hanuma vihari - Sach Kahoon Hindi

हनुमा का शतक, मयंक शतक से चूके
विदर्भ के खिलाफ शेष भारत ने पहले दिन बनाए 330 रन

नागपुर (एजेंसी)। हनुमा विहारी (114) के शानदार शतक और उनकी मयंक अग्रवाल (95) के साथ दूसरे विकेट के लिए 125 रन ( Hanumaa Century Missed By Mayank Century ) की साझेदारी की बदौलत शेष भारत ने रणजी ट्राफी चैम्पियन विदर्भ के खिलाफ ईरानी कप मैच के पहले दिन मंगलवार को 330 रन बनाए। शेष भारत की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय एक विकेट पर 171 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में थी लेकिन फिर उसने अपने अंतिम नौ विकेट 159 रन जोड़कर गंवा दिए। शेष भारत की पारी दिन के अंतिम ओवर में समाप्त हुई।

हनुमा विहारी ने 211 गेंदों पर 114 रन में 11 चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज हनुमा का यह 16वां प्रथम श्रेणी शतक था। मयंक अग्रवाल मात्र पांच रन से अपने नौंवें प्रथम श्रेणी शतक से चूक गए। भारत के लिए दो टेस्ट खेल चुके मयंक ने 134 गेंदों पर 95 रन में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। हनुमा और मयंक ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की लेकिन उस साझेदारी के टूटने के बाद बाकी बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। शेष भारत ने अपने सात विकेट 258 रन तक गंवा दिए थे लेकिन नौंवे नंबर के बल्लेबाज राहुल चाहर ने 45 गेंदों में 22 और 10वें नंबर के बल्लेबाज अंकित राजपूत ने 21 गेंदों में 25 रन बनाकर शेष भारत को 330 तक पहुंचाया।

ओपनर अनमोलप्रीत सिंह ने 15, कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 13 और श्रेयस अय्यर ने 19 रन बनाए। रणजी फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर आदित्य सरवटे ने 28 ओवर में 99 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। आॅफ स्पिनर अक्षय वखारे ने 14.4 ओवर में 62 रन पर तीन विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने 58 रन पर दो विकेट लिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।