Vande Bharat Express - Sach Kahoon Hindi

Vande Metro Train Launched in MP : कुंभ मेले से पहले शुरू हो जाएंगी हाईस्पीड वंदे मेट्रो ट्रेनें
Vande Metro Train Launched in MP : उज्जैन (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले ही इंदौर और उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। यादव ने कहा, ‘‘इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन चलाना है, जो सिंहस्थ 2028 में यात्रियों की आवाजाही की सुविधा हेतु भी बहुत ही उपयोगी होगी।’’ Vande Metro Train

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के बड़े शहरों के लिए नई यातायात योजना पर विचार करते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों शहरों के बीच मेट्रो ट्रैक बिछाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने से संबंधित व्यवहार्यता सर्वेक्षण की रिपोर्ट मिल गई है। Vande Bharat Express

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में वंदे मेट्रो सर्किल ट्रेन शुरू करने पर सहमति

यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ अपनी चचार्ओं को भी उजागर किया, जिसमें पारंपरिक मेट्रो ट्रेनों से अधिक गति से वंदे मेट्रो ट्रेनों के संचालन, अत्याधुनिक तकनीक के समावेश और पीथमपुर और देवास जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए संभावित लाभों पर ध्यान केंद्रित किया गया। शहरी परिवहन को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए, केंद्रीय रेल मंत्री के साथ हाल ही में हुई बैठक में मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में वंदे मेट्रो सर्किल ट्रेन शुरू करने पर सहमति बनी।

यादव ने कहा, ‘‘वंदे मेट्रो सर्किल ट्रेन पुरानी मेट्रो प्रणाली की जगह लेगी, जिससे नागरिकों को काफी लाभ होगा।’’ सर्किल ट्रेन सुविधा के साथ, मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य बढ़ती यातायात भीड़ का सामना करने वाले शहरों के लिए मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए एक एकीकृत योजना बनाना है। शनिवार की बैठक में मध्य प्रदेश सरकार ने चल रही मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। भोपाल मेट्रो के पहले चरण का ट्रायल रन पिछले साल अक्टूबर में पूरा हो गया था, जबकि दूसरा और तीसरा चरण 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। Vande Metro Train

ITR Filing Avoid Top Mistakes: आईटीआर भरने में कर रहे हैं ये गलतियाँ तो हो जाएं सावधान!

Indian Railways: IRCTC की बड़ी लापरवाही, सोशल मीडिया यूजर ने साझा की एक डरावनी पोस्ट!
‘Cockroaches’ in Vande Bharat Express Food: नई दिल्ली (एजेंसी)। वंदे भारत एक्सप्रेस में भोपाल से आगरा की यात्रा के दौरान एक सोशल मीडिया यूजर ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ हुए एक डरावना अनुभव साझा किया है। Indian Railways

एक्स यूजर विदित वार्ष्णेय ने साझा की अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘उनके चाचा और चाची को वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसा गया, जिसमें उन्हें ‘कॉकरोच’ मिला। 18-06-24 को, मेरे चाचा और चाची वंदे भारत में भोपाल से आगरा की यात्रा कर रहे थे। उन्हें @IRCTCOfficial से खाने में ‘कॉकरोच’ मिला। कृपया विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो @railminindia @ashwinivaishnav @railwayservices,”।

अब तक इस डरावने पोस्ट को 146.9K से अधिक बार देखा गया | Indian Railways

विदित की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए, IRCTC ने माफी मांगते हुए कहा कि संबंधित सेवा प्रदाता पर ‘‘उचित जुर्माना’’ लगाया गया है। ‘‘सर, हम आपके साथ हुई यात्रा के कटु अनुभव के लिए खेद व्यक्त करते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। हमने उत्पादन और रसद निगरानी भी तेज कर दी है।’’

रेल यात्रियों की सहायता के लिए आधिकारिक एक्स अकाउंट, रेलवे सेवा ने भी विदित के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और उनसे अपना मोबाइल और PNR नंबर संदेश भेजने के लिए कहा ताकि वे तत्काल कार्रवाई कर सकें। टिप्पणी में लिखा था, ‘‘हमें आपके साथ हुई घटना पर खेद है। कृपया अपना पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डीएम के माध्यम से साझा करें ताकि हम तत्काल कार्रवाई कर सकें।’’ Indian Railways

Khelo Rajasthan Youth Games: खेलो इंडिया गेम्स की तर्ज पर होंगे खेलो राजस्थान यूथ गेम्स : भजनलाल शर्…

Udaipur-Jaipur Vande Bharat Express: तीसरी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत 24 को दौड़ेगी पटरी पर
Udaipur-Jaipur Vande Bharat Express: नरेन्द्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री दिनांक 24.09.2023 को उदयपुर से जयपुर के मध्य संचालित होने वाली स्वदेशी तकनीक युक्त सेमी हाई स्पीड़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रिमोट वीडियों लिंक के माध्यम से दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उदयपुर से जयपुर के मध्य उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा के शुभारम्भ के अवसर पर उदयपुर में आयोजित समारोह में अर्जुन लाल मीना, माननीय सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। Udaipur-Jaipur Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दिनांक 24.09.23 को गाडी संख्या 09679, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा उदयपुर से 12.30 बजे रवाना होकर 19.20 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09680, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दिनांक 24.09.23 को 19.50 बजे रवाना होकर मध्रात्रि 02.35 बजे उदयपुर पहुॅचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में मावली, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ, नरैना, फुलेरा व आसलपुर जोबनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

सप्ताह में 6 दिन यपुर पहुॅचेगी | Vande Bharat Express Train

जयपुर-उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा दिनांक 25.09.2023 से संचालित होगी। गाडी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट दिनांक 25.09.23 से सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर से 07.50 बजे रवाना होकर 14.05 बजे जयपुर पहुॅचेगी। Vande Bharat Express Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट दिनांक 25.09.23 से सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) जयपुर से 15.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में वातानुकुलित श्रेणी के 01 एक्जीक्यूटिव एवं 07 कुर्सीयान डिब्बे होगे। Udaipur-Jaipur Vande Bharat Express

यह भी पढ़ें:– BEST Places to Visit in Rajasthan: ऐसा स्थान जहां, पूरे साल उमड़ते हैं पर्यटक !

देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से शुरू
पीएम नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर किया रवाना | Vande Bharat Train

कल से जोधपुर-अहमदाबाद के बीच नियमित रूप से चलेगी

जोधपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान से दूसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को शाम 4.46 बजे जोधपुर जंक्शन से साबरमती के लिए रवाना किया। इस ट्रेन की खास बात ये है कि ये देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन में शामिल है। यानी जयपुर समेत दूसरे राज्यों में दौड़ने वाली वंदे भारत में 16 कोच हैं, लेकिन इस ट्रेन में 8 कोच ही होंगे।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा- वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधाओं के लिए नई उड़ान दी है। एक समय था नेता लोग चिट्‌ठी लिखा करते थे हमारे यहां ट्रेन का हॉल्ट करवा दीजिए। आज चिट्‌ठी लिखते हैं हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत चलाइए। वंदे भारत का क्रेज है। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

दिसंबर तक जोधपुर में बंद हो जाएंगे डीजल इंजन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- जोधपुर रूट पर सभी लाइन इलेक्ट्रिक हो रही हैं। दिसंबर 2023 तक जोधपुर में डीजल इंजन बंद हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक इंजन ही चलेंगे। ट्रेन के रवाना होने से पहले क्रू मेंबर का स्वागत किया गया। भगत की कोठी से ट्रेन को करीब 109 की स्पीड से दौड़ाया गया।

ट्रेन को देखने स्टेशन पर पहुंची भीड़ | Vande Bharat Train

प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी वंदे भारत को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग ट्रेन के साथ सेल्फी नजर आए। एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ही कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया गया था। वहीं 3 बड़ी लाइव स्क्रीन लगाई थी। ट्रेन के लाइव रनिंग के लिए 5 कैमरे लगाए गए थे।

राज्यपाल व सीएम भी हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यपाल कलराज मिश्र भी वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान विजय शर्मा महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 9 जुलाई को जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– पन्‍द्रहवीं विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्‍ध

वंदे भारत का दिल्ली से उदयपुर तक 40 मिनट का समय होगा कम
तेज होगी वंदे भारत ट्रेन की स्पीड

ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर पर हो रहा काम

अब रेवाड़ी में भी होगी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) की स्पीड और तेज करने पर काम हो रहा है। इस कार्य के सिरे चढ़ने के बाद दिल्ली से उदयपुर के बीच करीब 40 मिनट का समय कम हो जाएगा। यह यात्रियों के लिए काफी लाभकारी होगा। ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर पर काम हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन अब रेवाड़ी में भी ठहरेगी।

यह भी पढ़ें:– पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच पर हमला

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह अनुसार वंदे भारत ट्रेन के रेवाड़ी में ठहराव की उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की। चर्चा के दौरान ही केंद्रीय रेल मंत्री ने ट्रेन की गति को बढ़ाने की योजना का भी जिक्र किया। इस पर अभी काम किया जा रहा है। अभी ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से गंतव्य तक पहुंचने में 5 घंटे से कुछ अधिक समय लग रहा है। इसकी गति को बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर पर काम किया जा रहा है, जो दो से तीन माह में पूरा हो सकता है। उसके बाद इसकी गति बढ़ जाएगी। गति बढ़ने के बाद करीब 30 से 40 मिनट का समय गंतव्य तक पहुंचने में कम लगेगा। गति सीमा बढ़ने के बाद रेवाड़ी जंक्शन पर ट्रेन के ठहराव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

रेवाड़ी में भी वंदे भारत के ठहराव को मंजूरी

रेल मंत्री से मिलकर गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वंदे भारत के रेवाड़ी में ठहराव का अनुरोध किया। रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री (Vande Bharat Express) ने ट्रेन के ठहराव का शेड्यूल भी तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। आगामी कुछ समय में यह शेड्यूल जारी हो जाएगा और ट्रेन का रेवाड़ी में ठहराव होगा। पहले गुरुग्राम में भी वंदे भारत का ठहराव नहीं था, इसके लिए भी राव इंद्रजीत सिंह ने प्रयास किए और रेलवे ने इस कार्य को तुरंत सिरे चढ़ा दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब 4 घंटे में वंदेमातरम पहुंचेगी जयपुर से दिल्ली
राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी

जयपुर। (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का शेड्यूल जारी हो गया है । 13 अप्रैल से इस ट्रेन में आम लोग सफर कर पाएंगे। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लगेगा। 12 अप्रैल को इसका वर्चुअल उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नई दिल्ली से करेंगे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया-13 अप्रैल से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6.20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी। बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– सांप-सीढ़ी का नहीं खेल, ये था मौत से मेल

जयपुर में 5 मिनट, अजमेर-गुड़गांव में क्रमश: दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। (Vande Bharat Express) यह ट्रेन अजमेर से चलकर जयपुर सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद 7.55 बजे रवाना होकर अलवर 9.35 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 9.37 बजे यहां से चलकर गुड़गांव (गुरुग्राम)11.15 बजे पहुंचेगी। यहां भी 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 11.17 बजे गुड़गांव से रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 20978 दिल्ली कैंट- अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6.40 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी । गुड़गांव, अलवर होते हुए रात 10.5 बजे जयपुर पहुंचेगी। रात 10.10 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 11.55 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी।

बुधवार को नहीं चलेगी – वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6दिन ही चलेगी। हर बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। गाड़ी में 12 एसी चेयरकार, 2 एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार और 2 ड्राइविंग कार समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Vande Bharat Express:- राजधानी दिल्ली से भोपाल के बीच 1 अप्रैल से चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, जानें टाइमिंग
भोपाल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की नयी समय सारणी जारी

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) की नयी समय सारणी जारी की गई है। अब यह गाड़ी राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलेगी तथा इसे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर और आगरा छावनी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रानी कमलापति स्टेशन पर शनिवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे एक भव्य समारोह में इसे हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र एवं राज्य सरकारों के मंत्री, सांसद आदि प्रमुख नेता मौजूद होंगे।

शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में करीब सवा घंटे कम समय

रेलवे बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली की बजाय हजरत निजामुद्दीन से परिचालित करने से दिल्ली और भोपाल के बीच की 701 किलोमीटर की दूरी साढ़े सात घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में करीब सवा घंटे कम समय में सफर तय करेगी।

यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है जो आगरा से दिल्ली के बीच अपनी अधिकतम मान्य गति 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे पहले विभिन्न सेक्शनों में परिचालित होने वाली 10 वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ियों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन को पहले केवल आगरा स्टापेज दिया जा रहा था लेकिन अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और ग्वालियर में भी गाड़ी रुकेगी। इसके अलावा बीना जंक्शन और पलवल में तकनीकी हाल्ट दिया गया है। जानकारों के मुताबिक यह देश की यह 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ऐसी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो दिल्ली से आगरा सेक्शन पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकेगी।

वंदे भारत का किराया

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उद्घाटन यात्रा में ट्रेन अपने नियमित ठहराव वाले स्टेशनों के अलावा विदिशा, गंज बसौदा, बीना, ललितपुर, बबीना, दतिया, मुरैना, धौलपुर, राजा की मंडी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन रुकते हुए रात 11 बज कर 50 मिनट पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। नियमित समय सारणी के अनुसार 20171 डाउन ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह छह दिन चलेगी और सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति से रवाना हो कर 7.10 बजे बीना, 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, 9.48 बजे ग्वालियर, 11.25 बजे आगरा, 12.40 बजे पलवल और 13.10 बजे अंतिम गंतव्य हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में 20172 अप ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 14.40 बजे चल कर 15.10 बजे पलवल, 16.20 बजे आगरा, 17.45 बजे ग्वालियर, 19.03बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, 20.40 बजे बीना और 22.10 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वंदे भारत का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में कुछ अधिक होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अगर आप Vande Bharat Express पर सफर करना चाहते हो तो ये खबर जरूर पढ़ ले
दिल्ली, भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) के परिचालन सारणी में बदलाव किया जा रहा है और यह गाड़ी राजधानी भोपाल के रानी कमलापत स्टेशन से नयी दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलाने का विचार किया जा रहा है और इसे आगरा के अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और ग्वालियर स्टेशन पर भी ठहराव दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली की बजाय हजरत निजामुद्दीन से परिचालित करने से कुल यात्रा अवधि में भी करीब आधा घंटे तक कमी आएगी। सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन को पहले केवल आगरा स्टापेज दिया जा रहा था लेकिन अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और ग्वालियर में भी गाड़ी रुकेगी।

जानकारों के मुताबिक यह देश की यह 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ऐसी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो दिल्ली से आगरा सेक्शन पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकेगी। इससे पहले 10 वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ियों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी एक अप्रैल को इसका शुभारंभ करने की संभावना है। पश्चिम मध्य रेल को इस ट्रेन के परिचालन और रखरखाव का जिम्मा सौंपा गया है। ट्रेन का रैक रविवार देर शाम रानी कमलापत स्टेशन पहुंचा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को छोड़कर सप्ताह छह दिन (Vande Bharat Express) चलने वाली इस गाड़ी की समय सारणी पर पुनर्विचार किया जा रहा है और समझा जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापत से हजरत निजामुद्दीन के बीच 701 किलोमीटर का सफर करीब साढ़े सात घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में करीब सवा घंटे कम समय में सफर तय करेगी। भोपाल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया अभी तय नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रानी कमलापत से हजरत निजामुद्दीन तक का एसी चेयरकार का किराया करीब दो हजार रुपये एवं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3300 रुपये तक हो सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिये उपलब्ध रहेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, हिमाचल और पंजाब को भी मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव के साथ मुख्यमंत्री ने उठाया वंदे भारत के सफर का आनंद

मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसद और विधायकों के साथ वंदे भारत में सवार हुए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ से अंबाला स्टेशन तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में की यात्रा

वंदे भारत में बैठकर ऐसा लगता है कि ट्रेन नहीं बल्कि प्लेन में यात्रा कर रहे हो: मनोहर लाल

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरी झंडी के बाद वंदे भारत ट्रेन ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। चंडीगढ़ पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव से भी मुलाकात की। दोनों ने चंडीगढ़ से अंबाला तक इकट्ठे यात्रा की। श्री मनोहर लाल के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक भी ट्रेन में सवार हुए और अगले गंतव्य अंबाला पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, श्री कंवर पाल, श्रीमती कमलेश ढांडा, श्री बनवारी लाल, सांसद श्री रत्नलाल कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:-नदियां हैं हमारी राष्ट्रीय संपदा, इनका सरंक्षण जरूरी: मुख्यमंत्री

सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया

अंबाला पहुंचने पर स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अंबाला पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन की सौगात से हरियाणा के लोगों को खासा फायदा होगा। नई ट्रेन चलने से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर ऐसा लगा कि ट्रेन में नहीं बल्कि प्लेन में सफर कर रहे हो।

केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार

मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में समय की बचत के साथ-साथ यात्री आरामदायक सफर का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सेवा का विस्तार और उसको आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से भारत में ही बनाई गई है। देश में बनने के कारण इस पर कम लागत आई है लेकिन इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ट्रेन कई तरह के एडवांस फीचरों से लैस है। तेज स्पीड होने के साथ-साथ ट्रेन की सीटों को काफी आरामदायक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वंदे भारत एक्सप्रेस को 180 किमी से दौड़ने में लगेगा थोड़ा वक्त
अंबाला (एजेंसी)।

चारों तरफ वाहवाही लूट रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफल उद्घाटन के बावजूद हाईस्पीड ट्रेन को दौड़ाने में अभी समय लगेगा। इसके बाद ही 180 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने में सक्षम वंदेभारत एक्सप्रेस सहित राजधानी और शताब्दी की औसत स्पीड भी बढ़ेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस के उद्घाटन सफर के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने माना कि ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ाने के लिए सुधार किए जा रहे हैं।

दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से हावड़ा के बीच बन रहे वेस्टर्न और ईस्टर्न कॉरिडोर पूरा होने के बाद यात्री ही नहीं, बल्कि सामानों की आवाजाही के समय में भी काफी कमी आएगी। ये दोनों रूट काफी व्यस्त माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न फ्रैट कॉरिडोर दिल्ली के निकट दादरी से शुरू होगा और लगभग 1500 किमी दूर मुंबई में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पर खत्म होगा। इसी तरह लगभग 1800 किमी लंबा वेस्टर्न फ्रैट कॉरिडोर लुधियाना से शुरू होगा और पश्चिम बंगाल के दनकुनी पर खत्म होगा। यह प्रोजेक्ट 2020 तक पूरा हो जाएगा।

पिछली सरकारों पर निशाना

रेलमंत्री गोयल मौजूदा हालात के लिए पिछली सरकारों को दोषी मानते हैैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और पिछली सरकारों के समय निर्धारित मापदंड से अधिक ट्रेनों को पटरी पर उतार दिया गया। पटरियों के दोनों तरफ कंक्रीट की दीवार बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने आदेश के साथ बजट भी जारी कर दिया है। दीवार होने के बाद ही औसत स्पीड बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में 2009 से 2014 तक हरियाणा में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर 3500 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि भाजपा ने चार सालों में ही यहां 15 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

2007 में हुई परियोजना की शुरूआत

डेडिकेटेड फ्रैट कॉरिडोर परियोजना की शुरूआत 2007 में हुई, लेकिन कांग्रेस के राज में इस परियोजना के लिए सिर्फ 25 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हुआ। भाजपा सरकार में साढ़े चार सालों में 40 हजार करोड़ रुपये का काम कराया। 2020 में प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद मालगाडि?ों की भी स्पीड बढ़ेगी। गोयल ने कहा कि रेलवे के इतिहास में पहली बार मुंबई से निजामुद्दीन के बीच पुश-पुल मोड समेत दोनों साइड में इंजन जोड़कर राजधानी लाई गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।