Government crackdown against Governor Kiran Bedi - Sach Kahoon Hindi

पुड्डुचेरी: राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ सरकार का धरना
मुख्यमंत्री ने राजभवन के बाहर गुजारी रात

चेन्नई, एजेंसी। पुड्डुचेरी में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी पिछले दो दिनों से राज्यपाल किरण बेदी के (Puducherry: Government crackdown against Governor Kiran Bedi) घर के बाहर धरना दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने राजभवन के बाहर दरी पर सोकर रात बिताई। कैबिनेट के कुछ मंत्री भी उनके साथ थे। पुड्डुचेरी की कांग्रेस सरकार का आरोप है कि बेदी लोककल्याण की कई योजनाओं को लागू नहीं होने दे रहीं। इसी को लेकर नारायणसामी बुधवार सुबह से धरने पर हैं।

‘प्रधानमंत्री के कहने पर रोड़े अटका रहीं राज्यपाल’

धरने में कांग्रेस को द्रमुक का भी साथ मिला है। नारायणसामी का आरोप है कि राज्यपाल सरकार के रोज के कामकाज में भी दखल दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने न्यूज एजेंसी से कहा कि बेदी के पास अपनी कोई पावर नहीं है। वे सिर्फ मंत्रियों द्वारा भेजे गए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए हैं। उन्हें कैबिनेट के फैसलों को रोकने का अधिकार नहीं है, लेकिन वे हमारे निर्णयों को वीटो कर रही हैं। खुद प्रधानमंत्री उन्हें हमारी सरकार के कामों में रोड़े अटकाने के लिए कह रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दो दिन पहले बेदी ने कहा था कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए। वहीं, सरकार का कहना था कि वह पहले जागरुकता फैलाएगी फिर इसे अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया।

बेदी ने किया ट्वीट

बेदी ने बुधवार शाम नारायणसामी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को धरने पर बैठने से पहले मुझसे मुलाकात करनी चाहिए थी। आप पहले एक पत्र लिखते और मेरे जवाब का इंतजार करते। बेदी ने 21 फरवरी को मुख्यमंत्री को बातचीत के लिए बुलाया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।