Haryanavi - Sach Kahoon Hindi

हरियाणवीं फैशन शो: सिन्धु घाटी सभ्यता के गढ़ में चला हरियाणवीं संस्कृति का जादू
देसी मॉडलों ने रैंप पर बिखेरी हरियाणवीं संस्कृति की खुशबू

-हरियाणवीं फैशन शो देखने उमड़ा जन-सैलाब

-देशभर से नामचीन हस्तियों का लगा जमावड़ा

नारनौंद (सच कहूँ न्यूज) । एक बार फिर हरियाणवीं का मंच सज्जा। मौका था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से ऐतिहासिक गांव मोठ स्थित सृष्ठि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित हरियाणवीं फैशन शो का। सिन्धु घाटी सभ्यता के गढ़ में राह ग्रुप के बैनर तले प्रदेश के 19वें हरियाणवीं फैशन शो में खेतों में सोना ऊपजाने के लिए हल चलाते किसान, पदकों के लिए मैदान में पसीना बहाते खिलाड़ियों से लेकर धोती-कुर्ता व रंग बिरंगी चुनरी, घाघरा, दामण पहने देसी मॉडलों ने न केवल सुनहरी संस्कृति के दर्शन करवाएं, बल्कि इसके साथ ही वे जनमानस के दिल में उतर गए। राह ग्रुप फाउंडेशन व चौधरी सूरजभान एजुकेशन सोसायटी की ओर से हरियाणवीं संस्कृति को सहेजने की कड़ी में जब 19वीं बार मोठ गांव में प्रदेश की संस्कृति को रैंप पर उतरा गया तो लोग वाह-वाह कर उठे।

इस फैशन शो के हरियाणवीं परिधानों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शकों ने प्रत्येक प्रतिभागी का तालियों की गंूज से स्वागत किया। यह जानकारी देते हुए सृष्ठि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल के निदेशक अनूप लोहान, राह ग्रुप की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल पूनियां व संस्कृति सह-प्रभारी कविता लौरा ने बताया कि राह ग्रुप के इस ऐतिहासिक हरियाणवीं फैशन शो में 16 जिलोंं के प्रतिभागियों ने रैंप शो पर कैटवॉक किया। राह ग्रुप फाउंडेशन के इस हरियाणवीं फैशन में रैंप शो, लोकगीत गायन, रागनी गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

सिसाय में बनेगा मिनी म्यूज्यिम: नरेश

राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार हरियाणवीं संस्कृति को सहजने के प्रयासों के अर्न्तगत कुरुक्षेत्र में स्थापित धरोहर की तर्ज पर प्रदेश के सबसे बड़े गांव सिसाय में मिनी म्यूज्यिम बनाने की योजना है। जिसमें पुरानी व लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हरियाणवीं संस्कृति से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा।

धरोहर पर रही सबकी नजर

इस दौरान हरियाणवीं संस्कृति व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहरों व साजो सामान की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिसमें मुख्य रुप से रई, बिलौनी, हस्त चलित चक्की, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, वस्त्र, पुराने सिक्के, पनघट, रहट, पुरानी झकड़ा गाड़ी, बैल दौड़ गाड़ी, बैल गाड़ी तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों में लोगों ने खूब रुचि दिखाई।

हरियाणवीं फैशन-शो में हस्तियों का रहा जमावड़ा

मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित इस हरियाणवीं फैशन शो की अध्यक्षता हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान व राह ग्रुप इंण्डिया के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ संंयुक्त रुप से की, जबकि भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष एचएस. भादू, एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेन्द्र ढुल, भारतीय ग्रेपलिंग संघ के महासचिव शिव पांचाल, भारतीय टैंकसूड़ो संघ के प्रधान मनोज जागड़ा, हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, पूर्व मंत्री विनोद भ्याणा, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक, राह ग्रुप की राष्ट्रीय सलाहकार सुदेश चहल पूनियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, विदेश रोजगार ब्यूरो के पूर्व कार्यकारी निदेशक डीसी भाट्टी, ओपीजेएस विश्वविद्यालय के वाईस चासंलर प्रो. दलेल सिंह, दक्षिण अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पर्वतारोही मनीषा पायल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।