Rage - Sach Kahoon Hindi

जालंधर: तेंदुए का उत्पात, दहशत में लोग
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। शहर के रिहायशी लम्मा पिंड इलाके में वीरवार को घुसे तेंदुआ ने करीब 14 घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान घबराए जानवर ने 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शाम करीब चार बजे आधे-अधूरे जाल से बचकर भागने के बाद वह इधर-उधर भागता रहा। मौके पर भारी भीड़ जमा होने से वन विभाग की टीम को उसे पकड़ने में नाकाम रही। बाद में चंडीगढ़ से आई टीम ने उसे पकड़ने में सफलता पाई।

रात 11 बजे बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर चंडीगढ़ से आई टीम ने तेंदुए को पकड़ने में सफलता पाई।

तेंदुआ कभी किसी घर में छिपा तो कभी किसी कोने में। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की सांसें अटकी रहीं। महिलाओं ने अपने सहित बच्चों को घरों में बंद कर लिया। आखिरकार रात 11 बजे एक घर में छिपे बैठे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने नशीला इंजेक्शन डार्ट से लगाया। बाद में उसे पिंजड़े में कैद कर लिया। डीसी वरिंदर शर्मा के अनुसार उसे चंडीगढ़ के छतबीड़ चिड़ियाघर ले जाया जाएगा।

तेंदुए के छिपने की जगह से भागने पर उससे बचते हुए लोग।

इससे पहले दोपहर को लम्मा पिंड के एक खेत में लेटे तेंदुए को देख लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। लोग छतों पर जुट गए। आसपास दहशत फैल गई। छोटे बच्चों को घर में बंद कर दिया गया। जब वन विभाग की टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह जाल छुड़ा वहां से निकल कर भागा और अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा। इस दौरान उसने चार लोगों को घायल कर दिया। इधर, तेंदुए के दिखने से घबराए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए हैं। वहीं छोटे बच्चों को लोगों ने कमरों में बंद किया गया है। जानकारी के मुताबिक लोगों ने खेत में बैठे एक जानवर को देखा। पहले लोग उसे बिल्ली समझते रहे, लेकिन जब वह दौड़ा तो पता चला कि वह तेंदुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

होम्योपैथिक मेडीकल कॉलेज के छात्रों ने निकाला रोष मार्च
मामला : होम्योपैथिक कॉलेज के प्रबंधकों की लापरवाही के चलते कॉलेज को बैंक द्वारा सील किए जाने का

डीएसपी ने प्रबंधकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा मुहैया करवाने की चेतावनी

अबोहर/सच कहूँ न्यूज (सुधीर अरोड़ा)। होम्योपैथिक कॉलेज के प्रबंधकों की लापरवाही के चलते कॉलेज को बंैक द्वारा सील किए जाने के बाद दर दर भटक रहे कॉलेज के छात्रों ने आज रोष स्वरूप शहर में रोष मार्च निकाला, जिसमें अध्यापकों तथा अन्य कर्मचारियों ने मैनेजमैंट के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने डीएसपी को ज्ञापन सौंपा और कॉलेज प्रिंसीपल व कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार बंैक द्वारा शुक्रवार शाम तक पूरे कॉलेज व इसके छात्रावास को ताले लगा दिए जाने से छात्रावास में रहने वाले 125 विद्यार्थियों सहित कॉलेज में पढने वाले कुल 200 छात्र-छात्राएं व 80 स्टाफ सदस्य सड़कों पर आ गए। इधर कॉलेज प्रबंधन ने अपने जिम्मेवारी निभाते हुए इनके रहने खाने का प्रबंधन करने की बजाए वहां से निकल गए।

मैनेजिंग कमेटी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की मांग

जिसके बाद दर्जनों छात्राआें ने उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के घर पनाह ली जबकि अनेक छात्र छात्राआें ने नेहरू पार्क के सामने बने होम्योपैथिक अस्पताल में बिनां सुविधाआें के पूरी रात गुजारी। देश के विभिन्न 12 राज्यों से आकर यहां शिक्षा हासिल कर रहे इन विद्यार्थियों ने उनके भविष्य को अंधकार मय बनाने के विरोध में आज कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकाला व नारेबाजी करते हुए डीएसपी कार्यायल पहुचें।

डीएसपी ने उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए कालेज प्रिंसीपल मनजीत कौर को बुलाया और चेतावनी देते हुए कहा कि रविवार सुबह तक इन बच्चों के रहने, खाने पीने व पढाई का बंदोबस्त किया जाए अन्यथा वे कॉलेज प्रिंसीपल व प्रबंधकों पर मामला दर्ज करने को मजबूर होंगें। इस मौके पर कपिल खत्री, डॉ. विशाल तनेजा, डॉ. हिमाली, डॉ. मनप्रीत, डॉ. सिमर, डॉ. पूनम, डॉ. अनिल मुलड़ी, डॉ. पाल मदान, डॉ. अरविंद के अलावा अन्य छात्र व स्टाफ मौजूद था।

मुख्य मंत्री के शहर में निकाला विशाल रोष मार्च
पटियाला (खुशवीर सिंह तूर)। राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत लाखों बच्चों के भूखे पेट को भरने वाली कुक वर्करों ने साल के दस महीने मिलते मामूली माणभत्तों व अन्य सुविधाआें की कमी के द्वारा की जा रही आर्थिक लूट के विरुद्ध मिड-डे-मील कुक वर्कर व कार्यालयी कर्मचारी यूनियन पंजाब के बैनर तले बड़ा क्षेत्रीय प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।

मुख्य मंत्री के चुनाव हलके वाले नेहरू पार्क में एकत्रित सैंकड़ों कुक वर्करों व कार्यालयी कर्मचारियों ने प्रवीण शर्मा, लखविन्दर कौर फरीदकोट व पिंकी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व शहर में विशाल रोश मार्च निकाला गया। इस मौके तहसीलदार प्रितपाल सिंह ने प्रशासन की तरफ से ज्ञापन प्राप्त करते मुख्य मंत्री के सलाहकार एमपी सिंह के साथ 5 जून को चण्डीगढ़ में बातचीत करवाने का लिखित न्यौता दिया।

इस मौके नेताओं ने बताया कि स्कूलों में काम करते मिड-डे -मील व पार्ट टाईम सफाई वर्करों को कम से कम उजरतों के कानून नीचे लाकर प्रति माह क्रमवार 8403 व 7623 रुपये वेतन देना, पूर्ण सेवा शर्तों के अंतर्गत भर्ती मिड-डे-मील कार्यालयी कर्मचारियों की सेवाओं को तुरंत रेगुलर करने, 10 साल की सेवा पूरी कर चुके वर्करों को शिक्षा विभाग के कर्मचारी मान कर पक्का करने, मिड-डे-मील कुक वर्करों को साल में 10 माह का वेतन देने बजाय 12 माह का वेतन देने, वर्करोंक को नियुक्ति पत्र, ईएसआई सुविधा।

प्राविडेंट फंड, मुफ़्त बीमा, सभी तरह की अचानक छुट्टी, मेडीकल छुट्टियां व 6 माह की प्रसूता को छुट्टी देने की मांग को अनदेखा करने के कारण राज्य में पचास हजार के करीब कुक वर्करों व कार्यालयी कर्मचारियों का गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मौके करमजीत कौर बठिंडा, आशा देवीगढ़, करमजीत कौर, गुलजार कौर, हरदीप सिंह, कुलदीप गोबिन्दपुरा, अमनदीप सिंह देवीगढ़, सुदेश कुमारी, चरनजीत कौर, परमजीत कौर, गुरप्रीत कौर , प्यारा सिंह, अंग्रेज सिंह, हरविन्दर, जगतार आदि उपस्थित थे।

व्यापारियों ने निकाला रोष कैंडल मार्च
जीएसटी के विरोध में कपड़ा बाजार रहेगा बंद

अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जुलाई माह से प्रस्तावित जीएसटी का पूरे भारत में कपड़ा व्यापारी विरोध कर रहे हैं। स्थानीय कपड़ा व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाल कर कपड़े को जीएसटी में शामिल करने का विरोध जताया। कैंडल मार्च शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर कनाट पैलेस चौक पर जाकर समाप्त हुआ।

इस दौरान कपड़ा व्यापारियों ने मुख्य बाजार में नारे लगाते हुए जीएसटी को वापिस लेने की मांग कर की। इस अवसर पर कपड़ा यूनियन के अध्यक्ष गिरीश चराया, मुकेश बाघला, नरेश छाबड़ा, ओम लखेसर, प्रकाश पारीक, प्रह्लाद चौहान, हरीश मीठिया, प्रेम चुघ, रामपाल आहूजा, ओम प्रकाश छाबड़ा, घनश्याम बाघला, प्रवीण अग्रवाल तथा जगदीश चराया सहित अन्य कपड़ा व्यापारी मौजूद थे। आयोजि सभा को सम्बोधित करते हुए ओम लखेसर ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कपड़े पर इस तरह का कोई टैक्स नहीं लगाया गया है।

28, 29 तथा 30 जून को जताएंगे विरोध

कपड़ा यूनियन के अध्यक्ष चराया ने कपड़ा व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 28, 29 तथा 30 जून को पूरे भारत में कपड़े को जी.एस.टी. में शामिल करने के विरोध में कपड़ा बाजार बंद रहेंगी। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि सभी व्यापारी 28 तारीख को 10 बजे अपनी दुकान बंद रख कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर अपना रोष प्रकट करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस नाके के पास वार्ड ब्वाय की निर्मम हत्या
सरकारी अस्पताल के गेट पर दर्जनभर हमलावरों ने बोला हमला

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर

सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। सामान्य अस्पताल के गेट पर बदमाशों ने एक वार्ड ब्वॉय की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसे बचाने आए उसके दो साथियों पर भी हमला कर घायल कर दिया।

वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई बताई गई है। जिस स्थान पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वहां से सिक्का कालोनी चौकी महज 200 मीटर व महाराणा प्रताप चौक का पुलिस नाका दस कदम की दूरी पर है।

उसके बावजूद बदमाश वार्ड-ब्वॉय पर दो दर्जन वार करने के बाद हाथों में हथियार लेकर निकल भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने वार्ड-ब्वॉय के पिता के बयान पर चार नामजद सहित 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पब्लिक पैलेस पर हुई हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया।

अस्पताल में वार्ड-ब्वॉय के रूप में था कार्यरत

देव नगर का रहने वाला आशीष कुमार (25) सामान्य अस्पताल में वार्ड-ब्वॉय के रूप में कार्यरत था। वह शुक्रवार सुबह सामान्य अस्पताल में ड्यूटी पर आया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो युवक उसे अस्पताल के अंदर बुलाने के लिए गए थे। जिस पर वह अपने साथी शास्त्री कालोनी निवासी रमेश व हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सोनू के साथ अस्पताल के गेट पर आ गया।

साथ ही अस्पताल में कार्यरत आशीष का भाई कपिल भी उनके पीछे आ गया। आशीष के गेट पर पहुंचते ही वहां पहले से ही खड़े करीब 15 युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू किए। हमलावर हाथों में चाकू, सुएं व दाव लिए थे। उसे बचाने के लिए बीच में आए रमेश व सोनू को भी हमलावरों ने वार कर घायल कर दिया।

करीब दो दर्जन वार करने के बाद हमलावर वहां से हाथों में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जिस पर आशीष को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आशीष के पिता जयभगवान के बयान पर गांव माहरा निवासी राजा, गांव चिटाना निवासी जोगा, सोनीपत निवासी तुफान, गांव शेखपुरा के पहलवान व 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तमाशबीन बने रहे लोग

नागरिक अस्पताल के गेट पर जब 10-12 बदमाश वार्ड ब्वाय की हत्या कर रहे थे, उस समय वहां मौजूद 50 से भी ज्यादा लोग तमाशबीन बनकर मौत का तमाशा देखते रहे। किसी ने हिम्मत दिखाकर हमलावरों को रोकने का प्रयास तक नहीं किया, हां भीड़ में मौजूद लोगोें ने हत्या की वारदात की अपने मोबाइल में पूरी वीडियो जरूर बनाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुलभूत सुविधाए की कमी, मौहल्लावासियों में रोष
Abohar, Naresh:  वार्ड नं.4 धर्मनगरी , पंजपीर मौहल्ला में मुलभूत एवं अन्य सरकारी सुविधाए लोगों को न मिलने के कारण वहां के निवासियों में सत्ता पक्ष के नेताओं, वार्ड पार्षद तथा स्थानीय प्रशासन के प्रति रोष पाया जा रहा है। वार्ड न.4 के अंतर्गत आते इन मौहल्ले के लोगों ने मुलभूत सुविधाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए हैं। परन्तु इन लोगों की समस्या जस की जस की बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष की सरकार ने भी उनके वार्ड का विकास नहीं करवाया। मौहल्ले में पीने के पानी की समस्या, सीवरेज समस्या, सड़कों की समस्या, नाले की सफाई का कार्य स्वच्छ भारत अभियान के तहत गरीबों के मिलने वाले शौचालय, नीले कार्डों की समस्या आदि किसी भी परिवार को पूर्ण रूप से यह सुविधाए नहीं मिली हैं।

गत दिवस मौहल्ला निवासियों ने रोषित होकर वार्ड अध्यक्ष बलदेव राज के घर रोष व्यक्त किया तथा कहा कि अगर चुनावों से पूर्व उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे भाजपा के साथ नहीं चलेंगे। मौहल्ले में करीब 700 घरों के शौचालय के फार्म भरे गए परन्तु इतना अधिक समय बीत जाने पर भी उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिली। पिछली बार बरसात के कारण गिरे मकानों का मुआवजा उनको नहीं मिला। वार्ड अध्यक्ष के घर रोष व्यक्त करते हुए मौहल्ला निवासियों में सतनाम सिंह, मलकीत सिंह, जोगा सिंह, काला सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. इन्द्रराज सिंह, हैप्पी सिंह, गुरचरण सिंह, बलविन्द्र सिंह, साहब राम, रतन लाल, राज कुमार,सोनी, कोयल रानी, दर्शना रानी, पिंकी, प्रवीण कुमारी, रजनी, प्रवीन, गुरमेल कौर, परमजीत कौर, जसपिन्द्र कौर बराड़, पप्पी, बिरमा देवी, लाली, अनिता रानी आदि उपस्थित थे।

429 शौचालयों की राशि मंजूर: प्रमिल

वार्ड नंबर चार धर्म नगरी में इस समस्या बाबत नगर कौंसल अध्यक्ष प्रमिल कलानी ने कहा कि जैसे जैसे फंड आ रहा है। वैसे विकास भी हो रहा है। शहर में विकास तो हुआ ही है अभी 429 शौचालय मंजूर होकर उनके पास सूची आई हुई है। जो कि शहर के जरूरतमंद लोगों को दे दी जाएगी।