NHM - Sach Kahoon Hindi

NHM Employees Protest Update : मांगों को लेकर सिरसा लघु सचिवालय में पानी की टंकी पर चढ़े 4 एनएचएम कर्मचारी!
NHM Employees Protest Update : सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। एनएचएम के कर्मचारियों की हड़ताल का आज 11वां था। पूरे हरियाणा में एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। मांगे न माने जाने के विरोध में आज लघु सचिवालय (डीसी ऑफिस) सिरसा में 4 कर्मचारी प्रधान कुंदन गावड़िया, विकास कुमार, कृष्ण कुमार, चंद्रकांत लघु सचिवालय स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिनको उतारने के लिए 3 उप सिविल सर्जन डॉ. बुध राम, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. संदीप ने अनुरोध किया लेकिन उन्होंने मांगे न माने जाने तक ऊपर ही रहकर प्रदर्शन करने की ठानी है। हरियाणा में एनएचएम के लगभग 16000 कर्मचारी हैं जिसमें से अकेले सिरसा की 693 कर्मचारी कार्यरत हैं। Sirsa News

इससे पहले पिछले दस दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे जिला भर के एनएचएम कर्मचारियों ने रविवार को बिजली मंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास के अंदर बुलाया जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन पत्र उन्हें सौंपा।

3 डिप्टी सिविल सर्जन ने किया नीचे आने का अनुरोध

इससे पूर्व सभी एनएचएम कर्मचारी रोजाना की तरह जिला नागरिक अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए। एकत्र होने के बाद ये रैली निकालते हुए शहर से होते हुए भूमण शाह चौक के पास स्थित बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास स्थान के बाहर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने कर्मचारियों को आवास के नजदीक जाने से रोक दिया। जिसके बाद एनएचएम कर्मचारी वहीं रोषस्वरूप बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एनएचएम कर्मचारी नेता अनिल मलिक ने बताया कि उनकी ओर से पिछले दस दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, परंतु राज्य सरकार की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से कार्यरत एनएचएम कर्मचारी पक्के किए जाने तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग सरकार से कर रहे हैं। Sirsa News

शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आज

NHM Employees Protest : सिरसा में एनएचएम कर्मचारियों ने बिजली मंत्री के आवास को घेरा, पुलिस अलर्ट
NHM Employees Protest : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पिछले दस दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे जिला भर के एनएचएम कर्मचारियों ने रविवार को बिजली मंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास के अंदर बुलाया जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन पत्र उन्हें सौंपा। Sirsa News

इससे पूर्व सभी एनएचएम कर्मचारी रोजाना की तरह जिला नागरिक अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए। एकत्र होने के बाद ये रैली निकालते हुए शहर से होते हुए भूमण शाह चौक के पास स्थित बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास स्थान के बाहर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने कर्मचारियों को आवास के नजदीक जाने से रोक दिया। जिसके बाद एनएचएम कर्मचारी वहीं रोषस्वरूप बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एनएचएम कर्मचारी नेता अनिल मलिक ने बताया कि उनकी ओर से पिछले दस दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, परंतु राज्य सरकार की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से कार्यरत एनएचएम कर्मचारी पक्के किए जाने तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग सरकार से कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो मजबूरीवश उन्हें आंदोलन को तेज करना होगा।

बिजली मंत्री ने लिया ज्ञापन, बैठक में चर्चा का दिया आश्वासन | Sirsa News

आवास के बाहर पहुंचे एनएचएम कर्मचारियों से मिलने के लिए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। जिसके बाद दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कुंदन गावड़िया व कर्मचारी नेता अनिल मलिक के नेतृत्व में बिजली मंत्री से मिला और अपनी मांगों के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। बिजली मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को कल चंडीगढ़ में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रमुखता से उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए और धरना स्थल पर लौट गए। उधर राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी कर्मचारियों का धरना भी रविवार को जारी रहा। Sirsa News

Earth could now be a day 25 hours : चंद्रमा जा रहा पृथ्वी से दूर, वैज्ञानिकों ने किया ये चौंकाने वाल…

एनएचएम कर्मियों ने खाली बर्तन खड़काकर प्रदेश सरकार को जगाने की कोशिश
बठिंडा। नियमित करने की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से सिविल अस्पताल में रोष धरना दे रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों ने आज खाली बर्तन खड़काकर पंजाब सरकार को जगाने की कोशिश की। एनएचएम कर्मियों के समर्थन में सिविल अस्पताल के डाक्टर, स्टाफ नर्स, कलेरिक्ल स्टाफ भी धरने में शामिल हुआ। हड़ताल के दौरान जहां डाक्टरों ने एक घंटे तक अपनी ओपीडी सेवाएं बंद रखी, वहीं अस्पताल के कलेरिक्ल स्टाफ ने भी एनएचएम कर्मियों के समर्थन में पेन डाउन हड़ताल की।

इस मौके पर एनएचएम कर्मियों का समर्थन करते हुए पीसीएमएस के प्रधान डा. जगरुप सिंह व अन्य ने चेतावनी दी कि यदि एक दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में एनएचएम के कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला पंजाब सरकार की तरफ से नहीं लिया गया, तो भविष्य में सभी स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर संघर्ष और तेज किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की बीसी विंग की जिलाध्यक्ष मंदीप कौर रामगढ़िया भी एनएचएम कर्मियों को समर्थन देने के लिए धरने में पहुंचीं। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी इस संघर्ष में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ खड़ी है। वहीं यूनियन ने ऐलान किया कि मंगलवार को खरड़ में राज्य स्तरीय रैली होगी।

कच्चे कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में किया रोष प्रदर्शन

आज खरड़ रैली में सामूहिक छुट्टी लेकर एकत्रित होंगे एनएचएम के सभी कर्मचारी

सच कहूँ/नरेश कुमार, संगरुर। एनएचएम एम्पलाईज एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर सेहत विभाग के कच्चे मुलाजिमों द्वारा सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक प्रधान डॉ. रजनीश गर्ग ने चन्नी सरकार की लोक और ठेका मुलाजीम विरोधियों नीतियों की जमकर अलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने के वायदे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। इस कारण पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में कच्चे मुलाजीम रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएम के सभी मुलाजिम 30 नवंबर की सरकार को जगाने के लिए खरड़ रैली में सामूहिक छुट्टी लेकर एकत्रित होंगे। डॉ. रजनीश ने कहा कि सामूहिक छुट्टी सम्बन्धित उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

एनएचएम यूनियन के जिला नेता हरजिन्दर सिंह ने कहा कि कम तनख्वाहों पर काम कर रहे एन.एच.एम के कर्मचारियों का सरकार की तरफ से लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एन.एच.एम कर्मचारियों को रेगुलर करने के कई बार वायदे करके सरकार हर बार अपने वायदों से मुकरी है। यूनियन नेता जगदीप कौर ने कर्मचारियों को संबोधन करते कहा कि चन्नी सरकार की तरफ से तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी समय से अपनी, माँगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं परन्तु कांग्रेस सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को और ज्यादा तेज करेंगे।

डॉ. अमरिन्दर कौर ने कहा कि चन्नी सरकार को सिर्फ अपनी सत्ता के साथ प्यार है परन्तु एनएचएम अधीन काम करते 12 हजार परिवारों और पंजाब के लोगों की सेहत की और ध्यान नहीं है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में आए दिन आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी जिम्मेवार चन्नी सरकार है। इस मौके पर सुहानी हीना, डॉ. हरमनजीत कौर, हरप्रीत सिंह, सुनंदा, विपनजीत कौर, कीर्तन कौर, करनैल सिंह भी उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एनएचएम कर्मियों को भारी पड़ी हड़ताल, 299 की सेवाएं की समाप्त
5 फरवरी से मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी

सच कहूँ/विजय शर्मा

करनाल। सरकार द्वारा कर्मचारियों को बार-बार समझाए जाने के बाद भी अपनी सेवाओं पर नहीं लौट रहे एनएचएम कर्मचारियों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। जिला में हड़ताल पर चल रहे एनएचएम के कुल 312 कर्मचारियों में से 299 कर्मचारियों की सेवाएं सरकार ने समाप्त कर दी हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला सिविल सर्जन द्वारा एनएचएम के अंतर्गत एसएनसीयू, लेबर रूम तथा आपातकालीन सेवाओं को नियमित कर्मचारियों के माध्यम से सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त प्रबंध भी कर लिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के कुछ कर्मचारी 5 फरवरी से निरंतर असंवैधानिक रूप से हड़ताल पर चल रहे हैं पहले भी कर्मचारी 2 वर्ष में लगभग 10 बार हड़ताल पर रह चुके हैं।

जबकि एनएचएम के कर्मचारियों को सर्विस सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1 जनवरी 2018 सर्विस बाईलॉज (नियम) बना दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों पर विचार करते हुए सरकार द्वारा दूर कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को सर्विस बाईलॉज के अनुसार वार्षिक वेतन वृद्धि, डीए व अन्य लाभ निरंतर दिए जा रहे हैं इससे हरियाणा सरकार पर प्रतिवर्ष 110 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ रहा है। बावजूद इसके कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जा रही है। जिसको लेकर सरकार ने ये कदम उठाया।

अडिल रवैये को त्याग कर काम पर लौटे कर्मचारी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला में एंबुलेंस पर कार्यरत हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों की भरपाई के लिए एनएचएम एंबुलेंस पर नियमित चालकों व हरियाणा रोडवेज से व आऊटसोर्सिंग से चालकों का पर्याप्त प्रबंध कर लिया गया है और सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। फिर भी हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों से गुजारिश की जाती है कि अपने अडिल रवैये को त्यागते हुए तुरंत अपनी सेवाओं पर लौटें अन्यथा जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी उन्हें किसी हाल में पुन: सेवाओं में नहीं लिया जाएगा, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होंगे।

हड़ताल नाजायज, जल्द होगी नई भर्ती: अनिल विज

सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर रोष जताते हुए का कहा कि वे जल्द ही सरकार के खिलाफ अगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि सकारात्मक हल नहीं निकाला तो उसके वह आमरण अनशन करेंगे। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह हड़ताल नाजायज है। जल्द ही सरकार नई भर्ती करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एनएचएम कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
8वें दिन में पहुंची हड़ताल, सरकार नहीं ले रही सुध

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों ने आठ वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। मंगलवार को कर्मियों द्वारा एक दिवसिय सांकेतिक भूख हड़ताल की गईं। जिसमें जिला प्रधान मंजुरेखा, संजय सलाहकार, डॉ महेश सैनी, राधेश्याम, सुरेश भूख हड़ताल पर रहे। मंजुरेखा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मांगे न माने जाने के विरोध में आज हम भूख हड़ताल पर है। भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार को चेताया गया कि सरकार हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी करे। अब हम झुकने वाले नहीं है।

आज 11 बजे मंच के माध्यम से एनएचएम कर्मचारी की मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम कार्यक्रम के माध्यम से फेसबुक सोशल मिडिया के माध्यम से लाइव होकर अपनी मांग रूपी संदेश दिया। आज सिविल हस्पताल झज्जर से कर्मियों ने थाली बजाकर मुख्य चोको से होते हुए बीकानेर चौक तक रोष प्रदर्शन किया। हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सचिव राजेन्द्र जुलाना, जिला प्रधान जयपाल, सीटू प्रधान रामचन्द्र यादव,मेकेनिकल यूनियन प्रधान विष्णु दत्त, कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा से राजेश, आम आदमी पार्टी जयचन्द नंबरदार, उमराव सिंह यादव व अन्य नेताओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवा जताया रोष
सातवें दिन भी मांगों को लेकर जारी रही हड़ताल

सच कहूँ/सागर कुमार

नारनौल। स्थानीय चितवन वाटिका में एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सातवें दिन अपनी हड़ताल जिला प्रधान डा. पुष्पेन्द्र के नेतृत्व में जारी रखी। हड़ताल के दौरान मंच संचालन संघ के उप प्रधान अशोक नसीबपुर ने किया। प्रात: 11 बजे संदीप, दिनेश, मधुसुदन, ऋषिपाल गोठवाल, घनश्याम देवदत ने मुण्डन करवाकर क्रमिक अनशन जारी किया, इनके साथ ही सुनिता कुमारी तथा सुनीता देवी ने भी क्रमिक अनशन जारी किया।

हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करने के लिए एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष रेहान जारा, एन.एच.एम. फरीदाबाद के प्रधान धव्रेन्द्रा, एन.एच.एम. रेवाड़ी के प्रधान पंकज यादव, गुरूग्राम के एन.एच.एम. नेता हिमांशु ने उपस्थित होकर कर्मचारियों को सम्बोधित किया हैं। प्रदेशाध्यक्ष रेहान राजा ने अपने वक्तव्य में बताया कि हम हड़ताल करने के पक्ष में नहीं हैं परन्तु एक वर्ष में 17 मीटिंग स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों व सरकार के साथ हो चुकी है, परन्तु अभी तक हमें केवल और केवल आश्वासन मिला है, हमें मजबूरन हड़ताल के लिए उकसाया जा रहा है, इस बार जब तक कर्मचारियों को नियमितिकरण या सेवा सुरक्षा नहीं दी जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

एनएचएम कर्मचारियों की ये है मांगे:

-सभी एन.एच.एम. कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

-वेतन विसंगति दूर की जाए।

जब तक नियमित नहीं किया जात सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जाए।

-सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाए।।

सभी एनएचएम कर्मचारियों के बढेÞ हुए वेतन का भुगतान माह जून, 2018 से पेडिंग है, उनका शीघ्र भुगतान किया जाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।