commando-3 - Sach Kahoon Hindi

कमांडो 3 में दिखेगी 93 के मुंबई बम ब्लास्ट
मुंबई(एजेंसी)। विद्युत जामवाल और अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘कमांडो 3’ पिछले साल ही फ्लोर पर चली गई थी। इसकी शूटिंग लंदन में शुरु हुई थी। इसका निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। विद्युत इसमें हाईलेवल एक्शन करते नजर आएंगे। अब फिल्म से जुड़ी और डिटेल सामने आई है। इस बार फिल्म की कहानी 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट और 26/11 हमले के इन्वेस्टिगेशन पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह हमारी फौज और पुलिस घातक और फिदायीन हमलों की बारीकी से जांच करती रही है।

फिल्म में दिखेगीइंटेंस पड़ताल

कमांडो 3 आतंकी हमलों के गुनहगारों को पकड़ने के लिए चलाए गए कोवर्ट एक्शन को बारीकी से दिखाएगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि मुंबई 93 में हुए बम धमाकों और 26/11 हमलों के बाद किस तरह कोवर्ट एक्शन अंजाम दिया गया। इन केसेस को क्रैक करने के लिए पुलिस मशीनरी ने जिन उपायों को इस्तेमाल किया उन्हें फिक्शनलाइज कर कमांडो के नजरिए से पेश किया है। इस बार टॉपिक बम ब्लास्ट के गुनहगारों को पकड़ने के मिशन पर हैं। इस तरह की इन्वेस्टिगेशन को अक्सर फिल्मों में सतही तौर पर दिखाया जाता रहा हैं। हमलों की गुत्थियां चुटकी में सॉल्व होती दिखाई जाती रही हैं। कोवर्ट एक्शन के लिए तकनीकी औपचारिकताओं की गहनता को कम दिखाया जाता रहा है। पर कमांडो 3 में प्रस्तुतिकरण बहुत वास्तविक है।

पहले भी बनी हैं फिल्मे

बम ब्लास्ट को लेकर पहले भी फिल्में बनती रही हैं, जिन्होंने सच्चाई से दर्शकों को रूबरू करवाया है।

1995 में बॉम्बे1995 मणिरत्नम की ‘बॉम्बे’में ब्लास्ट और जातीय दंगे का प्लॉट था। इस फिल्म ने 10 से भी ज्यादा नेशनल लेवल अवॉर्ड हासिल किए।2004 में अनुराग कश्यप की ‘ब्लैक फ्राइडे’ रिलीज हुई। यह फिल्म ब्लास्ट के आफ्टर इफेक्ट और उसकी इन्वेस्टिगेशन पर थी। यह फिल्म दो साल तक सेंसर बोर्ड के पचड़े में अटकी रही। 2008 मुंबई मेरी जान साल 2008 में 2006 के ट्रेन ब्लास्ट की कहानी दिखाती फिल्म मुंबई मेरी जान रिलीज हुई। फिल्म ने ब्लास्ट से प्रभावित 5-6 अलग अलग किरदारों की तकलीफों को पेश किया। निशीकांत कामत ने इसका निर्देशन किया था।

2008 ‘अ वेडनसडे’ 2008 में ही नीरज पांडेनिर्देशित फिल्म ‘अ वेडनसडे’ रिलीज हुई। इसमें एक कॉमन मैन बने नसीरुद्दीन ने सिस्टम के खिलाफ कानून हाथों में लेकर ब्लास्ट के मास्टर माइंडों को सबक सिखाने की कोशिश की।2011 बाबू जनारधन की 2011 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘मुंबई मार्च 12’ भी 93 मुंबई बम ब्लास्ट पर बेस्ड थी। 2013 ‘द अटैक ऑफ 26/11’ 2013 में आई इस फिल्म के जरिए निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने मुंबई टेररिस्ट अटैक की कहानी दिखाई। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर के रोल में नाना पाटेकर ने दमदार एक्टिंग की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।