Delhi - Sach Kahoon Hindi
94 साल के इस युवा को दिल्ली में लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
सरसा (सच कहूँ/सुनील बजाज)। मेडल मशीन के नाम से मशहूर 94 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी व वयोवृद्ध एथलीट डॉ. ईलम चंद इन्सां को उनकी असाधारण उपलब्धियों को देखते हुए नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में 16 मई को हुए अंतरराष्ट्रीय समारोह में लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अवॉर्ड ( London Book of World Records) से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. ईलम चंद इन्सां ने अपनी सभी उपलब्धियों का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं को दिया। Sirsa News
बता दें कि इससे पूर्व भी डॉ. ईलम चंद इन्सां हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सम्मान और महामहिम उप राष्ट्रपति द्वारा स्पोर्ट्समैन एडवेंचर में वयोवृद्ध सम्मान से भी पुस्कृत हैं। वहीं इसी वर्ष जनवरी में भी 31वें अंतरराष्ट्रीय योगा महोत्सव में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी, खेल मंत्री पावेल और पयर्टन मंत्री लक्ष्मी नारायण ने लाइफ टाइम अचीवमेंट 2026 अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।
समारोह में उन्हें यह अवार्ड उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और जिला स्तर पर 550 से अधिक पदक जीतने और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे तथा यूरोपीय संघ प्रमुख क्रोएशिया गणराज्य के डॉ. इवान गैसीना ने प्रदान करके सम्मानित किया। उन्हें सम्मान मिलने पर उनके चाहने वालों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। ज्ञातव्य है कि रिटायर्ड प्रिंसिपल, अंतर्राष्ट्रीय वयोवृद्ध योग खिलाड़ी डॉ. ईलम चंद इन्सां डेरा सच्चा सौदा में स्थित शाह सतनाम जी पुरा कॉलोनी के निवासी हैं। Sirsa News
Delhi Judge Suicide Case: रिश्तेदारों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया, अंतिम संस्कार में पत्नी और बच्चे अनुपस्थित
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Judge Suicide Case: ग्रीन पार्क स्थित अपने घर में फांसी पर लटके मिले दिल्ली न्यायिक सेवा के अधिकारी के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से बहुत तनाव में थे और उन्होंने उत्पीड़न की शिकायत भी की थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी जिले में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (डीएलएसए) के सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे एक न्यायिक अधिकारी अपने दक्षिण दिल्ली स्थित घर पर मृत पाए गए। इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने बताया कि शर्मा की पत्नी स्वाति शर्मा, जो खुद भी एक न्यायिक अधिकारी हैं, से पूछताछ की जा रही है और जांच के हिस्से के तौर पर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रेम कुमार शर्मा के बेटे अमन शर्मा ग्रीन पार्क मेन स्थित यू-4ए, पहली मंजिल पर रह रहे थे। यह घटना तब सामने आई जब बी-ब्लॉक डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले उनके साले शिवम ने दोपहर करीब 1:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। फोन आने के बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।
राजस्थान के अलवर में रविवार को अमन शर्मा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। शिवम के पिता राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि अमन ने अपने पिता को बताया था कि वैवाहिक कलह के कारण वह बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन किया और कहा कि वह अब और जीवित नहीं रह सकता। प्रेम सिंह, बिना किसी को बताए, तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अमन का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। अमन ने उन्हें बताया कि पिछले दो महीनों से उसकी पत्नी और उसकी बहन उसे परेशान कर रही थीं। स्वाति शर्मा की बहन निधि मलिक एक आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल जम्मू में तैनात हैं। राजेश के अनुसार, अमन ने अपने पिता से यह भी कहा था कि निधि मलिक उसकी जिंदगी में दखल दे रही है और उसके घर-परिवार को नियंत्रित कर रही है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अमन के पिता से उनकी बहू ने कहा था कि अगर वह घर छोड़कर नहीं जाते, तो वह पुलिस को बुला लेगी।
झगड़े के बाद बाथरूम में जाकर लगाया फंदा
राजेश ने कहा कि इसके बाद घर में कहा-सुनी हो गई, इसलिए अमन के पिता दूसरे कमरे में चले गए। उन्होंने बताया कि अमन और स्वाति दूसरे कमरे में झगड़ रहे थे। स्वाति उस पर चिल्ला रही थी, और अमन रो रहा था। थोड़ी देर बाद, वे शांत हो गए। उन्होंने आगे बताया, "जब प्रेम शर्मा दोबारा उस कमरे में गए, तो उन्होंने पूछा कि अमन कहां है। स्वाति ने उन्हें बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए उन्होंने अमन को फोन किया और उन्हें बाथरूम के अंदर फोन की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी।
इसके बाद, उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अमन ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की। इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि शाफ़्ट में एक खिड़की है। थोड़ी देर बाद, उन्होंने खिड़की तोड़ दी और बाथरूम में घुस गए, जहां अमन फंदे से लटका हुआ मिला।" राजेश ने यह भी दावा किया कि इसी दौरान स्वाति की बहन वहां आई और उसे बच्चों को घर से अपने साथ ले गई। मुझे नहीं लगता कि यह आत्महत्या का मामला है।
पुलिस कर रही सभी संभावित कोणों से जांच
हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच सभी संभावित कोणों से कर रहे हैं, भले ही पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला ही प्रतीत होता है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा के फोन रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि किसी भी असामान्य गतिविधि का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने आगे बताया कि मृतक द्वारा घर और दफ्तर में इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
घर के आस-पास के इलाकों से मिले सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या कोई आगंतुक आया था, या घटना से ठीक पहले कोई उस अधिकारी के साथ था। पुलिस पड़ोसियों और सहकर्मियों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि उन परिस्थितियों का पता लगाया जा सके जिनके कारण उनकी मृत्यु हुई होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शर्मा ने इससे पहले शहर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 2018 में पुणे के एक विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री पूरी करने के बाद, 2021 में न्यायिक सेवाओं में प्रवेश किया था। अधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर 2025 में उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित उत्तर-पूर्वी जिले की 'जिला विधिक सेवा प्राधिकरण' के पूर्णकालिक सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।
‘पापा, मुझे माफ कर देना...’, सुसाइड से पहले जज अमन कुमार ने अपने पिता को किया था कॉल
अलवर (एजेंसी)। दिल्ली में युवा जज अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या का मामला चर्चा में बना हुआ है। इस बीच अमन की बहन के ससुर राजेश शर्मा ने बताया कि जान देने से पहले अमन ने अपने पिता को कॉल कर माफी मांगी थी और कहा था कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।  दरअसल, अमन कुमार शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार को राजस्थान के अलवर पहुंचा, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
राजेश शर्मा के मुताबिक, 1 मई की रात करीब 8 बजे अमन ने अपने पिता को फोन किया था। उन्होंने कहा था, "पापा, मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा... यह मेरा आखिरी कॉल है, मुझे माफ कर देना।" इस कॉल के बाद परिवार तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हुआ, लेकिन अगले दिन यानी 2 मई को अमन ने आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ सुसाइड नहीं है, बल्कि इसके पीछे गंभीर वजहें हैं और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
इंटरकॉस्ट थी शादी
राजेश शर्मा ने बताया कि अमन की शादी लव मैरिज थी। दोनों की ट्रेनिंग के दौरान पहचान हुई थी। यह इंटरकास्ट शादी थी, जिस पर शुरू में परिवार राजी नहीं था, लेकिन बाद में बच्चों की खुशी के लिए मान गए। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद की बातें भी सामने आ रही थी।
दिल्ली: शाहदरा में सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी पत्नी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार तड़के एक बुजुर्ग दंपति अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र के राम नगर एक्सटेंशन निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र कुमार बंसल (75) और उनकी पत्नी परवेश बंसल (65) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे दंपति के बेटे वैभव बंसल ने पीसीआर को सूचना दी कि उसके माता-पिता तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट में बेसुध पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दंपति के शव अलग-अलग कमरों में मिले।
पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घर का सामान बिखरा होने के कारण पुलिस लूटपाट के इरादे से की गई हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले की अपराध शाखा और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञों को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। विशेषज्ञों ने फिंगरप्रिंट और अन्य फोरेंसिक नमूने एकत्र किए हैं। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर मंडराया बुरे स्वास्थ्य का गंभीर खतरा, प्रदूषण ने धारण किया विकराल रूप
Delhi Weather Today: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बनी हुई है, क्योंकि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आगामी दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है, वहीं प्रातःकाल के समय अधिकांश इलाकों में हल्का और कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छा सकता है। Delhi Weather News
आईएमडी द्वारा 24 नवंबर को जारी ताज़ा बुलेटिन में बताया गया कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की आशंका है, जबकि उसके बाद तापमान फिर सामान्य दायरे में लौट आएगा। विभाग ने 28 नवंबर तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। विभाग ने यह भी बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में फिलहाल न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
अगले पाँच दिनों का मौसम अनुमान
आने वाले पाँच दिनों में दिल्ली क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो मौसम के औसत अनुरूप है। उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को राजधानी में तीन वर्षों में नवंबर माह की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई थी, जब तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था।
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में 7.3 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान 29 नवंबर 2022 को रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत (स्काईमेट) के अनुसार, दिल्ली में वर्षा होने पर तापमान में और गिरावट की संभावना है। उनका कहना है कि बिना वर्षा दिन के तापमान में विशेष कमी नहीं आएगी, लेकिन बारिश के बाद ठंड का असर अधिक महसूस होगा। Delhi Weather News
दिल्ली की वायु गुणवत्ता | Delhi Weather News
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 362 रहा, जो 24 नवंबर को दर्ज 382 के मुकाबले कुछ बेहतर है।
उसी दिन रोहिणी स्टेशन पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई, जबकि 36 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी की स्थिति दर्शाई। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, मंदिर मार्ग और दिलशाद गार्डन सहित केवल दो स्थानों पर एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा। Delhi Weather News
केंद्र सरकार ने बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ किया सौतेला व्यवहार: आप
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) ने बजट को निराशाजनक करार देते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आज यहां कहा कि इस बार का बजट बेहद निराशाजनक रहा है। इस बजट में सरकार ने ना तो रोजगार पर ध्यान दिया है, ना ही युवाओं और किसानों के लिए कुछ किया है। केंद्र सरकार ने इस बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
डॉ.पाठक ने कहा कि आज सरकार को जगाने की जरूरत है। इतने महान देश के प्रधानमंत्री होने के बाद इतनी छोटी विचारधारा से बजट बनायेंगे तो देश आगे कैसे बढ़ेगा? सरकार के इस बजट का कोई लक्ष्य नहीं है। आज बेरोजगारी दर 7.2 से बढ़कर नौ प्रतिशत हो गई है। कॉपोर्रेट मुनाफा तो बढ़ गया है लेकिन रोजगार नहीं बढ़ पाया है। किसानों को एमएसपी की गारंटी तो बहुत दूर की बात है सरकार ने खाद की सब्सिडी में 36 फीसदी की कमी कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार देश के किसानों से बेहद नफरत करती है। ‘आप’ नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने बजट में 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च करती है, जबकि केंद्र सरकार दो फीसदी से भी कम का बजट शिक्षा क्षेत्र को देती है। सरकार देश के युवाओं को अनपढ़ रखना चाहते हैं। दिल्ली सरकार जहां अपने बजट में 15 फीसदी स्वास्थ्य क्षेत्र को देती है, वहीं केंद्र सरकार एक प्रतिशत से भी कम का बजट स्वास्थ्य को देती है। Aam Aadmi Party
यह भी पढ़ें:– Budget 2024 : विकसित भारत के लक्ष्य का रोड़मैप है केन्द्रीय बजट : दिया कुमारी
Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को शानदार तोहफा, खुशखबरी का आदेश जारी
Central Government Employees Education Allowance News: लोकसभा चुनावों के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी आई है, दरअसल केंद्र सरकार की एक पहल से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढोत्तरी का बड़ा तोहफा मिल जाएगा, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अब बच्चों की शिक्षा के लिए ज्यादा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की सीमा बढ़ा दी गई है, कार्मियों मंत्रालय की ओर से सोमावार को एक आदेश में शिक्षा भत्ता और छात्रावस सब्सिडी की सीमा बढ़ाने की जानकारी दी गई है, वहीं सरकार के इस कदम से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। Government Employees News
Best Healthy Foods for Summer: दिल को स्वस्थ रखने वाले खरबूजे और तरबूज खाएं, भीषण से भीषण गर्मी से भी निजात पाएं
बता दें कि कार्मिक मंत्रालय की ओर से 2018 के एक दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए बताया गया कि जब भी संशोधित वेतन में मंहगाई भत्ता 50% तक बढ जाएगा तो बच्चों के शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी की लिमिट अपने आप ही 25% बढ़ जाएगी, बता दें कि एक जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को देखते हुए बच्चों के शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की राशि के बारे में जानकारी मांगी जा रही हैं। Government Employees News
वहीं कार्मिक मंत्रालय के आदेश में बताया गया हैं कि अब सरकारी कर्मचारियों द्वारा किए गए वास्तविक खर्चों के बावजूद बच्चों के शिक्षा भत्ते की प्रतिपूर्ति की रकम 2,812 रुपये महीना होगी, वहीं हॉस्टल सब्सिडी 8,437 रुपये महीना होगी, इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में इस रकम में बदलाव भी किया जा सकता हैं, ये संशोधन एक जनवरी 2024 से ही लागू किया जा चूका था।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस साल होली से ठीक पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया था, इस दौरान केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया था, यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था, इस महंगाई भत्ते के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का हाउस रेट अलाउंस भी बढ़ गया था।
DelhI High Court: जब पति की मौत हो जाती है तो क्या उसकी संपत्ति पर पत्नी का अधिकार है? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से समझें
DelhI High Court: नई दिल्ली। जैसा कि पिता की संपत्ति बच्चों के कुछ अधिकार हैं उसी प्रकार महिलाओं के भी पुरुषों के समान अधिकार है। लेकिन इन सबके बावजूद देश में बहुत सी महिलाएं वास्तव में अपने पिता की संपत्ति में अपने हिस्से का दावा नहीं करती हैं। लेकिन वहीं अगर बात पति की संपत्ति पर पत्नी के अधिकार की करें तो परिवार की संपत्ति की पर महिलाओं के क्या अधिकार होते हैं? यहां इस लेख में इस बारे में वर्णन कया जा रहा है। इस संबंध में धारणा है कि पत्नियाँ अपने पति की संपत्ति पर पूरा अधिकार रखती हैं, हालाँकि यह धारणा पूरी तरह सच नहीं है।
बता दें कि शादी के बाद महिलाएं आमतौर पर अपने माता-पिता का घर छोड़ देती हैं और अपने पति के परिवार के साथ रहने लगती हैं। ऐसे में यह उनका भी घर बन जाता है लेकिन इससे उन्हें पति की संपत्ति पर अधिकार नहीं मिल जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं को अपने पति और ससुराल की संपत्ति पर कितने अधिकार हैं।
Health Insurance : हेल्थ इंश्योरेंस: मुश्किल समय का सहारा
पत्नी के पति की संपत्ति पर अधिकार! DelhI High Court
कई लोगों की धारणा यह है कि पत्नी के पास अपने पति की संपत्ति पर विशेष अधिकार होता है। हालाँकि, यह पूरी तरह से सही नहीं है। पत्नी के अलावा, परिवार के कई अन्य सदस्य भी संपत्ति पर वैध दावा रखते हैं। ऐसे मामलों में जहां पति संपत्ति अर्जित करता है, उसकी पत्नी, मां और बच्चे उस पर अधिकार साझा करते हैं। अगर किसी व्यक्ति ने वसीयत की है तो उसकी मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति उसके नॉमिनी को मिलती है। वह नॉमिनी उसकी पत्नी भी हो सकती है। इसके विपरीत, यदि कोई व्यक्ति बिना वसीयत किए मर जाता है, तो उसकी संपत्ति उसकी पत्नी, मां, बच्चों और अन्य पात्र पक्षों के बीच समान रूप से वितरित की जाती है।
पति की पैतृक संपत्ति पर पत्नी का अधिकार | DelhI High Court
जब किसी कारण पति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी उसकी पैतृक संपत्ति से अपना अधिकार खो देती है। फिर भी, अपने पति की मृत्यु के बाद, उसके पास अपने ससुराल में रहने का अधिकार बरकरार है और वह उनसे भरण-पोषण प्राप्त करने की हकदार है। अदालत ससुराल वालों की वित्तीय परिस्थितियों के आधार पर भरण-पोषण राशि निर्धारित करती है। यदि महिला के बच्चे हैं, तो उन्हें अपने पिता के हिस्से की संपूर्ण संपत्ति विरासत में मिलती है। अगर विधवा महिला दोबारा शादी करने का फैसला करती है तो उसे मिलने वाला गुजारा भत्ता बंद हो जाएगा।
यदि दोनों का आपस में तलाक हो जाता है तो अधिकार
यदि किसी कारणवश किसी महिला का अपने पति से तलाक हो जाता है तो वह अपने पति से वित्तीय सहायता का अनुरोध करने के लिए पात्र है, यह निर्णय अक्सर उनकी संबंधित आर्थिक स्थिति पर आधारित होता है। तलाक के मामलों में दिए जाने वाले नियमित मासिक भरण-पोषण के अलावा, एकमुश्त निपटान की भी संभावना मौजूद है। तलाक के बाद अगर बच्चे मां के साथ रहते हैं तो पति बच्चे को भरण-पोषण भी देने के लिए बाध्य है।
इस संबंध में यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि, तलाक के बाद, पत्नी अपने पति की संपत्ति पर अधिकार नहीं रखती है। हालाँकि, विवाह से होने वाले बच्चे अपने पिता की संपत्ति पर पूर्ण अधिकार रखते हैं। इसके विपरीत, यदि कोई संपत्ति पति-पत्नी के संयुक्त स्वामित्व में है, चाहे उसकी प्रकृति कुछ भी हो, तो इसे उनके बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा।
दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी | DelhI High Court
वहीं बुधवार को एक सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा, ”ऐसे हालातों में पत्नी को अपने जीवन के दौरान अपनी मृत पति की संपत्ति का सुख लेने का पूरा अधिकार है। वह जीवन भर उस संपत्ति से आय का सुख उठा सकती है।
पत्नी के पास रहेंगे ये अधिकार
जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने ये स्पष्ट किया कि ये अधिकार पूर्ण स्वामित्व के बराबर नहीं हैं। पूरी संपत्ति को भरण-पोषण के रूप में माना जाना चाहिए। इससे पत्नी को पति की मृत्यु के बाद संपत्ति पर पूर्ण अधिकार मिल सके। पत्नी को उस संपत्ति का किराया वसूलने और उसका उपयोग करने का पूरा अधिकार होगा।
क्या है मामला?
जस्टिस प्रतिभा सिंह ने ये टिप्पणी उस केस की सुनवाई के दौरान की, जिसमें वह 1989 में पिता की मृत्यु के बाद कई भाई-बहनों के बीच संपत्ति बंटवारे के एक मामले की सुनवाई कर रही थी। पति ने पत्नी के पक्ष में एक वसीयत बनाई थी, जिसमें कहा गया था कि वह संपत्ति को उन्हें सौंप देंगे। इस मामले को परिवार के सदस्यों की ओर से चुनौती दी गई थी।
Delhi Cleanliness Problem : दिल्ली में सफाई की समस्या
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस बात पर हैरानी जताई है कि भारी प्रगति के बावजूद दिल्ली में तीन हजार टन सूखे कचरे का निपटान नहीं हो सका। अदालत ने इस संबंधी दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी व दिल्ली कैंट बोर्ड को नोटिस जारी किया है। वास्तव में चिंताजनक बात यह है कि आज के आधुनिक युग में देश की राजधानी कचरे से मुक्त (Delhi Cleanliness Problem) नहीं हो सकी। राजधानी देश का दिल होती है या फिर वह दर्पण होता है जहां से पूरे देश की झलक देखने को मिलती है। फिर भी दिल्ली में कूड़े के ढेर दिखना दिल्ली की शान पर एक बड़ा दाग है।
कूड़े से बिजली बनाने की परियोजनाएं भी शुरू की जा सकती हैं, तो चिंता की बात यह है कि यह काम राजधानी में लंबित है। इसी तरह देश के कई नगर निगम सूखे कूड़े से खाद तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। विश्व के अधिकांश देशों की राजधानियां शीशे की तरह चमकती हैं। दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों के कारण पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र है। यदि इसे साफ-सुथरा रखा जाए और इसका रखरखाव किया जाए तो पर्यटन के रूप में दिल्ली को बढ़ावा दिया जा सकता है।
School Holiday: 18 नवंबर तक सभी स्कूल बंद! जानिए वजह
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। School Holiday: दिल्ली सरकार ने लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए नौ से 18 नवंबर तक सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित की। दिल्ली शिक्षा विभाग की ओर से यह आदेश बुझावार को जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए शीतकालीन सत्र को पहले करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल नौ से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षक भी घर पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवकाश के बचे हुए दिनों के बारे में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया गया था। School Holiday
DA Hike: दिवाली का बंपर तोहफा पाकर अब ये कर्मचारी हुए गदगद, 4% डीए में वृद्धि, बोनस भी मिलेगा!
मोदी की जनता से दिवाली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ होने की अपील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल कर स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने तथा भारत की उद्यमशीलता और रचनात्मक शक्ति का उल्लास मनाने का अनुरोध किया है। मोदी ने बुधवार को सोसल मीडिया नेवर्क ‘एक्स’ पर एक लिंक भी साझा किया। उन्होंने कहा है कि जिसके जरिये लोग ‘नमो’ ऐप पर स्थानीय उत्पाद या उसके निर्माता के साथ सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं।
मोदी ने एक्स पर लिखा,“ आइये इस दिवाली पर हम नमो ऐप पर ‘वोकल फॉर लोकल’ थ्रेड के साथ भारत की उद्यमशीलता और रचनात्मक भावना का समारोह मनायें। प्रधानमंत्री ने इसी पोस्ट में लिखा, “आइये हम ऐसे उत्पाद खरीदें जिन्‍हें स्थानीय स्तर पर बनाये गये हों और उसके बाद उस उत्‍पाद या उसके निर्माता के साथ नमो ऐप पर एक सेल्फी पोस्ट करें। अपने मित्रों और परिवार को अपने थ्रेड में शामिल होने तथा सकारात्मकता की भावना का प्रसार करने के लिए आमंत्रित करें।
आइये हम स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने, साथी भारतीयों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और अपनी परंपराओं को समृद्ध बनाये रखने के लिये डिजिटल मीडिया की शक्ति का उपयोग करें। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार छोटे उद्यमों और स्थानीय उत्पादकों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने का अभियान छेड़े हुये हैं ताकि रोजगार और आय के अवसर बढ़ाये जा सकें। ‘वोकल फार लोकल’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन उत्पाद’ जैसे कार्यक्रम इसी का
ED Summons to CM Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी आशंका है कि प्रवर्तन निदेशालय कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को गिरफ्तार करेगा। दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा उसके शीर्ष नेताओं को सलाखों के पीछे डालकर उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है।
”प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं” | Arvind Kejriwal
केजरीवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है और सूत्रों के अनुसार, ईडी सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने के बाद उनका बयान दर्ज करेगी। यह पहली बार है कि केजरीवाल को ईडी ने तलब किया है। अप्रैल में मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उनसे पूछताछ की थी। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा आम आदमी पार्टी को निशाना बनाने के लिए इन हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि वह जानती है कि वह केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकती। Delhi Liquor Policy
उन्होंने कहा, “ऐसी खबरें हैं कि केजरीवाल को 2 नवंबर को गिरफ्तार किया जाएगा। अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो यह भ्रष्टाचार (आरोपों) के कारण नहीं होगा, बल्कि इसलिए होगा क्योंकि उन्होंने भाजपा के खिलाफ बोला है।” “आप ने भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनावों में दो बार और एमसीडी चुनावों में भी हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं। भाजपा जानती है कि वे चुनावों में आप को नहीं हरा सकते।”
मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और सत्येन्द्र जैन सहित आप के शीर्ष नेतृत्व की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए आतिशी ने दावा किया कि इसका मतलब केवल यह है कि भाजपा आप को खत्म करना चाहती है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येन्द्र जैन को जमानत मिल गई है। “केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद, भाजपा सीबीआई और ईडी का उपयोग करके भारत गठबंधन के अन्य नेताओं और उसके मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाएगी। आतिशी ने दोहराया कि आप नेता जेल जाने से नहीं डरते और आखिरी सांस तक संविधान बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। Aam Aadmi Party
आप के शीर्ष नेताओं को सलाखों के पीछे डालने की कोशिश
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आतिशी के विचारों को दोहराया और कहा कि विरोध के बावजूद पार्टी और मजबूत हुई है।उन्होंने कहा, “भाजपा अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य शीर्ष नेताओं को सलाखों के पीछे डालने की कोशिश कर रही है। जब भी आम आदमी पार्टी को दबाने और खत्म करने की कोशिश की गई है, वह और मजबूत होकर उभरी है।”
आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भी एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि पार्टी आम आदमी के लिए काम करती रहेगी। “अतीत में भी हमले हुए हैं और हम केवल मजबूत हुए हैं। वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहते हैं क्योंकि वे आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने आप विधायकों के खिलाफ 170 से अधिक मामले दर्ज करके उन्हें तोड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।” आम आदमी पार्टी अपने लिए नहीं बल्कि आम आदमी के लिए काम कर रही है।” Arvind Kejriwal
यह भी पढ़ें:–  Punjab News: मोहाली के आप विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर सीबीआई का छापा
Market News Today: दिल्ली की सबसे सस्ती मार्किट, जहां पर मिलते हैं सिर्फ 150 रुपये में जींस, टीशर्ट, जानें इस मार्किट का नाम
Market News Today:देश की राजधानी दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर आपको बहुत सस्ता सामान मिल जाएगा। आज हम आपको ऐसी ही मार्किट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर बहुत सस्ता सामान मिलता है। आज एक ऐसे ही मार्केट के बार में हम आपको बताने वाले हैं, जिसे एशिया के सबसे बड़े होलसेल मार्केट के रूप में जाना जाता है। हम बात कर हैं गांधी नगर मार्केट की, जिसे बाजारों का बाजार कहा जाता है। एक आंकड़े के अनुसार यह गारमेंट्स बाजार लगभग 100 करोड़ का टर्नओवर कर रहा है। गांधी नगर मार्किट में आपको सिंगल पीस कपड़ा नहीं मिलेगा। आपको सेट के अनुसार कपड़े खरीदने होते हैं, जो 3 या फिर 12 पीस में आते हैं। बच्‍चों के लिए भी यहां 3 टीशर्ट का एक सेट 150 रुपए में मिल सकता है। कितनी भी मंहगी जींस यहां 350 तक में मिल जाती है।
Government Holiday: स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे इस दिन बंद, जल्दी देखें
मार्किट में मौसम के हिसाब से मिल जाते हैं कपड़े
गांधी नगर बाजार में मौसम के हिसाब से कपड़े मिल जाते हैं। इसके अलावा हर फैशन के कपड़े सस्ते दामों में उपलब्ध होते हैं। इस बाजार में लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, जबलपुर, कानपुर, लुधियाना के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। यहां पर टॉप, सूट, कोट पैंट, जींस, शर्ट, वेस्टर्न लुक वाली शेरवानी, कुर्ता पजामा थोक रेट पर मिलते हैं।
कभी पटरियों पर लगता था मार्किट
चार दशक पहले की बात करें तो यहां पटरियां सजाई जाती थी। लेकिन अब यहां का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। गांधीनगर के थोक बाजार में सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश भर के व्यापारी रेडीमेड गारमेंट खरीदने आते हैं।
Delhi Dengue: डेंगू से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: केजरीवाल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Heath Minister On Delhi Dengue: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि डेंगू से निपटने के लिए अस्पताल तथा चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह से तैयार हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि डेंगू की तैयारियों को लेकर आज एक सार्थक बैठक हुई। दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करते हैं कि डेंगू से निपटने के लिए अस्पताल और चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर खुद को और अपने प्रियजनों की रक्षा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा कि कि दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों की उच्च स्तरीय बैठक की और सभी विभागों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सभी विभागों को अपने स्तर पर कुछ कार्य करने के टारगेट दिए। इस दौरान मुख्यत: डेंगू पर विस्तृत चर्चा हुई। डेंगू से बचाव उसके बारे में जागरूकता से ही किया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बार हमने दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों के चल रहे ट्रेंड की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई है। इसमें पाया गया है कि 20 सैंपल में से 19 सैंपल टाइप टू डेंगू के हैं। टाइप टू डेंगू में खतरा ज्यादा रहता है। चूंकि ज्यादातर केस टाइप टू के निकले हैं, इसलिए ये कहा जा सकता है कि दिल्ली में दो स्टेन नहीं है, बल्कि एक ही स्टेन है, जो फैला हुआ है। जिसकी वजह से बीमारी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं होती है।
फिर भी हमें इसे लेकर सर्तकता बरतने में कोई कमी नहीं करनी है। हमने शिक्षा विभाग को जुलाई के पहले सप्ताह में निर्देश दिए थे कि सभी सरकारी, एमसीडी या प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए जाएं कि बच्चे पूरी आस्तीन की कमीज पहन कर आएंगे। बच्चे फूल टी-शर्ट और फूल पैंट पहनें। अगर लड़कियां स्कर्ट पहन रही हैं, तो उसके नीचे स्लैक्स पहनें। अगर किसी बच्चे के पास ड्रेस की फूल आस्तीन की कमीज नहीं है तो उसको घर की फूल आस्तीन की कमीज और ट्राउजर पहन कर आने की अनुमति दी जाए।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों को अलग-अलग काम तरह के करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि वो प्रतिदिन डेंगू डेंगू पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की जानकारी मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाए। ताकि लोग जागरूक हों और सावधानी बरतें। निगम को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि एक-एक घर में जाकर जांच करें कि वहां मच्छर पनप तो नहीं रहे हैं। अगर कहीं पर मच्छर पनप रहे हैं तो उसका चालान करें।
भारद्वाज ने कहा कि कोरोना के समय में दिल्ली सरकार ने 1031 हेल्प लाइन नंबर जारी किया था। इस हेल्पलाइन नंबर को बदल कर अब डेंगू/कोरोना कर दिया गया है। अगर किसी को बुखार है तो वो इस हेल्पलाइन पर फोन कर डॉक्टर से बात कर सकता है और अन्य जानकारियां ले सकता है। जल्द ही एक कंट्रोल रूम भी चालू हो जाएगा, जो 24 घंटे खुला रहेगा।