Spent - Sach Kahoon Hindi
चंडीगढ़ : 15वें वित्त कमीशन की फेरी, आवभगत पर 27.38 लाख खर्च
चेयरमैन एनके सिंह ताज होटल में ठहरे 2 दिन, कमरे का किराया पड़ा 2 लाख 31 हजार | Extravagant Hospitality
पैसे बचाने चली सरकार हुई लूट का शिकार, 15वें वित्त कमीशन की आओ-भक्त पर खर्च हुए 27 लाख 38 हजार
ताज होटल की ओर से दिए गए बिलों में 1 लाख 28 हजार 436 का नहीं दिया गया विवरण, सरकार ने कर दी अदायगी
चंडीगढ़(अश्वनी चावला)। खाली खजाने को बचाने में लगी पंजाब सरकार को 15वें वित्त कमीशन की पंजाब फेरी दौरान जमकर लूट का शिकार का सामना करना पड़ा है। ताज होटल में ठहरे कमीशन के अधिकारियों की (Extravagant Hospitality) आवभगत पर जहां पंजाब सरकार ने 27 लाख 38 हजार 698 रुपये खर्च कर दिए, वहीं इस कमीशन के मुख्य अधिकारी एनके सिंह जिस कमरे में ठहरे उस कमरे का किराया 1 लाख 15 हजार 730 रुपये प्रतिदिन का लिया गया है और 2 दिन के लिए सरकार से 2 लाख 31 हजार 460 रुपये भर दिए हैं।
जब कि ताज होटल चंडीगढ़Þ में सब से महंगे प्रैजीडैंशियल सूट 37 हजार से अधिक का किराया ही नहीं है, बल्कि अधिक संख्या में कमरे और होटल में समारोह की बुकिंग करवाने मौके इस रेट में भी 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है परंतु पंजाब सरकार की ओर से अदा किए गए रूपयों पर अपने आप में ही सवालिया निशान लगा रहे हैं कि सिर्फ 2 दिन के कार्यक्रम पर जहां 27 लाख रुपये खर्च कर दिए गए हैं तो वहां ही 37 हजार रुपये वाले कमरे का किराया भी काफी अधिक दिया गया है।
ताज के कमरे का बिल पड़ा 1 लाख 15 हजार | Extravagant Hospitality
जानकारी अनुसार 15वें वित्त कमीशन की ओर से पंजाब में पिछले साल 29 और 30 जनवरी को पंजाब का दौरा करते हुए बड़े स्तर पर पंजाब के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। 15वें वित्त कमीशन के चेयरमैन एनके सिंह अपने 6सीनियर सदस्यों के साथ यहां पहुंचे थे, जिनके रहने के लिए चंडीगढ़ में ताज होटल में बुकिंग की गई थी।
ताज होटल में 15वें वित्त कमीशन की ओर से 2दिन तक मीटिंगें करने के साथ ही इसी होटल में ही दो दिन के लिए ठहरे थे। 15वें वित्त कमीशन से अधिक से अधिक फंड लेने के लिए पंजाब सरकार ने इनकी आवभगत के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी परंतु इस दौरान ही पंजाब सरकार लूट का भी शिकार हो गई है। जहां ताज होटल की ओर से दिए गए बिल की अदायगी पर काफी ज्यादा सवालिया निशान लग रहे हैं।
ताज होटल में 15वें वित्त कमीशन के चेयरमैन एनके सिंह 29 और 30 जनवरी की रात के लिए कमरे की बुकिंग की गई। ताज होटल की तरफ से इन दो दिन के किराये के तौर पर ही 2 लाख 31 हजार 460 रुपए वसूले गए हैं, जिसमें 98 हजार 500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से 1 लाख 97 हजार किराया और 17 हजार 270 रुपए के हिसाब के साथ दो दिन की जीएसटी 34 हजार 460 रुपये वसूल किए गए हैं। हैरानी वाली बात तो यह है कि ताज होटल में सबसे महंगा कमरा प्रैजीडैंशियल सूट है, जिसका आम जनता से ही किराया 37 हजार रूपये लिया जा रहा है, जिस पर कई बारी 20 प्रतिशत का तक डिस्काउंट भी मिल जाता है।
सदस्यों के कमरे का किराया सिर्फ 13 हजार रुपये | Extravagant Hospitality
हैरानी वाली बात यह है कि चेयरमैन एनके सिंह के साथ आए 15वें वित्त कमीशन के 6सदस्यों को भी ताज होटल में अच्छे कमरे में ठहराया गया था परंतु उनके कमरे का किराया सिर्फ 13 हजार ही चार्ज किया गया है। जो कि चेयरमैन एनके शर्मा के कमरे के किराये से काफी ज्यादा कम है। यहां उनके साथ आए उच्च अधिकारियों को जिन कमरों में ठहराया गया, उन कमरो का किराया सिर्फ 8 हजार रुपये प्रति दिन का खर्च आया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
नई दिल्ली(एजेंसी)। आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की जोड़ी काफी अच्‍छी मानी जाती है। हिरानी ने आमिर खान के सामने यह प्रस्‍ताव रखा था कि वह फिल्‍म संजू में संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त की भूमिका निभाएं, लेकिन आमिर ने इससे इंकार कर दिया । आमिर ने हिरानी से कहा कि वह इस फिल्‍म में सिर्फ संजय दत्‍त की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन संजय के रोल के लिए हिरानी रणबीर कपूर को पहले ही साइन कर चुके थे। जब आमिर से सुनील दत्‍त से जुड़ी यादें पूछी गईं तो उन्‍होंने कहा, ”सुनील दत्‍त वाकई में एक गरिमामय इंसान थे। मुझे याद है जब हमने 1993 के दंगों के दौरान एक रात बाहर गुजारी थी।”
आमिर ने बताया, ”जब 1993 में मुंबई दंगे हुए, तब फिल्‍म इंडस्‍ट्री का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्‍यमंत्री से मिलने पहुंचा था और आर्मी बुलाए जाने की मांग की थी। सीएम से कहा गया कि किसी भी तरह दंगों को रोका जाए। इसके बाद दंगों के विरोध में हमने महात्‍मा गांधी के एक स्‍टैच्‍यू के नीचे पूरी रात बिताई। मेरे साथ सुनील दत्‍त, यश चोपड़ा, जॉनी वाकर और एक प्रोड्यूसर थे। ये इस विरोध की पहली रात थी।” आमिर ने कहा, ”ये रात वाकई यादगार थी. मैंने यश चोपड़ा और सुनील दत्‍त के करियर के खूब अनुभव सुने। अगली शाम तक सीएम ने एक्‍शन लिया और हालात सामान्‍य हुए।” आमिर खान ने 29 अप्रैल 2018 को अपने करियर के 30 साल पूरे किए। 1988 में उनकी डेब्‍यू फिल्‍म कयामत से कयामत तक आई थी. आमिर इस समय ठग्‍स ऑफ हिन्‍दोस्‍तान की शूटिंग में बिजी हैं।
सड़क सुरक्षा पर खर्च होगी वाहन चालान की आधी आय
रोक। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के ग्राफ को कम करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान
राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक में तैयार हुआ मसौदा
20 महीने में 29160 सड़क हादसों में गई 12605 की जान
26646 हो चुके हैं लहूलुहान
ChandiGarh, Anil Kakkar:  सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 महीनों में प्रदेश की सड़कों पर हुए हादसों में 12605 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब जबकि धुंध का मौसम है और हादसों की संख्या में इज़ाफा हुआ है तब समाचार पत्रों, टी.वी. चैनलों तथा अन्य मीडिया संस्थानों द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार से किए गए सवालों एवं सुझाए गए उपायों पर आखिरकार सरकार ने गौर कर लिया है। प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ऐलान किया है कि अब से ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले साधनों पर हुए चालानों से जो भी पैसा सरकार के पास आएगा उसका 50 फीसदी सड़क सुरक्षा के उपायों में लगाया जाएगा। बता दें कि वर्ष जनवरी 2014 से अगस्त 2016 तक प्रदेश में कुल 29160 सड़क हादसे हुए जिनमें 26646 लोग घायल हो गए तथा 12605 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रदेश में कमजोर सड़क सुरक्षा व्यवस्था, उचित मैडिकल सेवाओं की कमी तथा एंबूलेंस जैसी सुविधाओं के टोटे के कारण हर महीने करीबन 603 या रोजाना 21 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं 1332 हर माह या 45 लोग रोजाना घायल हो रहे हैं। वहीं हर माह 1458 सड़क हादसे हो रहे हैं यानि रोजाना लगभग 48 हादसे। इन हादसों में जहां कीमती इंसानी जिंदगियां खत्म होती हैं वहीं हजारों करोड़ रुपए के व्हीकलों का भी नुकसान होता है। प्रदेश की टैÑफिक पुलिस द्वारा मुहैया करवाए गए ये आंकड़े भयावह हैं वहीं धुंध के समय इन हादसों की संख्या ज्यादा होती है। अपने प्रियजनों को सड़क हादसों में खोने वाले परिवारों के आंसुओं की कीमत समझते हुए और भविष्य में हादसे कम हो के उपायों पर गौर करते हुए आज प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्रालय ने कुछ कदम उठाए हैं।
50 प्रतिशत राशि सड़क सुरक्षा पर खर्च करने वाला हरियाणा पहला राज्य
बुधवार को आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की एक बैठक में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दावा किया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने चालान इत्यादि से प्राप्त कंपोजिशन फीस की 50 प्रतिशत राशि सड़क सुरक्षा पर खर्च करने की योजना बनाई है। बैठक में उन्होंने धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क पर सफेद पट्टी लगाने के निर्देशों के साथ-साथ सड़कों के किनारे खड़े सूखे पेड़ों को तुरंत हटाए जाने एवं झुके हुए पेड़ों की कटाई-छंटाई करने के निर्देश दिए।आंकड़ों के इतर परिवहन मंत्री ने दावा कि कि राज्य सरकार द्वारा किए गए ठोस प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2016 में सडक दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है तथा इन्हें और कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पंवार ने बताया कि सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम जारी है और उन्होंने सड़क सुरक्षा कोष की राशि बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अनुरोध किया है।
हर जिले में खुलेंगे ड्राइविंग स्कूल
परिवहन मंत्री ने बताया कि हर जिला मुख्यालय पर चालक प्रशिक्षण स्कूल खोले जाएंगे जिनमें ट्रक, बस, मोटरसाइकिल, कार इत्यादि समेत सभी वाहनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं लेकिन इसके लिए महिलाओं को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। यदि फिर भी उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार होता है तो विभाग द्वारा संबंधित चालक या परिचालक के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की होगी पहचान, बनेंगे स्पीड ब्रेकर
बैठक में दुर्घटनाओं संभावित क्षेत्रों में सुधार लाने और नए दुर्घटनाएं संभावित क्षेत्रों की पहचान करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और नए स्पीड ब्रेकरों के स्थान की पहचान करने, सड़क साइनेज, मार्किंग, केट आइज, रिफ्लेक्टर इत्यादि लगाने, फुट ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज बनाने समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त राजमार्गों के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों में ट्रामा सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी जानकारी पूरे पते के साथ देने के भी निर्देश दिए गए।
हादसों में जान बचाने वालों से ज्यादा पूछताछ नहीं
परिवहन मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाने वाले सामान्य व्यक्ति से ज्यादा पूछताछ न की जाए ताकि वे बेहिचक दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर अमूल्य जीवन बचा सकें। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सडक पर सडक सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग व बैनर को छोडकर होटल, ढाबे व शराब के ठेकों इत्यादि के होर्डिंग व बैनर्स को तुरंत हटाया जाए।