Ladakh Region - Sach Kahoon Hindi

लोकसभा: पूर्वी लद्दाख क्षेत्र से भारत-चीन सेनाओं का पीछे हटना शुरू : राजनाथ
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले करीब दस महीने से जारी सैन्य गतिरोध को बातचीत के जरिए दूर कर लिया गया है और दोनों सेनाओं ने पैगोंग झील के दक्षिणी तथा उत्तरी किनारों से अपने अपने क्षेत्रों में लौटना शुरू कर दिया है।

सिंह ने वीरवार को लोकसभा में पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच एक साल से जारी तनाव को खत्म होने की सूचना दी और कहा कि यह सब द्विपक्षीय बातचीत से संभव हो सका है और चीन तथा भारत की सेनाएं अपने अपने क्षेत्रों में लौट रहे हैं। उनका कहना था कि इस बारे में दोनों पक्षों जो सहमति बनी थी उसका लगातार और शांतिपूर्वक पालन हो रहा है और जब वह सदन में यह वक्तव्य दे रहे हैं तो दोनों सेनाएं इस सहमति के अनुसार अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्वक तरीके से लौट रही हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों सेनाओं की बख्तरबंद गाड़ियां वापस अपने शिविरों में लौट रही हैं और दोनों सेनाएं अपने स्थायी बेस की तरफ बढ़ रही हैं। इस समझौते से तय हो गया है भारत अपनी एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने देगा और देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए देश के सैनिक दुर्गम स्थितियों पर भी पूरी तत्परता के साथ मोर्चों पर डटे रहेंगे और भारत के खिलाफ उठने वाली किसी भी आवाज को इसी तरह से अपने इरादे बदलने पड़ेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘बातचीत के लिए हमारी रणनीति तथा रूख माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के इस दिशा निर्देश पर आधारित है कि हम अपनी एक इंच जमीन भी किसी और को नहीं लेने देंगे। हमारे दृढ़ संकल्प का ही यह फल है कि हम समझौते की स्थिति पर पहुंच गए हैं। मुझे सदन को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे इस रूख तथा निरंतर बातचीत के प्रयास के फलस्वरूप चीन के साथ पैगोंग झील के उत्तर तथा दक्षिणी किनारों पर सैनिकों को पीछे हटाने से संबंधित समझौता हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कश्मीर : मोदी ने लद्दाख क्षेत्र के लिए 12000 करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखी
मोदी ने कहा- बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन से इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लिए 12000 करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखी। इनमें 480 करोड़ (Modi Laid Foundation For 12000 Crore Projects Ladakh Region) रुपए की लागत से बनने वाली एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने लद्दाख यूनिवर्सिटी का उद्घाटन भी किया। मुख्य कार्यक्रम लेह में हुआ। प्रधानमंत्री ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। मोदी जम्मू और कश्मीर घाटी भी जाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका 11वां कश्मीर दौरा है।

मोदी के दौरे से पहले अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर लिया गया। मोदी ने नौ मेगावॉट की डाह जलविद्युत परियोजना और 220 किलोवॉट के श्रीनगर-ऑल्सतेंग-द्रास-करगिल-लेह ट्रांसमिशन सिस्टम का लोकार्पण किया। 2014 में मोदी ने ही इस परियोजना की नींव रखी थी। लेह में प्रधानमंत्री ने कहा कि बिलासपुर-मनाली-लेह लाइन का निर्माण पूरा होने पर दिल्ली से लेह की दूरी काफी कम हो जाएगी। इससे पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा।

संरक्षित क्षेत्र में सैलानी अब 10 की बजाय 15 दिन रह सकेंगे

मोदी ने टूरिस्ट और ट्रैकर के लिए नए मार्ग का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा- करगिल और लद्दाख में पिछले साल तीन लाख सैलानी आए। उन्होंने लेह-लद्दाख के संरक्षित क्षेत्र में परिमिट से रहने की अवधि 10 दिन से बढ़ाकर 17 दिन कर दी।

मोदी एम्स का शिलान्यास भी करेंगे

प्रधानमंत्री विजयपुर और अवंतीपोरा में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की आधारशिला भी रखेंगे। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने कश्मीर में एम्स बनाए जाने को मंजूरी दी थी। मोदी जम्मू में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के उत्तरी रीजनल सेंटर का शिलान्यास करेंगे। वे 400 किलोवॉट की जालंधर-सांबा-राजौरी-शोपियां-अमरगढ़ (शोपियां) ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण करेंगे। मोदी चिनाब नदी पर 1640 मीटर के डबल लेन पुल की आधारशिला भी रखेंगे। इस पुल के बनने के बाद सजवाल और इंद्री पट्टियां के बीच की दूरी 47 किलोमीटर से घटकर पांच किलोमीटर हो जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।