Carnevar century - Sach Kahoon Hindi

कार्नेवार के शतक से विदर्भ मजबूत
ईरानी कप में शेष भारत के खिलाफ खेला जा रहा मुकाबला, तीसरा दिन

नागपुर (एजेंसी)। अक्षय कार्नेवार (102) के पहले प्रथम श्रेणी शतक से रणजी चैम्पियन विदर्भ ने शेष भारत के खिलाफ (Vidarbha strengthens with Carnevar century) ईरानी कप मैच के तीसरे दिन वीरवार को पहली पारी में 425 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। शेष भारत ने पहली पारी में 330 रन बनाए थे, जबकि विदर्भ ने 425 रन बनाकर 95 रन की बढ़त हासिल की। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारी करते हुए रणजी चैंपियन विदर्भ को छह विकेट पर 226 रन की नाजुक स्थिति से उबार लिया। विदर्भ ने कल के छह विकेट पर 245 रन से आगे खेलना शुरु किया। अक्षय वाडकर ने 50 और कार्नेवार ने 15 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वाडकर 139 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 73 रन बनाकर लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड हुए। विदर्भ का सातवां विकेट 305 के स्कोर पर गिरा।

विदर्भ ने पहली पारी में बनाए 425 रन

वाडकर और कार्नेवार ने सातवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। कार्नेवार ने फिर अक्षय वखारे (20) के साथ आठवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े। कार्नेवार अपने 12वें प्रथम श्रेणी मैच में शतक पूरा करने के बाद राहुल चाहर की गेंद पर पगबाधा हुए। कार्नेवार का विकेट 381 के स्कोर पर गिरा। कार्नेवार को आउट करने के बाद चाहर ने अक्षय वखारे को भी बोल्ड किया। वखारे ने 75 गेंदों पर 20 रन में दो चौके लगाए। रजनीश गुरबानी और यश ठाकुर ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर विदर्भ को 425 तक पहुंचाया। अंकित राजपूत ने ठाकुर को पगबाधा कर विदर्भ की पारी 142.1 ओवर में समाप्त की।

ठाकुर ने 28 गेंदों पर 10 रन बनाए जबकि रजनीश 49 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। शेष भारत की तरफ से चाहर 40 ओवर में 112 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। राजपूत ने 84 रन पर दो विकेट, कृष्णप्पा गौतम ने 33 रन पर दो विकेट और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 111 रन पर दो विकेट लिए। शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 102 रन बना लिए है, और उसके पास अब सात रन की बढ़त है।

अनमोलप्रीत सिंह छह और मयंक अग्रवाल 27 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी के शतकधारी हनुमा विहारी 85 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन और कप्तान अजिंक्या रहाणे 65 गेंदों में एक चौके के सहारे 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हनुमा और रहाणे ने तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 56 रन जोड़ दिए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।