baseless - Sach Kahoon Hindi

नशा तस्करी व निराधार राजनीति
झूठ, जोशीले भाषण व नारे वर्तमान राजनीति में हावी हो चुके हैं। इसकी ताजा मिसाल आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल का माफीनामा है। जो पार्टी नशा तस्करी के मुद्दे को लेकर विधानसभा चुनावों में उतरी और जिस नेता पर नशा तस्करी के आरोप लगाकर उसे जेल भेजने के लिए दिन तक भी तय कर दिए गए थे, उसी पार्टी का प्रमुख कह रहा है कि उनसे गलती हो गई। यहां कांग्रेस का यह बयान उपयुक्त है कि केजरीवाल को माफी मजीठिया से नहीं बल्कि पंजाब की जनता से मांगनी चाहिए।

अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नशा तस्करी का दोषी है या नहीं यह अलग मामला है लेकिन जिस राजनेता ने सरेआम रैलियों में मजीठिया को नशा तस्कर कहा और फिर वह अपने बयान से बदल जाए तो राजनीति झूठों की नजर आने लगती है। नशा तस्करी के लिए पंजाब पूरे देश में बदनाम हो गया था। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग माफिया पर गठित एसआईटी ने जांच भी की और अपनी रिपोर्ट में मजीठिया को क्लीन चिट्ट नहीं दी, फिर भी खुद को आम जनता का नेता कहलवाने वाला केजरीवाल एसआईटी की रिपोर्ट का खुलासा होने से पहले ही अपनी सार्वजनिक तौर पर कही हुई बातों को झूठ करार दे देता है।

दरअसल केजरीवाल अनजान राजनेता हैं जिनके पास ईमानदारी, सच्चाई संबंधी लोगों को भावुक करने वाले भाषण तो जरूर हैं लेकिन राजनैतिक गुणों को प्रयोग करना नहीं आता। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अमरिन्द्र सिंह भी मजीठिया मामले में दुविधा से ही निकल रहे हैं। अमरिन्दर सरकार ने नशा तस्करों को जेल भेजने की घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के बाद वह भी चुप हो गए। प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई नेता मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन अमरिन्दर सिंह चुप्पी साधे बैठे हैं। अमरिन्दर सिंह एक अनुभवी नेता हैं और उन्होंने मजीठिया मामले में अपना पल्ला चतुराई से बचा लिया है। दूसरे तरफ केजरीवाल के नौसिखियापन ने उनका तमाशा बना दिया है।

दोनों हालातों में राजनीति में कही हुई बातों पर निराधार होने के सवाल उठ रहे हैं। स्पष्ट है मुद्दे केवल चुनाव जीतने के हथियार हैं, राजनेता इन हथियारों को बाखूबी इस्तेमाल करते हैं। यह बात अलग है कि किसी को ईस्तेमाल करना आता है और किसी को नहीं। विश्वास करने वाली जनता ठग्गी का शिकार हो जाती है लेकिन जनता को याद रखना चाहिए कि राजनीति में जो होता है वह कहा नहीं जाता, जो कहा जाता है, वह होता नहीं। जनता को न अमरिन्दर सिंह की समझ आ रही है न अरविन्द केजरीवाल की और न ही बिक्रम मजीठिया की। जनता वोट के खेल में एक बटन है, उसकी भावनाओं, हितों को कौन पूछता है?

सीएम बोले जीएसटी पर कृषि मंत्री की ब्यानबाज़ी की खबर बेबुनियाद
कहा जीएसटी पर निरंतर सुझाव मिल रहे हैं, सरकार करेगी गौर

चंडीगढ़(सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक दैनिक अखबार द्वारा छापी गई खबर जिसमें कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को जीएसटी का ज्ञान न होने की बात कही गई थी, को बेबुनियाद बताया है। मुख्यमंत्री आज राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विधानसभा परिसर में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे।

बता दें कि एक दैनिक अखबार में गत दिवस हुई विधायक दल की बैठक संबंधी खबर छपी थी। जिसमें कहा गया था कि बैठक के दौरान कृषि ओम प्रकाश धनखड़ ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर आरोप लगाया कि उन्हें जीएसटी का पूरा ज्ञान नहीं है तथा न ही उन्हें ग्राऊंड रियलटी का पता है। इस खबर बाबत जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रिएक्शन जानने की कोशिश की गई तो उन्होंन कहा कि ये खबर मनगढंÞत एवं बेबुनियाद है।

सीएम ने कहा कि विधायक दल की बैठक में जीएसटी पर विभिन्न विधायकों तथा मंत्रियों के सुझाव आए हैं, जिन पर सरकार गौर करेगी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं और जीएसटी एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी कदम है, जो कि देश की आर्थिक दशा एवं दिशा को सही ट्रैक पर लाएगा।

कैप्टन की गैरमौजूदगी में बोल गए धनखड़

हालांकि अखबार की खबर पर विश्वास करें तो विधायक दल की मीटिंग में कैप्टन अभिमन्यु मौजूद नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी में कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारे वित्त मंत्री ऐस हैं जिन्हें न तो जीएसटी का कुछ पता है और न ही ग्राऊंड रियलटी का।

जबकि वे जीएसटी की तमाम मीटिंग अटैंड करते हैं। व्यापारियों, और लोगों को परेशानी क्या है यह हमें पता है। इसी के साथ कुछ और विधायकों ने व्यापारियों का पक्ष रखा। मामला बढ़ता देख सीएम ने कहा कि जो लोग सुझाव देना चाहते हैं वे अपने सुझाव वित्त मंत्री के साथ-साथ उन्हें भी दें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘प्रधानमंत्री गंंगा समान पवित्र, राहुल के आरोप बेबुनियाद’
– भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

New Delhi: नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को लगातार हार की तरफ ले जा रहे हैं और इसी की हताशा में प्रधानमंत्री पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी गंगा की पवित्र हैं। राहुल गांधी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेसियों की कथित मिलीभगत से

ध्यान हटाने के लिए प्रधानमंत्री पर ये आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी खुद 5000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में बेल पर हैं और भारत के पाक-साफ ईमानदार प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मोदी सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साथ ही कहा कि कांग्रेस का इतिहास करप्शन का रहा है, कांग्रेस पार्टी ने घोटाला करने में धरती, आकाश और समुंदर तक को नहीं छोड़ा। राहुल गांधी आप एक बात का जवाब दें कि 10 साल की (यूपीए) सरकार में मनमोहन सिंह से अधिक आपकी ताकत थी। तब आपने किसी घोटाले पर क्यों कुछ नहीं बोला। भाजपा नेता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बारे में जनता मानने लगी है कि वह बोलने से पहले नहीं सोचते और ना ही बोलने के बाद सोचते हैं। रविशकंर प्रसाद ने कहा, ‘जब उनके बहनोई (रॉबर्ट वाड्रा) हरियाणा सरकार से लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे थे, तब को उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला और आज हमारे गंगा के समान पवित्र पीएम पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।’ इससे पूर्व भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इन आरोपों पर कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने की उनकी (कांग्रेस) आदत बन गई है। वहीं गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी जी की बातों को क्यों गंभीरता से लेते हैं? कांग्रेस वाले भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।’

राहुल गांधी खुद 5000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में बेल पर हैं और भारत के पाक-साफ ईमानदार प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

क्या बोले थे कांग्रेस उपाध्यक्ष

गुजरात के मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से गरीबों को निशाना बनाया है। ये फैसला भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ नहीं, बल्कि ईमानदार गरीब लोगों के खिलाफ है। अमीरों के 8 लाख करोड़ रुपये को माफ करने के लिए नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी की।