Flower Showers - Sach Kahoon Hindi

स्नानार्थियों पर हुई हैलीकाप्टर से पुष्प वर्षा
कुंभ नगर,10 फरवरी (एजेंसी)

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक और मानवता के समागम कुंभ मेले में पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तीसरे शाही स्नान पर नागा साधु संन्यासियों के जुलूस पर आसमान से हैलेकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। इससे पहले मकर संक्रांति के पहले शाही स्नान के बाद मौनी अमावस्या के दूसरे सबसे बड़े शाही स्नान पर भी नागा साधु संन्यासियों और स्नानार्थियों पर हैलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कराया गया था। हैलीकाप्टर से चार चक्र में पुष्प वर्षा कराया गया।

संगम के ऊपर आसमान में लगातार चक्रमण करता हैलीकाप्टर श्रद्धालुओं को बरबस अपनी तरफ देखने को मजबूर करता रहा। जैसे जैसे तिमिर बेला पल-पल छंटता जा रहा था, भगवान भास्कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते जा रहे थे। सर्द हवाएं घाट पर रह-रह कर श्रद्धालुओं को तीर की तरह चुभो रही थीं, बावजूद इसके श्रद्धालुओं की आस्था की गठरी उनसे दूर नहीं हो रही थी। वे संगम में डुबकी लगाते जा रहे थे और पुष्प वर्षा होते देख आनंद उठाते जा रहे थे।

श्रद्धालु अपने को धन्य माना होगा जब स्नान के दौरान हैलीकाप्टर पुष्प वर्षा कर रहा था। वे सोचने पर मजबूर होंगे कि कुंभ तेरे कितने रूप-रंग। जो तुम्हारे पास नहीं आया वह पछताया। नागा सन्यासियों की फौज के संगम तट पर पहुंचते ही आसमान से हैलीकाप्टर ने गुलाब, गेंदा और अन्य पुष्पों की पंखुडियों की वर्षा करना शुरू कर दिया। यह क्रम कई बार दोहराया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।