Kirti Azad - Sach Kahoon Hindi

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कीर्ति आजाद
राहुल गांधी ने दिलाई सदस्यता, आजाद कांग्रेस की सदस्यता पहले ही लेने वाले थे, पुलवामा हमले की वजह से तारीख आगे बढ़ाई थी

पटना। लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे दरभंगा सांसद कीर्ति आजाद सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल (Kirti Azad joined the Congress) गांधी ने आजाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कीर्ति ने भी ट्वीट करके नई पार्टी ज्वाइन करने की जानकारी दी। उन्हाेंने लिखा, ‘‘मैंने मिथिला की परंपरा के अनुसार राहुल गांधी को मखाना की माला, पाग और चादर से सम्मानित किया।’’ कीर्ति आजाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर दरभंगा से सांसद चुने गए थे। उन्होंने कई बार पार्टी के खिलाफ बयान दिया था। डीडीसीए में घोटाले का आरोप लगाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी आजाद ने निशाना साधा था। इसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

मिथिलांचल की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं आजाद

कीर्ति मिथिलांचल की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह 1999 और 2009 में भी सांसद चुने गए थे। कीर्ति के पिता भागवत झा आजाद कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता थे। वह बिहार के मुख्यमंत्री भी बने थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।