KUK - Sach Kahoon Hindi

एडमिशन अलर्ट: कुवि में एमटेक सहित अन्य रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित
आवेदक 17 अक्तूबर से आनलाइन कर सकेंगे आवेदन

सच कहूँ/देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र (Admission Alert) 2022-23 के एमटेक सहित अन्य प्रोगाम्स में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के एमटेक सहित अन्य प्रोगाम्स में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 17 अक्टूबर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट या आईयूएमएस एडमिशन पोर्टल पर जाकर दाखिले के लिए आॅनलाइन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित है।

हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तारीख का ऐलान, देखें पूरी जानकारी

2 नवम्बर तक लेट फीस 500 रुपए के साथ जमा करवानी होगी

डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि दाखिले प्राप्त करने वालों की सूची 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लगाई जाएगी तथा इसके लिए फीस 2 नवम्बर तक लेट फीस 500 रुपए के साथ जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि ऐसे योग्य अभ्यर्थी जो अन्यथा पात्र हैं और जिनका नाम या तो किसी भी सूची में नहीं आया है या सूची में शामिल हुए हैं, लेकिन अपनी बकाया राशि जमा करने में विफल रहे हैं, उन्हें प्रवेश पोर्टल पर जाकर 100/- के शुल्क का भुगतान करके अपनी आॅनलाइन उपस्थिति 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच दर्ज करवाकर इस आॅनलाइन दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इन विभागों के एमटेक प्रोग्राम्स में मांगे गए है आवेदन

कुवि के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के एमटेक इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग

पर्यावरण स्टडीज के एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट

इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के एमटेक माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन

कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशनस के एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

यूआईईटी के बायोटेक

कंप्यूटर इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

एमटेक इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग

थर्मल इंजीनियरिंग

एमटेक डिफेंस टेक्नालाजी

अर्थशास्त्र विभाग के एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स के प्रोग्राम्स में रिक्त सीट

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वाराणसी रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बनेगा धर्मनगरी का रेलवे स्टेशन
सांसद ने रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण करने के प्रोजेक्ट तैयार करने के दिए आदेश

रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण अब तक खर्च किया जा चुका 9 करोड़ का बजट

सच कहूूँ/देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को वाराणसी (Varanasi Railway Station) रेलवे स्टेशन की तर्ज पर मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में चयनित किया है। इस योजना के अनुसार कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को वाराणसी रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को केन्द्र सरकार ने अनुमति दे दी है और नए डिजाइन का खाका भी तैयार कर लिया गया है। अहम पहलू यह है कि केन्द्र सरकार की तरफ से अभी हाल में ही कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करने के लिए 11.15 करोड़ रुपए के बजट में से 9 करोड़ रुपए का बजट खर्च कर दिया गया है। फिलहाल इस नवीनीकरण के कार्य को रोककर नए डिजाइन के अनुसार विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

शबाश! हरियाणा, फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने थपथपाई पीठ

सेक्टर 13 की तरफ से होगा नवीनीकरण : सांसद

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को वाराणसी की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है इस योजना के अनुसार अब नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का नया डिजाइन तैयार किया गया है। इसकी अनुमति सरकार द्वारा जारी कर दी गई है लेकिन अभी हाल में जो निर्माण कार्य चल रहा था उसे बीच में ही रोका गया है ताकि नए डिजाइन के अनुसार निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। सांसद ने अधिकारियों को आदेश दिए कि रेलवे रोड और सेक्टर 13 की तरफ से भी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जाए क्योंकि अब सेक्टर 13 की तरफ भी अब आबादी हो गई है इसलिए दोनों तरफ का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का कार्य किया जाए।

सरस्वती पुल के निर्माण परखर्च किया जाएगा 5 करोड़ 40 लाख का बजट

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि जीटी रोड चिडिया घर के सामने सरस्वती पुल का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से 5 करोड़ 40 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इस पुल का निर्माण कार्य आगामी एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल का निर्माण कार्य 3 माह में पूरा कर लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि पिपली से लेकर उमरी चौक से आगे तक करीब 8 किलोमीटर जीटी रोड पर उमरी तक शहर में प्रवेश का कोई निकासी द्वार नहीं है। इसलिए उमरी चौंक से पहले निकासी द्वार बनाया जाए, यह निर्माण कार्य सूर्य ग्रहण और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले बनाने का प्रयास किया जाए।

जीटी रोड पर करनाल और अंबाला पर महाभारत थीम पर बनेंगे प्रवेश द्वार

सांसद ने कहा कि करनाल की तरफ से और अंबाला की तरफ से जीटी रोड पर कुरुक्षेत्र प्रवेश करने पर महाभारत थीम पर आधारित 2 प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने का काम किया जाए। इस प्रस्ताव पर एनएचएआई के अधिकारियों ने जवाब दिया कि उनके विभाग की तरफ से केवल एनओसी जारी की जाएगी। इन प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य राज्य सरकार के सम्बन्धित विभाग द्वारा किया जाएगा। सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए एनओसी जारी की जाए ताकि केडीबी की तरफ से इन निर्माण कार्य को शुरू किया जा सके।

अब जीटी रोड पर अवैध कटों को रोकने के लिए बनेगी आरसीसी की दीवारें

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि जीटी रोड पर अवैध कटों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इसलिए जीटी रोड पर अवैध कटों को बंद किया जाए। इस विषय पर एनएचएआई के अधिकारियों ने जवाब दिया कि सरकार की तरफ से जल्द ही कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में जीटी रोड के सभी अवैध कटों को ठीक कर दिया जाएगा। इस बार आरसीसी की दीवारें बनाई जाएंगी ताकि इन दीवारों को कोई तोड़ ना सके। सांसद ने कहा कि आरसीसी की दीवार बनने के बाद जो भी व्यक्ति दीवारों को तोडऩे का प्रयास करें उनके खिलाफ 48 घंटों के अंदर कार्रवाई करनी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही दीवारों के काम में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें

कन्या भू्रण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए कुरुक्षेत्र को मिला राष्टÑीय पुरस्कार
कुरुक्षेत्र(सच कहूँ, देवीलाल बारना)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं राष्टÑीय कार्यक्रम के तहत कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने और लिंगानुपात की स्थिति में जबरदस्त सुधार लाने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट को सख्ती से लागू करने पर राष्टÑीय बालिका दिवस समारोह में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जिला कुरुक्षेत्र को राष्टÑीय अवार्ड से नवाजा गया है।

यह पुरस्कार केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नई दिल्ली में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया को प्रदान किया है। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह भी शामिल थे। वीरवार को नई दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केन्द्र में राष्टÑीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र सहित देश के विभिन्न जिलों को बेहतर कार्य करने पर मंत्रालय की तरफ से सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी के अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. विरेन्द्र कुमार, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश श्रीवास्तव व संयुक्त सचिव के मौसेस भी उपस्थित थे। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने इस राष्टÑीय सम्मान के लिए सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सांझे प्रयासों से कुरुक्षेत्र जिले को यह उपलब्धि मिली है और भविष्य में भी पीसीपीएनडीटी एक्ट के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बेहतर ढ़ंग से अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा।

116 लोग पहुंच चुके सलाखों के पीछे | National Award KUK

इस जिले में कन्या भ्रूण जांच व हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ जंग को शुरु किया और सार्थक परिणाम सामने आए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से लेकर अब तक पीएनडीटी एक्ट के तहत 18 और एमटीपी एक्ट के तहत भी 18 ही मुकदमे दर्ज करवाए जा चुके है। इन मुकदमों के तहत 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस जिले में वर्ष 2016 में लिंगानुपात 859 था और अब लिंगानुपात का आंकड़ा 924 पर पहुंच गया है।

यूपी व पंजाब में भी की गई रेड

कुरुक्षेत्र जिले में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, भ्रूण की जांच करवाने वाले लोगों को पकडन के लिए उतरप्रदेश व पंजाब में भी कई जगह रैड की और लोगों को गिरफ्तार किया। इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ सीएमओ सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ आरके सहाय सहित पूरी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में आगे भी सभी अधिकारी और विभाग सांझे प्रयासों से कुरुक्षेत्र को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत और आगे लेकर जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।