CBSE Examination - Sach Kahoon Hindi

सीबीएसई की परीक्षा में नियमित छात्रों को स्कूल ड्रेस में आना अनिवार्य
प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए हल्के रंगों के कपड़े मान्य

प्राइवेट परीक्षार्थी पहनेंगे हल्के रंगों के कपड़े

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) (CBSE Examination) की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान नियमित विद्यार्थियों को स्कूली ड्रेस पहनकर ही आना होगा, वहीं प्राइवेट विद्यार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनकर ही परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा।

परीक्षा देने आए विद्यार्थी भड़कीले या गहरे रंगों के कपड़े पहनकर आते हैं तो पहले दिन उनको सिर्फ चेतावनी देकर परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। इसके बाद भी विद्यार्थी हल्के रंग या स्कूली ड्रेस में नहीं आते हैं तो सीबीएसई की ओर से तय किए नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गुरुग्राम में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए 56 केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों के एक-एक कमरों में 18 परीक्षार्थी बैठाने के लिए व्यवस्था कराने के निर्देश सीबीएसई (CBSE Examination) ने दिए हैं। 18 परीक्षार्थी से अधिक संख्या मिलती है तो केन्द्र अधीक्षक पर कार्रवाई होगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगाने के लिए प्रवेशपत्र पर क्यूआर कोड दिया है। केन्द्रों में विद्यार्थियों के प्रवेश करते समय प्रवेशपत्र को स्कैन किया जाएगा, इससे परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थी की पहचान पुख्ता हो सकेगी।

प्रवेशपत्र को स्कैन करते ही विद्यार्थी की पूरी जानकारी फोटो सहित उपलब्ध होगी। ऐसे में किसी विद्यार्थी पर शक होता है तो उसके फोटो मिलान के साथ ही अन्य जानकारी से फर्जी विद्यार्थी का पता गेट पर चल जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को अपना प्रवेशपत्र साथ लाना होगा अन्यथा परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। प्रवेशपत्र पर अभिभावक और स्कूल प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। परीक्षार्थी को अपने स्कूल का आई कार्ड भी साथ लेकर आना होगा।

बता दें कि 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा के लिए विद्याथिज्यों को सुबह 10 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा। सीबीएसई की गुरुग्राम में समन्वयक अदीति मिश्रा के मुताबिक सीबीएसई की ओर से प्रवेशपत्र पर बोर्ड परीक्षा संबंधी हिदायतें दी गई हैं। परीक्षार्थियों को इन हिदायतों का अनुसरण करके ही परीक्षा केन्द्र में आना चाहिए। स्कूल प्रभारियों और शिक्षकों की निर्देश दिए गए हैं कि बोर्ड परीक्षा संबंधी नियमों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराएं, ताकि परीक्षा देने के दौरान कोई परेशानी न हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सीबीएसई परीक्षा कल से : तीन स्तरों पर होगी प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा
12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। सीबीएसई ने इसके लिए सभी (CBSE Examination Will Tomorrow) तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछली बार प्रश्न-पत्र लीक की घटना से सबक लेते हुए सीबीएसई ने इस बार तीन स्तरीय व्यवस्था की है। इसमें प्रश्न-पत्र का लिफाफा खोलने से लेकर उसे परीक्षार्थियों को बांटने की प्रक्रिया दुरुस्त रहेगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक होगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी और 29 मार्च तक चलेगी।

31 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 31 लाख, 14 हजार, 821 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए देश में 4,974 केंद्र बनाए गए हैं। विदेश में 78 केंद्र (CBSE Examination Will Tomorrow) बनाए गए हैं। सीबीएसई की नोटिस के मुताबिक परीक्षाओं को सही ढंग से कराने के लिए 3 लाख से ज्यादा अधिकारी कार्य करेंगे। इनमें सेंटर सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सेंटर सुपरिंटेंडेंट, इंविजिलेटर, चीफ नोडल सुपरवाइजर्स, हेड एग्जामिनर्स, इवेल्युएटर शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।