक्षा की जाएगी।

विश्व बैंक अध्यक्ष चुनने में अमेरिका का बड़ा किरदार

अमेरिका एक अनाधिकारिक समझौते के तहत विश्व बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही विश्व बैंक का अध्यक्ष चुनने में वह अपनी ताकत इस्तेमाल करता आया है। हालांकि, इस बार अपने किसी उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाना अमेरिका के लिए मुश्किल हो सकता है। दरअसल, 2012 में किम पहले अमेरिकी नामित उम्मीदवार थे, जिन्हें विश्व बैंक में चुनाव का सामना करना पड़ा था। दरअसल, बैंक बोर्ड का कहना है कि अध्यक्ष के चुनाव के तरीका खुला और पारदर्शी होगा। इसमें गैर-अमेरिकी उम्मीदवार के चुने जाने की भी संभावनाएं जताई गई थीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।