Aircel - Sach Kahoon Hindi

एयरसेल को एक करोड़ 76 लाख का चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस ने जानीमानी दूरसंचार कंपनी एयरसेल को एक करोड़ 76 लाख रुपए चूना लगाकर करीब 10 सालों से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध) आर के सिंह बुधवार को बताया कि चित्रेश मोहन शर्मा (34) को दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र के जैतपुर से एक सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वह इसी क्षेत्र जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट -एक का निवासी है। उन्होंने बताया कि चित्रेश पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एयरसेल कंपनी के 10 मोबाइल सिम हासिल करने और उन नंबरों से बड़ी संख्या में विदेशों में कॉल कर एक करोड़ 76 हजार रुपए का चूना लगाने के आरोप हैं। इंटरनेशनल कॉलिंग एवं रोमिंग सुविधा वाले इन सिम कार्डों के जरिया उसने नेपाल, अमेरिका और मालदीव में बड़ी संख्या में कॉल किये गए थे।

नेपाल दूरसंचार कंपनी ने इन नंबरों के माध्यम से विदेशों में बड़ी संख्या में कॉल किए जाने पर संदेह व्यक्त किया था। इस आधार पर कंपनी के एक अधिकृत प्रतिनिधि ने एक उसके खिलाफ जनवरी 2010 में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि चित्रेश अपने आपको दीपक रावत बता था और इसी नाम का फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर मोबाइल फोन कनेक्शन हासिल किए थे। उसने ला बेला एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट कंपनी के नाम पर कनेक्शन हासिल किए थे।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इसकी जांच शुरू की लेकिन आरोपी ने मामले की जांच में सहयोग नहीं किया। वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। इसी वजह से 10 अक्टूबर 2017 को साकेत कोर्ट की एट अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। तब से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सिंह ने बताया कि दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र के जैतपुर एक्सटेंशन, बदरपुर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चित्रेश पहले भी इसी प्रकार के एक धोखाधड़ी के मामले में शामिल पाया गया था। इस मामले में साकेत थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति से कहा- 10 करोड़ रुपये जमा कराओ और जहां मर्जी जाओ
नई दिल्ली (एजेंसी)। INX Media and Aircel Maxis case में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति के लिए राहत भरी ख़बर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ कार्ति को विदेश जाने की इजाजत दे दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कार्ति चिदंबरम को 10 करोड़ रुपये सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में सिक्योरिटी जमा कराने की शर्त पर विदेश जाने की इजाजत दी है। साथ ही कोर्ट ने कार्ति को चेतावनी दी है कि वह जांच में भी सहयोग करें।

अदालत ने ईडी को जवाब देने के लिए 30 जनवरी तक का समय दिया है।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कार्ती से कहा कि आप जहां जाना चाहते हैं, जा सकते हैं, जो करना चाहते हैं, कर सकते हैं, लेकिन कानून के साथ खिलवाड़ मत कीजिए।बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा था कि वह आइएनएस मीडिया और एयरसेल मैक्सिस मामलों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति से कब पूछताछ करना चाहता है। शीर्ष अदालत ने ईडी को जवाब देने के लिए 30 जनवरी तक का समय दिया है।

प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह निर्देश हासिल करें और बताएं कि जांच एजेंसी कार्ति से कब पूछताछ करना चाहती है। पीठ कार्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें उन्होंने इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट्स के लिए कुछ महीनों के लिए फ्रांस, स्पेन, जर्मनी और ब्रिटेन जाने की अनुमति मांगी है।

ईडी ने याचिका का विरोध किया, लेकिन पीठ ने कहा, ‘हम दोनों चीजें सुनिश्चित करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह आपके (ईडी) समक्ष प्रस्तुत हों और वह अपने टेनिस कार्यक्रम के लिए भी जाएं।’ हालांकि अदालत ने साफ किया कि अगर वह पूछताछ से बचते हैं तो टेनिस टूर्नामेंट के लिए भी नहीं जा सकेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।