Jeff Bezos - Sach Kahoon Hindi

यूएस: जेफ बेजोस ने 2018 में सबसे ज्यादा 14200 करोड़ रु दान किए
अमेरिका के 50 अमीर दानदाताओं की लिस्ट में अमेजन के सीईओ बेजोस पहली ही बार में नंबर-1

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़े अमीर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अमेरिका के सबसे बड़े दानदाता भी बन गए हैं। 2018 में उन्होंने समाज की भलाई के कामों के लिए सबसे ज्यादा 14,200 करोड़ रुपए डोनेट किए। यूएस की क्रॉनिकल ऑफ फिलान्थ्रॉपी मैग्जीन ने उन 50 अमीरों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा डोनेशन दी। इसमें बेजोस का पहला नंबर है।

बिल-मिलिंडा गेट्स की डोनेशन 97% घटी

50 सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स 12वें नंबर पर फिसल गए। 2018 में उन्होंने 979.8 करोड़ रुपए दान में दिए। यह 2017 के मुकाबले 97% कम है। 2017 में वो पहले नंबर पर थे। उन्होंने 33,938 करोड़ रुपए की डोनेशन दी थी।

मार्क जकरबर्ग-प्रिसिला चान दूसरे से 7वें नंबर पर फिसले

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान की डोनेशन में 89% कमी आई है। 2018 में उन्होंने 1,519.4 करोड़ रुपए की डोनेशन दी। वो दूसरे से 7वें नंबर पर फिसल गए हैं। 2017 में उन्होंने 14,200 करोड़ रुपए डोनेट किए थे। लिस्ट में शामिल सभी 50 अमीरों ने 2018 में कुल 55,380 करोड़ दान में दिए। यह राशि 2017 के मुकाबले लगभग आधी है। उस साल 50 अमीरों ने 1.04 लाख करोड़ रुपए डोनेट किए थे।

जेफ बेजोस पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं और पहली ही बार में नंबर-1 हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल लॉन्च किए बेजोस डे-वन फंड के जरिए जरूरतमंदों की मदद की। इससे पहले सामाजिक कार्यों में पीछे रहने की वजह से बेजोस को काफी निंदा झेलनी पड़ी थी। जेफ बेजोस लंबे समय से दुनिया के सबसे बड़े अमीर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 9.65 लाख करोड़ रुपए है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।