Female Feticide - Sach Kahoon Hindi

कन्या भ्रूण हत्या रोकने में स्वास्थ्य विभाग फेल, जासूसी कंपनियां पकड़ रहीं आरोपी
अब तक पंजाब राज्य में पिछले 2 सालों दौरान हुए 19 स्टिंग आपरेशन, 14 जासूसी कंपनियों के आए हिस्से | Female foeticide

आशा वर्करों व स्वास्थ्य विभाग के पास सारा रिकार्ड होने के बावजूद भी नहीं हो पा रहा काम

चंडीगढ़(सच कहूँ/अशवनी चावला)। अपने ही घर में आने वाली (Female Foeticide) नन्ही परी को जन्म से पहले ही कोख में मारने वाले दोषियों के खिलाफ अभियान चलाने वाला स्वास्थ्य विभाग अब तक फैल साबित होता नजर आ रहा है। क्योंकि इन लिंग टैस्ट व भ्रूण हत्यारों को पकड़ने के लिए स्वास्थय विभाग की मदद करने वाली जासूसी कंपनियों ने उम्मीद से अधिक अच्छे नतीजे देते हुए पिछले 2 सालों में 15 से अधिक सफल स्टिंग आॅपरेशन करवाते हुए बड़ी संख्या में गिरफ़्तारियां भी करवाई हैं। इसके मुकाबले स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 2सालों दौरान सिर्फ 4 स्टिंग आपरेशन ही सफल तरीके से किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का खुफिया तंत्र हुआ बेकार, नहीं मिल रही कोई जानकारी

हैरानीजनक बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के पास हर गर्भवती महिला का रिकार्ड होने साथ ही उन गर्भवती महिलाओं के साथ रूटीन में संपर्क करने के लिए आशा वर्करों का अच्छा नैटवर्क भी है परंतु फिर भी इन गर्भवती महिलाओं द्वारा लिंग टैस्ट करवाने के साथ ही नन्ही परियों को कोख में मारने वाले लोगों को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। जानकारी अनुसार पंजाब में पिछले कुछ सालों से काफी अधिक कोशिश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या नहीं बढ़ा पाया है, जिसमें सब से बड़ा कारण यही रहा है कि राज्य में कई अल्ट्रासाउंड का काम करने वाले डॉक्टर अनअधिकृत तरीके से लिंग चैक करने में लगे हुए हैं। कोख में पल रहो नन्ही परी संबंधी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनकी हत्या कोख में ही करवाने जैसे अपवित्र काम को अंजाम भी दे रहे हैं।

पिछले 2 सालों दौरान पंजाब में 19 सफल स्टींग आपरेशन हुए हैं, जिसमें 15 स्टिंग आॅपरेशन जासूसी कंपनी ने किए हैं, जब कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हिस्से सिर्फ 4 सफलताएं ही हाथ लगी हैं। इन 19 स्टिंग आॅपरेशन दौरान 17 अल्ट्रासाउंड सील किए गए हैं तो 51 से अधिक दोषियों को गिरफ़्तार किया गया है।

पंजाब से बाहर भी की गई छापेमारी, किए गए 2 सफल स्टिंग आपरेशन

जासूसी कंपनी ने पंजाब से बाहर भी जाकर स्टिंग आॅपरेशन किए हैं, जहां पंजाब की निवासी गर्भवती महिला का टैस्ट किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग पंजाब की टीम को लेकर जासूसी कंपनी ने हरियाणा के हिसार और गुरूग्राम में भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए मौके पर ही अल्ट्रासाउंड करने के वाले डॉक्टर और अन्यों सहित कुल 7दोषियों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।

मंत्री के जिले में भी हुई गिरफ़्तारियां, पकड़े गए कन्या भु्रण हत्यारे

मुख्य मंत्री अमरिन्द्र सिंह का जिला भी इन कन्या भ्रुण हत्याआें से वंचित नहीं रहा है। पिछले 2 सालों दौरान पटियाला जिले में 3 सफल स्टिंग आॅपरेशन किये गए हैं, जिसमें 3 अल्ट्रासाऊंड मशीनें सील करने के साथ ही 5 से अधिक दोषियों को गिरफ़्तार भी किया गया है। इन दोषियों खिलाफ अदालत में पैरवी चल रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कन्या भू्रण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए कुरुक्षेत्र को मिला राष्टÑीय पुरस्कार
कुरुक्षेत्र(सच कहूँ, देवीलाल बारना)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं राष्टÑीय कार्यक्रम के तहत कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने और लिंगानुपात की स्थिति में जबरदस्त सुधार लाने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट को सख्ती से लागू करने पर राष्टÑीय बालिका दिवस समारोह में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जिला कुरुक्षेत्र को राष्टÑीय अवार्ड से नवाजा गया है।

यह पुरस्कार केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नई दिल्ली में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया को प्रदान किया है। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह भी शामिल थे। वीरवार को नई दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केन्द्र में राष्टÑीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र सहित देश के विभिन्न जिलों को बेहतर कार्य करने पर मंत्रालय की तरफ से सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी के अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. विरेन्द्र कुमार, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश श्रीवास्तव व संयुक्त सचिव के मौसेस भी उपस्थित थे। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने इस राष्टÑीय सम्मान के लिए सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सांझे प्रयासों से कुरुक्षेत्र जिले को यह उपलब्धि मिली है और भविष्य में भी पीसीपीएनडीटी एक्ट के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बेहतर ढ़ंग से अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा।

116 लोग पहुंच चुके सलाखों के पीछे | National Award KUK

इस जिले में कन्या भ्रूण जांच व हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ जंग को शुरु किया और सार्थक परिणाम सामने आए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से लेकर अब तक पीएनडीटी एक्ट के तहत 18 और एमटीपी एक्ट के तहत भी 18 ही मुकदमे दर्ज करवाए जा चुके है। इन मुकदमों के तहत 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस जिले में वर्ष 2016 में लिंगानुपात 859 था और अब लिंगानुपात का आंकड़ा 924 पर पहुंच गया है।

यूपी व पंजाब में भी की गई रेड

कुरुक्षेत्र जिले में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, भ्रूण की जांच करवाने वाले लोगों को पकडन के लिए उतरप्रदेश व पंजाब में भी कई जगह रैड की और लोगों को गिरफ्तार किया। इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ सीएमओ सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ आरके सहाय सहित पूरी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में आगे भी सभी अधिकारी और विभाग सांझे प्रयासों से कुरुक्षेत्र को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत और आगे लेकर जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।