Basant Panchami Festival - Sach Kahoon Hindi

Basant Panchami: नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष जयंती
शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर एवं क्षेत्र में बसंत पंचमी का त्योहार, वीर हकीकत राय बलिदान दिवस तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संगठनों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। Kairana News

शुक्रवार को कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे के जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक हवन यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अवधेश मित्तल, ऋचांशु, प्रदीप, सन्नी सिंघल, वीरेंद्र सैनी, सोनू इत्यादि मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हवन यज्ञ के पुरोहित सुदेश आर्य रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं मां शारदे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व वीर हकीकत राय बलिदान दिवस के विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आचार्य कुलदीप, शियानंद, रामनाथ, सुनील, दीपक, अंकित, कुमारी शिवांगी, पूजा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं, कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती व बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा, नेताजी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का देश की आजादी में योगदान रखा गया। निबंध प्रतियोगिता में तन्वी वर्मा, काकुल व नायला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य के द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रदीप कौशिक, शुभम कर्णवाल, अमित वर्मा, कल्पना तोमर, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, खुशी, प्रियंका, मानसी, सुरभि, रिया, ऋतु, प्रीति, मोनिका, राखी, सोनिया, राजेश, इंदु आदि मौजूद रहे। Kairana News

कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ हरेंद्र सिंह के संरक्षण एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली व राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. उत्तम कुमार के मार्गदर्शन में स्वीप के अंतर्गत ‘My India, My Vote: Citizen at the heart of Indian Democracy’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने समस्त निर्वाचनों में मतदान हेतु शपथ ग्रहण की। उन्होंने एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर भारत के लोकतंत्र को सशक्त एवं सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हो गया।

कस्बे के ही प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को बताया की नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनका जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत को आजाद कराने के लिए ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया था। उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दिन उनके अदम्य साहस, क्रांतिकारी विचारों और अटूट देशभक्ति को समर्पित है । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Job Fair: आईटीआई सोहना में जॉब मेला 28 को

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में मनाया गया बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
मीरांपुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के पावन पर्व एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभाव के साथ संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार ने माँ सरस्वती की आराधना की।

हवन में यजमान के रूप में विद्यालय निदेशक रोहित कुमार, साक्षी सिंह, प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान तथा बचन कौर ने यज्ञ संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ प्रदान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन, नृत्य एवं कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। पीले वस्त्रों में सजे छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। Mirapur News

संगीत शिक्षक शिवोम शर्मा के निर्देशन में श्रद्धा, ऋतिका, असना बतूल, अवनी धीमान, अरायना कपासिया, गुरवीर सिंह व माही सहित अन्य विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। हवन का संचालन कर रहे आचार्य पंडित दीपक कृष्णात्रेय ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी अरोड़ा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:– फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

Basant Panchami: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सजी वर्गिस द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 4 की छात्रा रुही ने बसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, जिन्हें सभी ने सराहा। विद्यालय के अध्यापक राजपाल आर्य ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इस दिन पीले वस्त्रों का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर चारों ओर हरियाली का संदेश भी मिलता है।

प्रधानाचार्य सजी वर्गिस ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने पतंग उड़ाने की परंपरा का उल्लेख करते हुए चाइनीज मांझे के बहिष्कार की अपील की और सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। Mirapur News

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ रोशनी , रिंकी, पारुल तथा नितिन का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:– PM Svanidhi Credit Card: पीएम मोदी ने विकास योजनाओं की सौगात दी, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च

फिरोजपुर : चाईनीज डोर से तौबा, प्रशासन ने देसी डोर से मनाया बसंत पंचमी पर्व
चाईना डोर को रोकने के लिए देसी डोर की चरखियां लेकर घरों की छतों पर पहुंचे विधायक, डीसी व एसएसपी |  Basant Panchami Festival

फिरोजपुर(सच कहूँ/सतपाल थिन्द)। गुरूवार को छाई घनी धुंध के कारण फीका पड़ रहे (Basant Panchami Festival) बसंत पंचमी क त्योहार में उस समय पर रौणकें लगनी शुरू हो गई जब धुंध की परवाह किए बिना लोगों ने आसमान में पतंग चढ़ाने शुरू कर दिए लेकिन सिर नीचा करने वाली बात यह महसूस हुई कि पतंग उड़ाने के लिए अधिकतर लोगों ने चाईना डोर का प्रयोग किया। चाईना डोर के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बसंत पंचमी के त्योहार पर विधायक फिरोजपुर शहरी परमिन्दर सिंह पिंकी, डिप्टी कमिशनर चंद्र गेंद और एसएसपी विवेकशील सोनी ने पहल करते देसी डोर की चरखियां लेकर अपने घरों की छतों पर पतंग उड़ाने वाले लोगों के बीच पहुंचे। यहां उनसे चाईना डोर वापस लेकर उनको देसी डोर की चरखियां बांटी व खुद देसी डोर के साथ पतंग उड़ाकर बसंत का त्योहार मनाया।

डीजे की धुन पर नाच-गा रहे लोगों के साथ उन्होंने न सिर्फ पतंग उड़ाए बल्कि उनके साथ बैठ कर बसंत पंचमी और खास तौर बनने वाले पकवानों का भी आनंद लिया। विधायक पिंकी ने बताया कि फिरोजपुर की बसंत पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और हर साल देश-विदेश में रहने वाले पंजाबी बसंत मनाने के लिए खास तौर पर फिरोजपुर आते हैं। विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी, डिप्टी कमिशनर चंद्र गेंद और एसएसपी विवेकशील सोनी दिन भर फिरोजपुर शहर और फिरोजपुर छावनी के कई क्षेत्रों में पहुँचे और यहां घरों की छतों पर पहुंचकर उन्होंने पतंगें उड़ाई।

विदेशों से लोग बसंत देखने पहुंचे | Basant Panchami Festival

देश-विदेश में मशहूर फिरोजपुर की बसंत देखने के लिए न्यूयार्क से खास तौर पर इन्द्रा पुरी अपने पति के साथ फिरोजपुर आई है। इसी तरह कनाडा से दीपक धवन अपने दोस्तों के साथ फिरोजपुर पहुंचे। इस मौके इन्द्रा पुरी ने बताया कि वह पहली बार फिरोजपुर में बसंत पंचमी का त्यौहार देखने आई है और यहां यह सब कुछ देख कर उनको काफी खुशी मिली है कि विधायक, डीसी और एसएसपी आम लोगों के बीच जाकर पतंग उड़ा रहे हैं और त्योहार मना रहे हैं।

वातावरण प्रेमी नष्ट करते रहे चाईना डोर

बसंत ॠतु की आमद और पतंगों भी खूब उड़े व हर तरह की डोर खास कर चीनी डोर की पाबंदी के बावजूद बड़े स्तर पर प्रयोग में लाई गई। इस संबंधी बीड़ से मास्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह डोर केवल एक दिन ही नहीं बल्कि तब तक नुक्सान करती रहती है जब तक इसे एकत्रित कर नष्ट नहीं कर दिया जाता क्योंकि यह डोर प्राकृतिक हालातों में अपने आप खत्म नहीं होती और वृक्षों, छतों, बनेरों आदि पर लटकते समय तक नुक्सान करती रहती है।

उन्होंने बताया कि इस बार डोर शहर में इतनी अधिक मात्रा में फैली हुई है कि इसे खत्म करना एक दो संस्थाओं के बस की बात नहीं सो उन्होंने सभी शहर निवासियों को अपने आसपास फैली डोर इकट्ठी कर नष्ट करने का प्रयास करने की अपील की और कई स्थानों पर डोर एकत्रित कर नष्ट करने के कार्य भी किए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘पतंग बनाओ व सजाओ’ प्रतियोगिता में 320 छात्रों ने लिया भाग
-एसवीएस में मनाया बसंत पंचमी पर्व

गोरीवाला(सच कहूँ न्यूज)। स्वामी विवेकानन्द स्कूल गोरीवाला में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में ‘पतंग बनाओ व पतंग सजाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 320 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बसंत ऋ तू के पीले रंग को महत्व देते हुए नर्सरी के नन्ने-मुन्ने बच्चे पीले वस्त्रों में दिखाई दिए।प्राइमरी विंग में पतंग बनाओ प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए कक्षा दूसरी से पांचवी के विद्यार्थियों ने पतंग में विभिन्न रंगों के कागजों का प्रयोग कर, रंग बिरंगी पतंगों का निर्माण किय।

पतंग उडाओ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र अंश ने सबसे ज्यादा पतंग काट कर प्रथम स्थान, पांचवी कक्षा के छात्र योगेश ने द्वितीय स्थान व पांचवी कक्षा के छात्र साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के एमडी एसएस सुथार ने बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि बसंत ऋ तु का यह त्योहार विद्या व ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है। इस अवसर पर स्कूल के विज्ञान प्रवक्ता राकेश कुमार, अंकुश मेहता, किरण रानी, कविता रानी, विनोद, नरेश परिहार, अलीशा, ईशा, श्वेता अनेजा व समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्य मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।