Enter - Sach Kahoon Hindi
मुंबई(एजेंसी) बॉलीवुड फिल्म ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। 16वें दिन फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस नए रिकॉर्ड के साथ अब ‘संजू’ अब बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 7वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इतना ही नहीं बहुत जल्द वो इस रेस में दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ को भी पीछे छोड़ने वाली है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 7वें स्थान पर पहुंची फिल्म
अगर अभी तक की टॉप फिल्मों की कमाई की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर आमिर खान का ‘दंगल’ जारी है। वहीं दूसरे नंबर पर ‘पीके’ आमिर ही विराजमान हैं। इसके बाद तीसरे नंबर है सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’। तीसरे के साथ-साथ चौथे नंबर पर भी ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ सलमान ही बैठे हैं। इसके बाद पांचवे नंबर पर है दीपिका की ‘पद्मावत’ और छठे स्थान पर हैं रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘संजू’ के साथ। संजू को ये छठा स्थान सलमान की सुल्तान को पछाड़ने के बाद मिला है।
5300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है  फिल्म
बता दें कि ये फिल्म 5300 स्क्रीन्स (इंडिया में 4000 और ओवरसीज में 1300) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सायना-प्रणीत ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
11वें नंबर की सायना का 132वें नंबर की सुजुकी के खिलाफ था पहला करियर मुकाबला
बैंकाक (एजेंसी)। लंबे समय से एक अदद खिताब की तलाश में लगी भारत की सायना नेहवाल ने जापान की हारुको सुजुकी को शुक्रवार को कड़े संघर्ष में 21-15, 20-22, 21-11 से हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरी वरीयता प्राप्त सायना ने जापानी खिलाड़ी से अपना मुकाबला एक घंटे नौ मिनट के संघर्ष में जीता। विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी का 132वें नंबर की सुजुकी के खिलाफ यह पहला करियर मुकाबला था और इसे जीतने में उन्हें पूरा पसीना बहाना पड़ा।
सायना का थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा
सायना ने पहला गेम लगातार बढ़त बनाकर 21-15 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में सायना के पास एक मैच अंक था लेकिन सुजुकी ने लगातार तीन अंक लेकर 22-20 से यह गेम जीत लिया। निर्णायक गेम में सायना ने 9-8 के स्कोर के बाद अपना पूरा अनुभव झोंका और लगातार अंक बटोरते हुए 21-11 से गेम तथा मैच अपने नाम किया। सायना का सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा जिनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का 3-0 का रिकार्ड है। सायना ने बुसानन को गत वर्ष आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हराया था। बुसानन विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर की खिलाड़ी हैं।
इससे पूर्व तीसरी वरीयता प्राप्त भारत के बी साई प्रणीत ने भारतीय चुनौती का दारोमदार मजबूती से संभालते हुए शुक्रवार को यहां थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय शटलर प्रणीत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड के कांताफोन वांगचेरोन को लगातार गेमों में 21-16, 21-17 से पराजित किया। विश्व के 24वें नंबर के पुरुष खिलाड़ी ने 102वीं रैंकिंग के थाई खिलाड़ी को 50 मिनट तक चले मुकाबले में आसानी से हराया।
प्रणीत का साइनसोमबूनसुक और थोंगनुम के बीच होने वाले मैच विजेता से होगा
प्रणीत का इसी के साथ वांगचेरोन के खिलाफ करियर में 2-0 का एकतरफा रिकार्ड हो गया है। भारतीय खिलाड़ी ने गत वर्ष इंडोनेशिया मास्टर्स में भी थाई खिलाड़ी को हराया था। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच 1-1 और फिर 4-4 पर बराबरी हुई। लेकिन इसके बाद गैर वरीय खिलाड़ी फिर बुरी तरह पिछड़ गए और प्रणीत ने 8-4 और 19-10 की एकतरफा बढ़त बनाई। उन्होंने इस गेम में लगातार चार अंक लिए और चार गेम अंक भी जीते।
दूसरे गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने इसी तरह प्रदर्शन किया और 7-3 से शुरुआती बढ़त ली। इसके बाद लगातार सात अंक लेकर प्रणीत ने 16-8 की बढ़त बनाई और फिर 20-14 पर बढ़त बनाई। उन्होंने इस गेम में चार गेम अंक जीते जबकि थाई खिलाड़ी दोनों गेम में एक भी गेम अंक नहीं जीत सके। टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी बचे प्रणीत का अब सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय तानोंगसाक साइनसोमबूनसुक और पन्नावित थोंगनुम के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से मुकाबला होगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
यूनिवर्सिटी कैम्पस में घुसा शावक पैंथर
लोगों में रहा दहशत का माहौल, मची हडकंप
वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर
तीन घंटों की कडी मशक्कत के बाद टीम ने पकड़ा
JaiPur, SachKahoon News:  गाधी नगर थाना इलाके में स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी के पास में वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पैंथर शावक जो करीब डेढ साल का कैंपस के पीछे की तरफ से कर्मचारी क्वाटर्स में घुस गया। सुबह-सुबह पैंथर को देखते ही वहां रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों में दहशत का माहौल हो गया और हडकंप मच गई और उन्होंने अपने खिड़की और दरवाजे बंद कर खुद को घरों में कैद कर लिया है। पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वहीं लोगों को रेस्क्यू टीम के आने का इंतजार करते रहे। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शावक एक क्वार्टर में छिप कर बैठ गया। बाद में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शावक को टैंक्रूलाइज कर जाल में पकड़ा और अपने साथ ले गए।
गांंव में घुसा पैंथर
राजसंमद्ध जिले के कांकरोली थाना इलाके में स्थित बाघपुरा गांव में वीरवार सुबह एक पैंथर घुस आया। जिससे ग्रामीणों में हड़कम्प मंच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पैंथर एक झोपड़ी में जा छिपा। वहीं टीम द्वारा पैंथर को टैंक्रूलाइज करने की तैयारियों में जुटा है। टीम का कहना है कि पैंथर किसी शिकार के चलते घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में आ पहुंचा ।
डेढ़ साल के पेंथर शावक ने खूब छकाया
विश्वविद्यालय कैम्पस में पैंथर घुसने की सूचना पर मौके पर लोगों को जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के लिए टंÑैक्रुलाईज़ किया लेकिन शावक टैÑंक्रूलाइज नहीं हो सका। शावक जब क्वार्टर में स्थित एक संकरी गली में छिपकर बैठ गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ट्रेंकू्रलाइज करने में सफलता हासिल की और उसके पकड़ा। इससे पहले सुबह करीब आठ बजे पैंथर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आस-पास देखा गया था। इसके बाद से पूरे यूनिवर्सिटी कैम्पस में हड़कंप की स्थिति मच गई। टीम ने बताया कि पैंथर साल से डेढ़ साल की उम्र का है और झालाना के जंगल से मार्ग भटक कर बाहर की तरफ निकल आया है।