Priyanka Ghandhi - Sach Kahoon Hindi

उप्र : प्रियंका का रोड शो आज
50 साल बाद गांधी परिवार का सदस्य पार्टी मुख्यालय में गुजारेगा 4 दिन

लखनऊ।  कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को पहली बार उत्तरप्रदेश (UP: Priyanka’s Road Show Today) के चार दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे। 50 साल में पहली बार ऐसा होगा जब गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी मुख्यालय में 4 दिन गुजारेगा। इससे पहले 70 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी अक्सर यहां आते थे और कई दिन बिताते थे। तब वे यहां की ला-प्लास कॉलोनी में रहते थे।

प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य भी आएंगे

दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचेंगी। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय तक 14 किलोमीटर का रोड शो निकाला जाएगा। माना जा रहा है कि रोड शो के तुरंत बाद प्रियंका अपने भाई राहुल के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसके बाद वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और शाम करीब 5:15 बजे राजीव गांधी सभागार का लोकार्पण करेंगी। प्रियंका 11 फरवरी से 14 फरवरी तक लोकसभावार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। बताया जा रहा है कि हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1-1 घंटे का वक्त तय किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका हर दिन करीब 13 घंटे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 42 लोकसभा सीटों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रमोद तिवारी व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला 9 फरवरी को ही लखनऊ पहुंच गए हैं।

पार्टी कार्यालय का कायाकल्प

माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय का 4 महीने के भीतर कायाकल्प कर दिया गया है। लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था नई कर दी गई है। मीडिया सेंटर की क्षमता 300 से बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ बैठक के लिए कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किया गया है।

रोड शो का रूट

सोमवार को प्रियंका को रोड शो कानपुर रोड, अवध हास्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा, लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेगा। इस दौरान करीब 30 जगहों पर प्रियंका-राहुल का स्वागत किया जाएगा। प्रियंका रोड शो के दौरान ही महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।