Fashion - Sach Kahoon Hindi

अर्पणा ने खोला बुटीक, दर्जनों महिलाओं को दिया रोजगार
भूना (सच कहूँ न्यूज)। मेहनत और ईमानदारी के बल पर एक शिक्षित महिला अर्पणा पसरीजा ने फैशन बुटीक खोलकर दर्जनों बेरोजगार लोगों को जहां रोजगार दिया,वही शहर की सबसे बड़ी कुर्सी की चौधर संभालकर जनसेवक के रूप में विशेष पहचान बना ली है। हालांकि साधन संपन्न परिवार की इस बहु का बुटीक खोलने के पीछे धन-दौलत कमाने का उद्देश्य नहीं था, मगर अपने हुनर एवं कलात्मक ज्ञान को बांटने व जनसेवा तथा बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार की दिशा और दशा बदलने के लिए जज्बा कायम रखा।

इसलिए निष्ठा एवं मेहनत तथा ईमानदारी के बल पर फैशन बुटीक के काम ने बुलंदियों को छुआ। वही लगातार 13 वर्षों तक दर्जनों की संख्या में बेरोजगार महिलाओं को कपड़ों की सिलाई एवं डिजाइनिंग कटिंग का बेहतर ज्ञान देकर पैरों पर खड़ा किया। नगर पालिका भूना के आम चुनाव में 19 जून 2022 को मतदान हुआ और 25 जून को मतगणना में आए नतीजे के बाद बुटीक संचालिका अर्पणा पसरीजा रिकॉर्ड तोड़ जीत से नगर पालिका की चेयरपर्सन बन गई। उन्होंने अपना हुनर एवं कलात्मक ज्ञान बांटने और बेरोजगारों को स्वरोजगार की दिशा में लाने का भरसक प्रयास वैसे ही आगे बढ़ाया हुआ है।

2000 में कटिंग टेलरिंग ड्रेस डिजाइनिंग बुटीक कोर्स किया

पुराने बाजार में अर्पणा बुटीक की संचालिका अर्पणा पसरीजा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2000 में कटिंग टेलरिंग ड्रेस डिजाइनिंग बुटीक कोर्स करके हिसार में बुटीक का कार्य शुरू किया था। जहां उन्होंने फैशन की दुनिया में एक से बढ़कर एक लेडीज कपड़ों की सिलाई के लिए डिजाइनिंग कटिंग से अपनी प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई। मगर हिसार में लगातार 9 वर्षों तक काम किया। परंतु 2009 में भूना निवासी मास्टर पंकज पसरीजा के साथ विवाह हो गया। लेकिन ससुरालजनों की अनुमति के कुछ दिनों के बाद उन्होंने अर्पणा बुटीक नाम से खोलकर कई अलग-अलग डिजाइन में कपड़ों की सिलाई से महिलाओं में अपना नाम कमाया।

अर्पणा पसरीजा का धन दौलत कमाना उद्देश्य नहीं था। क्योंकि उनके सुसर पिता मास्टर हरीश पसरीजा, सास मां संतोष पसरीजा दोनों ही मुख्य शिक्षक रहे है और पति भी एक अध्यापक है। वही आर्थिक रूप से पूरी तरह संपन्न पसरीजा परिवार की बहु अर्पणा पसरीजा का उद्देश्य जन सरोकार से जुड़ा हुआ है। वह चेयरमैन बनने के बावजूद भी अपनी मेहनत की कमाई को छोड़ने की बजाए और कई पढ़ी-लिखी बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है।

चेयरपर्सन की चौधर मिलने के बाद भी बुटीक पर कर रही है मेहनत की कमाई

नगर पालिका की चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा भले ही रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत कर चौधर की कुर्सी पर बैठ गई हैं। मगर उनका मेहनत से कमाई करने का उद्देश्य आज भी कायम है।

उन्होंने चुनावों की घोषणा होते ही पहले दिन इलाका के प्रसिद्ध मंदिर बाबा राणाधीर की चौखट पर जाकर हाथ जोड़कर कसम खाई थी कि वह शहर का विकास के नाम पर आने वाली ग्रांड राशि में से कमीशन के रूप में एक भी पैसा नहीं खाएगी। अर्पणा ने शपथ लेने के बाद भी अर्पणा बुटीक पर कामकाज में फर्क नहीं आने दिया। जो प्रतिदिन एक दर्जन के करीब महिलाओं के डिजाइनिंग सूटों की सिलाई के लिए कटिंग चेयरपर्सन स्वयं करती आ रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणवीं फैशन शो में म्हारे मॉडलों का कब्जा
करनाल ने जीती आॅवरआल ट्राफी तो रोहतक रहा उप-विजेता

हरिणवीं फैशन शो में सब पर भारी पड़े म्हारे मॉडल

सच कहूँ/विजय शर्मा

करनाल। हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राह ग्रुप फाउंडेशन की हिसार जिले के गांव तलवंडी रुक्का स्थित विद्या संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हरियाणवीं फैशन शो में करनाल के मॉडलों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। अलग-अलग वर्गों में आयोजित लोकगीत, रागनी गायन व हरियाणवीं नृत्य के मुकाबलों में आवर आल ट्राफी करनाल के नाम रही, जबकि दूसरा स्थान रोहतक के मॉडलों को मिला। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप के वाईस चेयरमैन सुरेश क्रांतिकारी, हरियाणा ईवेंट कॉर्डिनेटर श्रवण कुमार वर्मा व राह क्लब करनाल के अध्यक्ष अमित तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में जींद व भिवानी की टीम को संयुक्त रुप से तीसरा स्थान मिला।

सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि हांसी की विधायिका रेणुका बिश्रोई, राह संस्था के संरक्षक प्रवीन त्यागी व कॅरियर काउंलर दिनेश नागपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व संस्कृति प्रभारी कविता लौरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि (शुभारंभ) के तौर पर चेयरमैन कैप्टन भूपेन्द्र सिंह व भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश नैन ने किया।

62 कलाकारों ने दिखाया दमखम

राह ग्रुप के इस हरियाणवीं फैशन में हिसार, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक, पंचकुला, सिरसा, सोनीपत, रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ सहित 12 जिलोंं के 62 कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में अपनी कला के जौहर दिखाये। इस दौरान हरियाणवीं कलाकार एनी. बी. व लोकगायक नफेसिंह रोहिल्ला सहित करीब एक दर्जन से अधिक हरियाणवीं कलाकारों ने हरियाणवी रागनी, किस्से व सांग के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को मंच से एक बार फिर जिंदा कर दिया।

रैंप पर देखने को मिली पुरानी संस्कृति

हरियाणवीं फैशन शो में दूसरी बार अपना हुनर दिखाने रैंप पर उतरे करनाल के मॉडलों को रोहतक, हिसार, जींद व भिवानी से कड़ा मुकाबला करना पड़ा। प्रतियोगिता में पहले चरण में रोहतक व हिसार के मॉडलों ने अपना दबदबा कायम रहा। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस 22वें हरियाणवीं फैशन शो में 42 प्रतिभागियों ने जहां पुरानी संस्कृति की झलक को रैंप पर उतारा, वहीं 12 प्रतिभागियों ने खेल, शिक्षा के साथ हरियाणा की आधुनिक उपलब्धियों को दर्शाने का प्रयास किया, 32 ने संस्कृति झांकी दर्शन तो शेष प्रतिभागियों ने ग्रामीण दिनचर्या को अपने-अपने अंदाज में दर्शाने का प्रयास किया।

धरोहर की लगी प्रदर्शनी

इस दौरान हरियाणवीं संस्कृति व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहारों व साजो सम्मान पर भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से रई, बिलौनी, चक्की, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, वस्त्र, पुराने सिक्के, पनघट, रहट तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों को दशार्या गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणवीं फैशन शो: सिन्धु घाटी सभ्यता के गढ़ में चला हरियाणवीं संस्कृति का जादू
देसी मॉडलों ने रैंप पर बिखेरी हरियाणवीं संस्कृति की खुशबू

-हरियाणवीं फैशन शो देखने उमड़ा जन-सैलाब

-देशभर से नामचीन हस्तियों का लगा जमावड़ा

नारनौंद (सच कहूँ न्यूज) । एक बार फिर हरियाणवीं का मंच सज्जा। मौका था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से ऐतिहासिक गांव मोठ स्थित सृष्ठि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित हरियाणवीं फैशन शो का। सिन्धु घाटी सभ्यता के गढ़ में राह ग्रुप के बैनर तले प्रदेश के 19वें हरियाणवीं फैशन शो में खेतों में सोना ऊपजाने के लिए हल चलाते किसान, पदकों के लिए मैदान में पसीना बहाते खिलाड़ियों से लेकर धोती-कुर्ता व रंग बिरंगी चुनरी, घाघरा, दामण पहने देसी मॉडलों ने न केवल सुनहरी संस्कृति के दर्शन करवाएं, बल्कि इसके साथ ही वे जनमानस के दिल में उतर गए। राह ग्रुप फाउंडेशन व चौधरी सूरजभान एजुकेशन सोसायटी की ओर से हरियाणवीं संस्कृति को सहेजने की कड़ी में जब 19वीं बार मोठ गांव में प्रदेश की संस्कृति को रैंप पर उतरा गया तो लोग वाह-वाह कर उठे।

इस फैशन शो के हरियाणवीं परिधानों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शकों ने प्रत्येक प्रतिभागी का तालियों की गंूज से स्वागत किया। यह जानकारी देते हुए सृष्ठि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल के निदेशक अनूप लोहान, राह ग्रुप की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल पूनियां व संस्कृति सह-प्रभारी कविता लौरा ने बताया कि राह ग्रुप के इस ऐतिहासिक हरियाणवीं फैशन शो में 16 जिलोंं के प्रतिभागियों ने रैंप शो पर कैटवॉक किया। राह ग्रुप फाउंडेशन के इस हरियाणवीं फैशन में रैंप शो, लोकगीत गायन, रागनी गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

सिसाय में बनेगा मिनी म्यूज्यिम: नरेश

राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार हरियाणवीं संस्कृति को सहजने के प्रयासों के अर्न्तगत कुरुक्षेत्र में स्थापित धरोहर की तर्ज पर प्रदेश के सबसे बड़े गांव सिसाय में मिनी म्यूज्यिम बनाने की योजना है। जिसमें पुरानी व लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हरियाणवीं संस्कृति से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा।

धरोहर पर रही सबकी नजर

इस दौरान हरियाणवीं संस्कृति व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहरों व साजो सामान की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिसमें मुख्य रुप से रई, बिलौनी, हस्त चलित चक्की, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, वस्त्र, पुराने सिक्के, पनघट, रहट, पुरानी झकड़ा गाड़ी, बैल दौड़ गाड़ी, बैल गाड़ी तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों में लोगों ने खूब रुचि दिखाई।

हरियाणवीं फैशन-शो में हस्तियों का रहा जमावड़ा

मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित इस हरियाणवीं फैशन शो की अध्यक्षता हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान व राह ग्रुप इंण्डिया के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ संंयुक्त रुप से की, जबकि भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष एचएस. भादू, एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेन्द्र ढुल, भारतीय ग्रेपलिंग संघ के महासचिव शिव पांचाल, भारतीय टैंकसूड़ो संघ के प्रधान मनोज जागड़ा, हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, पूर्व मंत्री विनोद भ्याणा, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक, राह ग्रुप की राष्ट्रीय सलाहकार सुदेश चहल पूनियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, विदेश रोजगार ब्यूरो के पूर्व कार्यकारी निदेशक डीसी भाट्टी, ओपीजेएस विश्वविद्यालय के वाईस चासंलर प्रो. दलेल सिंह, दक्षिण अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पर्वतारोही मनीषा पायल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।