board - Sach Kahoon Hindi

CBSE की सख्ती: 75 फीसदी से क​म उपस्थिति पर नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा
बिना कारण स्कूल से छुट्टी करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर |CBSE

Edited By Vijay Sharma

जयपुर(एजेंसी)। बिना कारण स्कूल से छुट्टी करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर है। सीबीएसई (CBSE) ने ऐसे छात्रों पर कड़ा एक्शन लेते हुए ये आदेश जारी किए है यदि किसी छात्र की कक्षा में हाजरी 75 प्रतिशत से कम है तो वह परीक्षा नहीं सकेगा। ऐसे में उसका पूरा साल बर्बाद होना स्वाभिवक है। सीबीएसई ने ये फैसला कक्षा में छात्रों की उपस्थित बढ़ाने के लिए लिया है।

10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना जरूरी होगी।  सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति की एक जनवरी, 2020 तक करें। 1 जनवरी 2020 तक जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी होगी वही परीक्षा में बैठ सकेंगे।

15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं परीक्षा |

CBSE

जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी।

उन्हें सीबीएसई द्वारा दिए गए नियम के अनुसार परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं ।

प्रवेश पत्र सिर्फ उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जो उपस्थिति पूरी करेंगे।

कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को उनके क्षेत्रीय कार्यालय में जाना होगा ।

उन पर निर्णय सात फरवरी या उससे पहले लिया जाएगा।

निर्णय उनकी परिस्थिति के अनुसार होगा।

सात फरवरी तक छुट्टियों का उचित कारण बता सकते हैं छात्र

सीबीएसई द्वारा जारी आदेश में छात्रों को तोड़ी राहत देते हुए ये भी कहा गया है कि यदि किसी विद्यार्थी की उपस्थिति की कमी के पीछे यदि कोई उचित कारण होगा तो उसे सात फरवरी तक अधिकारियों के पास जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। किसी भी मामले में तय समय सीमा के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। बीमारी मे मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र चाहिए तो किसी परिवारजन की मृत्यु होने पर भी प्रमाण पत्र देना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में लगी नकल पर नकेल
-साल 2017 में 5265, 18 में 5098 और इस बार 4471 केस हुए दर्ज

-पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला जिलों में होती हैं सबसे कम नकलें

सच कहूँ/इन्द्रवेश

भिवानी। हर साल प्रदेश भर के करीब 8 आख बच्चों के भविष्य का आंकलन करने वाले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को इस बार नकल पर नकेल लगाने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार पिछले तीन सालों के मुकाबले काफी कम नकल हो पाई हैं। बावजूद इसके मुख्यमंत्री मनोहरलाल व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के गृह जिला में नकल का आंकड़ा साल दर साल बढ रहा है और वर्तमान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का जिला भी नकल करने में पीछे नहीं है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी हर साल प्रदेश भर के करीब 8 लाख बच्चों की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं लेता है। इस बार 7 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रदेश भर में 1728 परीक्षा केंद्रों पर 7 लाख 65 हजार 549 परीक्षार्थियों ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं दी थी। हर बार की तरह शिक्षा बोर्ड ने इस बार भी नकल रहित-अकल सहित परीक्षा करवाने के लिए 22 हजार 464 सुपरवाइजर, 1728 केंद्र अधीक्षक व 356 उड़नदस्ते तैनात किए थे। बावजूद इसके इस बार प्रदेश भर में नकल के 4 हजार 471 केस दर्ज किए गए। वहीं ड्यूटी में कोताही करने पर 108 केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई और 99 पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से हटाया गया। इतनी बड़ी संख्या में नकल होने पर भी इस बार शिक्षा बोर्ड के लिए ये परीक्षाएं संतोषजनक रही। क्योंकि इस बार नकल का आंकड़ा पिछले तीन सालों की तुलना में काफी कम है। शिक्षा बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि साल 2017 में नकल के कुल मामले 5265, साल 2018 में 5098 और इस बार 4471 हैं।

किस जिले में कितने नकल के मामले हुए दर्ज

पंचकूला: 10

अंबाला:12

यमुनानगर:28

रेवाड़ी:57

कैथल: 60

कुरुक्षेत्र:70

सरसा: 80

फतेहाबाद: 93

चरखी दादरी: 109

गुरुग्राम: 123

फरीदाबाद: 164

करनाल: 180

पानीपत: 195

महेंद्रगढ़: 200

झज्जर: 214

रोहतक: 241

जीन्द: 283

पलवल: 332

भिवानी: 369

हिसार: 424

सोनीपत: 488

मेवात: 712

‘‘हमारा लक्ष्य नकल रुपी बुराई को खत्म करना है और सबके सहयोग व अच्छी सोच से ये कम भी हो रही है। उन्होंने कहा कि नकल करके बच्चा एक बार तो सफल हो सकता है पर अपने जीवन में कभी सफल नहीं होता। क्योंकि साल दर साल योग्यता को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में नकल करने वाले बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ जाएंगें और जीवन में कभी सफल नहीं होंगें। बोर्ड सचिव ने कहा कि जो बच्चा नकल करता है वो खुद को धोखा देता है।

राजीव प्रसाद, सचिव, शिक्षा बोर्ड।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दसवीं व बारहवीं हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से
परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण हेतू बोर्ड अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य उड़नदस्तों की टीमें नियुक्त

-सरसा में बोर्ड ने आरएसडी स्कूल को बनाया कंट्रोल रुम

-परीक्षा केंद्र अधीक्षकों व सुपरवाइजरों को आज कंट्रोल रुम से मिलेगी परीक्षा सामग्री संबंधी किट

सच कहूँ/सुनील वर्मा

सरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की 7 मार्च और 10वीं की 8 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं। परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने हेतू हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड अध्यक्ष, सचिव, जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी आदि के उड़नदस्तों की टीम गठित कर दी गई है। डबवाली रोड़ स्थित आरएसडी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कंट्रोल रुम बनाया गया हैं। जहां से 5 मार्च मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, सुपरवाइजरों को परीक्षा सामग्री संबंधी किट दी जाएंगी।

इस दिन सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बोर्ड की ओर से इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 12:30 बजे से सायं 03.30 बजे तक एक ही सत्र का समय निर्धारित किया गया है। वहीं उड़नदस्ते में इस बार भी ऐसे किसी भी अधिकारी को संयोजक व सदस्य नियुक्त नहीं किया गया है जिसका कोई सगा संबंधी,पुत्र-पुत्री, पति-पत्नी या अन्य कोई ब्लड रिलेशन वाला परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा हो। इसके लिए नियुक्त किए गए बोर्ड के संयोजकों व सदस्यों से बोर्ड द्वारा बकायदा लिखित में लिया गया हैं।

-7 मार्च को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का होगा पेपर

12वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मार्च से आरंभ होंगी। पहले दिन अंग्रेजी, 9 को हिन्दी, 11 मार्च को फिजिक्स, इकोनॉमिक्स,13 को फाइन आर्ट्स, 14 को इतिहास, बायोटेक्नोलॉजी, 15 को म्यूजिक हिंदुस्तानी, कंप्यूटर साइंस, 16 को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, 18 को गणित, 19 को मिलिटरी साइंस, कृषि, नृत्य, 22 को भूगोल, 25 को पंजाबी, 26 को राजनीति शास्त्र, 27 को कैमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 28 को फिजिकल एजुकेशन, 29 को समाजशास्त्र, एंटरप्रीनियोरशिप, 30 को मनोविज्ञान, बायोलॉजी, फिलोसॉफी, बिजनेस स्टडीज की परीक्षा होगी। एक अप्रैल को होम साइंस, 2 को संस्कृत, उर्दू, 3 अप्रैल को रिटेल, सिक्योरिटी, आॅटोमोबाइल आदि विषयों की परीक्षा के साथ समापन होगा।

10वीं कक्षा की परीक्षा 8 मार्च से होगी शुरू

8 मार्च को अंग्रेजी विषय के साथ दसवीं कक्षा की परीक्षाएं आरंभ होंगी। दूसरा पेपर 11 मार्च को हिंदी, 13 को फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन, 16 को सोशल साइंस, 19 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, कृषि, कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक, एनीमल हस्बेंडरी, डांस आदि विषयों की परीक्षा होगी। 25 मार्च को विज्ञान, 29 को गणित तथा 30 मार्च को आइटी की परीक्षा के साथ समापन होगा।

नकल रहित परीक्षा के लिए मिलता है सुशीला स्मृति एवं राकेश स्मृति पुरस्कार:

बोर्ड के निर्णयानुसार प्रत्येक वर्ष सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार परीक्षाओं के दौरान कार्यरत मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षक द्वारा नकल रोकने में अपना विशेष योगदान देने के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार उड़नदस्तों की सिफारिश पर एक महिला व एक पुरुष शिक्षक को दिया जाना है। सभी उड़नदस्तों के इंचार्जों व संयोजकों से अनुरोध है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी परीक्षा केंद्र पर तीनों वर्गों में से किसी शिक्षक द्वारा नकल रोकने में सहयोग करने का मामला नोटिस में आता है तो केंद्र पर उपलब्ध केंद्र अधीक्षक की निरीक्षण डायरी में संबंधित द्वारा नकल रोकने में दिए जा रहे सहयोग का उल्लेख अपनी टिप्पणी सहित करते हुए विस्तृत रिपोर्ट सहायक निदेशक को उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।

‘‘दसवीं व बारहवीं हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए डबवाली रोड स्थित आरएसडी स्कूल में जिले का कंट्रोल रुम बनाया गया हैं। मंगलवार 5 मार्च से कंट्रोल रुम में जिला के सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, सुपरवाइजरों और अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक आयोजित होगी। जिसके पश्चात परीक्षा केन्द्र अधीक्षकों व सुपरवाइजरों को परीक्षा सामग्री संबंधी किट वितरित की जाएगी।

-संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी सरसा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Haryana, Board, Examinations

डीएड परीक्षाएं 1 जुलाई से, अनुक्रमांक में अभी देरी
बोर्ड ने शिक्षण संस्थानों से मांगी छात्र-अध्यापकों की उपस्थिति रिपोर्ट

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डीएलएड कोर्स सत्र 2016-18 के प्रथम वर्ष (नियमित), डीएड चतुर्थ (नियमित/रि-अपीयर) एवं डीएड प्रथम-द्वितीय-तृतीय (रि-अपीयर) की जुलाई-2017 की परीक्षा 01 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही हैं। छात्र-अध्यापकों के अनक्रमांक 17 जून से जारी किए जाने थे, परंतु सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों के छात्र-अध्यापकों की दैनिक उपस्थिति बोर्ड की वैबसाईट पर उपलब्ध आॅनलाईन पोर्टल पर न भेजे जाने के कारण अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि दैनिक उपस्थिति बोर्ड पोर्टल पर उपलब्ध न करवाने के कारण विभिन्न जिलों के 22 शिक्षण संस्थाओं को ई-मेल के माध्यम से अवगत करवा दिया गया है कि आपके छात्र अध्यापकों/अध्यापिकाओं के रोल नम्बर रोक दिए गए हैं तथा बाकि शिक्षण संस्थाओं को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित शिक्षण संस्थाएं बोर्ड की वैबसाईट  www.bseh.org.in  पर उपलब्ध प्रोफार्मा में प्रत्येक छात्र अध्यापकों/अध्यापिकाओं की उपस्थिति संख्या एवं प्रतिशत भरकर 20 जून मंगलवार सायं 5:00 बजे तक संस्थान अपने फार्म भरने वाले पोर्टल पर उपस्थिति भरकर भेजें ताकि सभी छात्र अध्यापकों के अनुक्रमांक जारी किए जा सके। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अपने-अपने संस्थान में कार्यरत अध्यापकों का प्रोफार्मा भी ई-मेल  splexam@bseh.org.in  पर भेजना भी सुनिश्चित करें ताकि परीक्षाओं और प्रायोगिक परीक्षाओं में अध्यापकों की ड्यूटि लगाई जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीबीएसई ने 10वीं में बोर्ड अनिवार्य संबंधी प्रस्ताव को दी मंजूरी
New Delhi: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले वर्ष 2017-18 सत्र से 10वीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा को अनिवार्य संबंधी प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। संचालन इकाई की बैठक में इसके सदस्य इस बात पर सहमत हुए कि अकादमिक सत्र 2017-18 से 10वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए। इस फैसले के लागू होने से पहले सरकार से अब मंजूरी लेनी होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएसई छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य बनाने का पहले समर्थन किया था, क्योंकि यह सभी राज्य बोर्डों में होता है। सूत्र ने बताया कि एक अन्य अहम फैसले में सीबीएसई ने मंत्रालय को यह सिफारिश करने का फैसला किया है कि तीन भाषाओं का फार्मूला मौजूदा छठी से आठवीं के साथ-साथ नौवीं और 10 वीं कक्षा तक की विस्तारित की जानी चाहिए। इसके तहत हिन्दी, अंग्रेजी और भारतीय भाषा पढ़ाई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने केन्द्र को यह सिफारिश भेजने का भी समर्थन किया है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाएं तीन भाषा फार्मूला के तहत पढ़ाई जानी चाहिए, जबकि विदेशी भाषाएं चौथी भाषा के रूप में पढ़ाई जानी चाहिए। 2009 में कॉन्टिन्यूअस ऐंड कॉम्प्रिहेंसिव इवैल्यूएशन (सीसीई) शुरू होने के बाद 2011 से बोर्ड ने दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा को वैकल्पिक कर दिया था। जिसके तहत सीनियर सैकेंडरी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पास परीक्षा में बैठने या नहीं बैठने का विकल्प था।