flu - Sach Kahoon Hindi

अमेरिका में कोरोना वायरस से भी खतरनाक ‘महामारी’, जानें क्या है मामला
अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से रिकॉर्ड साढ़े चार हजार लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस (एजेंसी)। अमेरिका में इस मौसम में फ्लू से अब तक कम से कम 87 लाख लोग पीड़ित हुये हैं जिनमें 78,000 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 4,500 की मौत हुई हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने दी है। सीडीसी के मुताबिक मौसमी इन्फ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है और पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। छब्बीस नवंबर को समाप्त नवीनतम सप्ताह में अमेरिका में फ्लू से लगभग 20 हजार मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह में फ्लू से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। सीडीसी के अनुसार देश में इस मौसम में इस फ्लू से कम से कम 14 बच्चों मौतें हुई है।

कैसा है अमेरिका में हड़कंप मचाने वाला वायरस

अमेरिका में फैला वायरस कोई नए तरह का वायरस नहीं है। ये इंफ्लुएंजा का वायरस है। अमेरिका में इंफ्लुएंजा महामारी का रूप ले चुका है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 2019-20 का सीजन इंफ्लुएंजा के लिहाज से पिछले एक दशक में सबसे खराब रहा है। सिर्फ इंफ्लुएंजा की वजह से अमेरिका में एक सीजन में 8200 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिजीज की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लू सीजन में एक लाख 40 हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। इन सबको फ्लू की समस्या थी। बताया जा रहा है कि इससे पीड़ित मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सरसा में बढ़ा स्वाइन फ्लू संक्रमण
7 और आशंकित स्वाइन फ्लू के मरीज आए सामने

-मामला डीसी के संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। स्वाइन फ्लू के 7 और आशंकित मरीज सामने आए हैं। इनमें दो मरीज नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी भर्ती हैं, जबकि 5 निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट रोहतक पीजीआई से अभी पेंडिंग है। बता दें कि जिला में 9 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिनमें दो की मौत हो चुकी है, बल्कि 12 मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। लेकिन जिला में बढ़ते स्वाइन फ्लू संक्रमण का मामला डीसी के संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

विभाग की टीमें लोगों को बचाव बारे जागरूक करने फील्ड में उतरी हैं। यह टीमें जागरूक करते हुए लोगों को बता रही हैं कि किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें, तो उससे कम से कम तीन फीट दूरी बनाए रखें, क्योंकि यह वायरस हवा में फैलता हैै, खांसने, छींकने व थूकने से वायरस सेहतमंद लोगों तक पहुंच जाता है। आशंकित मरीज भी मुहं पर रूमाल या मास्क का प्रयोग रखें और भीड़- भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। ऐसी स्थिति में घबराए नहीं, आंख, नाक व मुंह को छुए नहीं और किसी से हाथ न मिलायें न ही गले मिले और डॉक्टर की सलाह बिना दवाई न लें। अगर मरीज का खांसी, जुखाम दो-तीन दिन में ठीक न हो तो नागरिक अस्पताल, समुदायिक केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

लोगों को बचाव बारे जागरूक करने में जुटी हैं टीमें

जिला में 7 नए स्वाइन फ्लू आशंकित मरीज सामने आए हैं। 12 मरीजों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। विभागीय टीमें लोगों को बचाव बारे जागरूक करने में जुटी हैं। स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं आशा वर्कर और एएनएम भी अभियान में शामिल की गई हैं।

-डॉ. अनीषा, नॉडल अधिकारी, सरसा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

देशभर में पांव पसार रहा स्वाइन फ्लू, सैकड़ों लोग बीमार, कई की मौत
नई दिल्ली(एजेंसी)। इन दिनों उत्तर भारत के अनेक क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़त पर हैं। वायरस से होने वाली यह बीमारी लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप अख्तियार कर सकती है, लेकिन सुखद बात यह है कि इसका समय रहते कारगर इलाज संभव है। कुछ सजगताएं बरतकर स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है आम बोलचाल में स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाने वाला इंफ्लूजा एक विशेष प्रकार के वायरस इंफ्लूजा ‘ए’ एच1 एन1 के कारण फैल रहा है। यह वायरस सुअर में पाए जाने वाले कई प्रकार के वायरस में से एक है। सुअर के शरीर में इस वायरस के रहने के कारण ही इसे स्वाइन फ्लू कहते हैं। वायरस के ‘जीन्स’ में स्वाभाविक तौर पर परिवर्तन होते रहते हैं।

ऐसे फैलता है स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू का संक्रमण व्यक्ति को स्वाइन फ्लू के रोगी के संपर्क में आने पर होता है। इस रोग से प्रभावित व्यक्ति को स्पर्श करने (जैसे हाथ मिलाना), उसके छींकने, खांसने या पीड़ित व्यक्ति की वस्तुओं के संपर्क में आने से स्वाइन फ्लू से कोई व्यक्ति ग्रस्त होता है। खांसने, छींकने या आमने-सामने निकट से बातचीत करते समय रोगी से स्वाइन फ्लू के वायरस दूसरे व्यक्ति के श्वसन तंत्र (नाक, कान, मुंह, सांस मार्ग, फेफड़े) में प्रवेश कर जाते हैं। अनेक लोगों में यह संक्रमण बीमारी का रूप नहीं ले पाता या कई बार सर्दी, जुकाम और गले में खराश तक ही सीमित रहता है।

ऐसे लोग जिनका प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) कमजोर होता है। जैसे बच्चे,वृद्ध, डायबिटीज या एच.आई.वी से ग्रस्त व्यक्ति।

दमा और ब्रॉन्काइटिस के मरीज।

नशा करने वाले व्यक्ति।

कुपोषण, एनीमिया या अन्य क्रोनिक बीमारियों से प्रभावित लोग।

गर्भवती महिलाएं इस संक्रमण की चपेट में जल्दी आती हैं। गर्भवती महिलाओं में संक्रमण के कारण मृत्यु दर तुलनात्मक रूप से अधिक होती है। ऐसी

महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकती है।

स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षणों के जटिल होने से रोगी को लोअर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, डीहाइड्रेशन और निमोनिया हो सकता है। ऐसी स्थितियों में रोगी की जान खतरे में पड़ सकती है। गले का खराब होना और कभी-कभी छाती में तकलीफ आदि जटिलताएं संभव हैं। इसके अलावा पुरानी गंभीर बीमारी का बिगड़ना जैसे अपर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट की बीमारियां (साइनोसाइटिस आदि) और लोअर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट की बीमारियां (निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और दमा) होने की आशंकाएं ज्यादा होती हैं। इसी तरह हृदय संबंधी कुछ बीमारियों के होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। वहीं स्वाइन फ्लू की गंभीर स्थिति में न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर भी उत्पन्न हो सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।