The Situation - Sach Kahoon Hindi

प. बंगाल: चुनाव के बाद पूर्ण बजट से किसानों-युवाओं की स्थिति और स्वस्थ हो जाएगी: मोदी
शाह की मिदनापुर रैली के दौरान भाजपा कार्यकार्ताओं के वाहनों में आगजनी हुई थी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान (After The Elections Situation Youth Will Get Better Full Budget) मोदी ने भीड़ की तरफ इशारा कर के कहा कि ये नजारा देखकर मुझे समझ आ गया कि ममता दीदी हिंसा पर क्यों उतर आईं। प्रधानमंत्री ठाकुरपुर में मटुआ समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान मोदी ने कहा, ” जैसा कि मैंने कल कहा कि ये बजट तो एक शुरुआत भर है चुनाव के बाद जब पूर्ण बजट आएगा तो किसानों युवाओं और कामगारों की स्थिति और स्वस्थ्य हो जाएगी।”

बजट से 45-55 करोड़ लोगों को फायदा होने का दावा

मोदी ने कहा, कल बजट में जो घोषणाएं की गई हैं उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों, 30-40 करोड़ श्रमिकों, मजदूर भाई-बहनों और 3 करोड़ से अधिक मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। मोदी ने कहा, “हमारे देश में किसानों के साथ कर्जमाफी की राजनीति करके उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम हुआ। स्वार्थी दल किसानों का कुछ भला नहीं कर रहे थे। आपने देखा होगा कि अभी कुछ राज्यों में कर्ज माफी के नाम पर वोट मांगे गए। अब ऐसे किसानों के कर्ज माफ हो रहा है जिन्होंने कभी कर्ज लिया ही नहीं। कुछ किसानों का 13 रुपए कर्ज माफ किया गया। यह सब मप्र में हो रहा है। वहीं, राजस्थान में सरकार में बैठे लोग कह रहे हैं कि हमें तो पता ही नहीं था कि कर्ज माफी करना इतना मुश्किल है। कर्नाटक में किसानों के पीछे पुलिस लगा दी गई।”

दुर्गापुर में भी रैली को संबोधित करेंगे मोदी

इस रैली के बाद मोदी दुर्गापुर में भी रैली करेंगे। वे 294 किमी लंबी अंदाल-सैंथिया-पाकुड़-माल्दा और खाना-सैंथिया रेललाइन के विद्युतीकरण को भी देश को समर्पित करेंगे। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा है कि दुर्गापुर में मोदी के सभास्थल से महज 50-70 मीटर दूर मोदी के बैनर के ऊपर ममता बनर्जी के पोस्टर लगाए गए हैं। यह साबित करता है कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। अगर हमारे कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन पर हमला किया जाता है।

जिस जगह रैली हो रहीं, उनकी भी अहमियत

मोदी उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में रैली की। यहां मटुआ समुदाय के लोग बहुतायत में हैं। ये लोग 1950 के दशक में पूर्वी पाकिस्तान से आए थे। पश्चिम बंगाल में मटुआ समुदाय की आबादी करीब 30 लाख हैं। उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले की 5 लोकसभा सीटों पर इनका असर है। वहीं, दुर्गापुर रैली भाजपा के गणतंत्र बचाओ कार्यक्रम का हिस्सा होगी। दुर्गापुर, आसनसोल लोकसभा सीट के नजदीक है। आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सांसद हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।