Ramgarh - Sach Kahoon Hindi

LIVE: जींद और रामगढ़ के रिजल्ट पर टिकी सबकी निगाहें, दोपहर तक आएगा परिणाम
नई दिल्ली(Varta)। आज देशभर की निगाहें दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों पर लगी है। जिनमें राजस्थान की रामगढ़ और हरियाणा की जींद विधानसभा सीट शामिल है। बता दें कि दोनों सीटों पर 28 जनवरी को मतदान हुआ था और आज परिणाम आने हैं। रामगढ़ और जींद में त्रिकोणीय संघर्ष बना हुआ है। फिलहाल, हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है। हालांकि, जनता ने किस पर भरोसा जताया है, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा।

LiveUpdates:-

राजस्थान में रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना से पहले कुछ ऐसा रहा केंद्र का नजारा

मतगणना केंद्र पर पहुंचे दिग्गज। कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला और जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला मतगणना केंद्र पर मौजूद।

दोनों सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी देर में दोनों सीटों के रुझान आने शुरू होंग

रामगढ़ का गणित

रामगढ़ के परिणाम के साथ ही राजस्थान विधानसभा में 200 सदस्यों का कोरम पूरा हो जाएगा। राजस्थान में कांग्रेस के पास अभी 99 विधायक हैं और वह सहयोगी दल के सदस्यों के समर्थन से सत्ता में है। अगर परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आता है तो कांग्रेस का आंकड़ा 100 का हो जाएगा और विधानसभा में और अधिक स्थिरता मिलेगी। वहीं, परिणाम भाजपा के पक्ष में आता है, पार्टी के सदस्यों की संख्या 73 से 74 हो जाएगी। वहीं, बसपा को भी जीत की उम्मीद बंधी हुई है।

जींद का रण

जाटलैंड जींद का सिकंदर कौन होगा। इस बारे में भी कोई स्पष्ट संकेत तो नहीं हैं लेकिन हर कोई अपनी जीत का दम भर रहा है। भाजपा अगर जींद उपचुनाव जीतती है तो विधानसभा में उसे और शक्ति मिलेगी। भाजपा इस जीत को आगामी लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की कोशिश करेगी। वहीं, अगर कांग्रेस यह चुनाव जीत जाती है तो रणदीप सुरजेवाला का कद और बढ़ेगा, ऐसा माना जा रहा है। लेकिन अगर इनेलो के दो फाड़ होने के बाद बनी जननायक जनता पार्टी अगर चुनाव जीत जाती है तो यह राज्य की राजनीति के समीकरण बदल देगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।