Haryana Assembly session - Sach Kahoon Hindi

दो दिवसीय हरियाणा विधानसभा सत्र आज से
सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

(Haryana assembly session)

दो चरणों में होगा विधानसभा सत्र, तैयारियां पूरी: ज्ञान चंद गुप्ता

पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण और चर्चा, दूसरे दिन होंगे विधायी कार्य

विधायकों के लिए किए जा रहे ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल होंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। प्रदेश की भाजपा एवं जजपा सरकार द्वारा बुलाया गया (Haryana assembly session) दो दिवसीय विधानसभा सत्र सोमवार को शुरु होने जा रहा है। सत्र में जहां पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण व उस पर चर्चा होगी। दूसरे दिन अभिभाषण पर चर्चा एवं विधान कार्य होंगे। वहीं विपक्ष ने भी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की योजना तैयार कर रखी है, जिससे सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सत्र दो चरणों में होगा। वे रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि इस दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र में सोमवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ-साथ शोक प्रस्ताव एवं राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

जिसमें सरकार और विपक्ष के विधायक आपस में चर्चा करेंगे।

वहीं दूसरे दिन मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा दोबारा होगी

सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिसके बाद विधान कार्य व अन्य कार्य होंगे।

एससी/एसटी एक्ट का होगा अनुमोदन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में एससी/एसटी बिल का अनुमोदन कर केंद्र को भेजा जाएगा। पहले चरण में राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा होगी। जबकि फाइनल फैसला कल होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में होगा।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

स्पीकर गुप्ता ने कहा कि इस बार विधानसभा में 44 नए विधायक चुन कर आए हैं। जिनके लिए दूसरे चरण में 21 जनवरी को दोपहर 3 बजे से ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिसमें लोकसभा के स्पीकर सहित कई एक्सपर्ट्स हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन करेंगे। जबकि इसकी शुरूआत सीएम मनोहर लाल करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि

इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सभी लोकसभा और राजयसभा के 14 सांसदों को भी निमंत्रण दिया है।

इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम की कवरेज लोकसभा और राज्यसभा टीवी भी करेंगे।

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष!

हालांकि दो दिवसीय विधानसभा सत्र में कोई क्वेशचन आवर नहीं है, न ही जीरो आवर रखा गया है, लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि विपक्षी दल सरकार को प्रदेश में अपराध, किसानों को गन्ने की कीमत न मिलना व धान घोटाला मामले पर घेरने की तैयारी किए बैठे हैं। इन मु्द्दों पर सरकार ने भी अपनी जवाबी तैयारी कर ली है।

सीएए, एनआरसी पर भी हंगामा के आसार

विशेष सत्र में सरकार और विपक्ष में नए नागरिकता कानून और एनआरसी पर हंगामा होने के आसार हैं। बता दें कि पूरे देश में एनआरसी के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार साफ कर चुकी है कि केन्द्र द्वारा लागू किया कानून हरियाणा में भी आसानी से लागू कर दिया जाएगा और मुख्यमंत्री एनआरसी करवाने के बाबत भी ब्यान दे चुके हैं। ऐसे में विपक्ष किस तरीके से सरकार को इस मुद्दे पर घेरता है यह देखने वाली बात होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ज्ञानचंद गुप्ता बने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
14वीं हरियाणा विधानसभा सत्र : सीएम मनोहर व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत और विपक्ष के नेता हुड्डा सहित विधायकों ने ली शपथ

पक्ष और विपक्ष ने सर्वसम्मति से किया चयन

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़\सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में पंचकूला से भाजपा के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को राज्य की 14वीं विधानसभा का सर्वसम्मति से सोमवार को अध्यक्ष चुन लिया गया। विधानसभा के प्रथम सत्र की कार्यवाही शुरू करने के लिए नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष डा. रघुवीर सिंह कादियान द्वारा अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया का ऐलान किए जाने पर मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता मनोहर लाल खट्टर ने अध्यक्ष पद के लिए गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया तथा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसका अनुमोदन किया। सदन में सत्ता और विपक्ष के सदस्यों में से किसी ने भी प्रस्ताव का विरोध नहीं किया।

वहीं हरियाणा की 14वीं विधानसभा के 90 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्य विधानसभा के आज से शुरू हुए प्रथम सत्र में कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष डा. रघुवीर सिंह कादियान ने इन सदस्यों कों शपथ ग्रहण दिलाई। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शपथ ग्रहण की। उन्होंने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

उनके बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हिंदी में शपथ ग्रहण की। चौटाला समेत आठ सदस्यों ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। सदन में कमल गुप्ता और राम कुमार समेत तीन भाजपा विधायकों ने संस्कृत में तो हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान संदीप सिंह समेत दो सदस्यों ने पंजाबी में तथा शेष ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 44 सदस्य पहली बार चुन कर आए हैं। जबकि पिछली विधानसभा के सदस्यों में 30 पुन: चुन कर आए हैं। पिछली विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या 13 थी लेकिन इस बार नौ महिला विधायक सदन में चुन कर आई हैं।

विज और कादियान ने छठी बार विधायकी का स्वाद चखा

विधानसभा में जहां 43 नए सदस्यों ने शपथ ली। वहीं कई सदस्य अनेक बार विधायक बन चुके हैं। प्रोटेम स्पीकर बने कांग्रेसी विधायक रघुबीर सिंह कादियान सबसे बुजुर्ग विधायक होने के साथ वे सदन के छठी बार सदस्य बने हैं। वे लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके साथ ही छठी बार विधानसभा पहुंचने वाले दूसरे विधायक भाजपा के अनिल विज हैं।

सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देता हूँ। ज्ञानचंद जी को सर्वसम्मति से स्पीकर चुने जाने पर बधाई देता हूँ। आशा करता हूँ कि उनका अनुभव सदन के लिए बहुत काम आएगा

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

सीएम मनोहर ने हुड्डा को दी बधाई

सदन में 31 सदस्यों वाली कांग्रेस के विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सदन में विपक्ष के नेता पद के रूप में मान्यता दिए जाने पर खट्टर ने उन्हें बधाई दी और कहा कि विपक्ष की लोकतंत्र में अहम भूमिका होती है। उन्होंने विपक्ष से सदन में प्रदेश और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक भूमिका अदा करने की भी अपील करने के साथ उसे मात्र विरोध और टीका टिप्पणी करने के लिए अपनी भूमिका का इस्तेमाल न करने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष अगर सही ढंग से सामंजस्य कायम करें और इसके सार्थक परिणाम आ सकते हैं और दोनों ही लोगों की अकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर सकते हैं।

सारे प्रदेश को सरकार से उम्मीद है। हम कन्स्ट्रक्टिव विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। किसान मुश्किल में है, पराली वो अपनी खुशी से नहीं जलाता। सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए ताकि किसान की मदद हो सके।

कुमारी सैलजा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस

Post By Rahul Arora

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

विस सत्र। अनिल विज ने पूछा, क्या टूट गई है इनेलो, नैना चौटाला बोली हाँ टूट चुकी है इनेलो
सदन में गूंजा नेता प्रतिपक्ष कुर्सी का मुद्दा

-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए वोटिंग करवाने का रखा सुझाव

-राम बिलास शर्मा बोले, अनिल विज है स्वस्थ्य मंत्री, सभी की टेंशन दूर करने का करना पड़ता है इन्तजाम

सच कहूँ/अश्वनी चावला

चंडीगढ़। क्या इनेलो टूट गयी है और क्या इन्होंने अलग पार्टी बना ली है, यह चुटकी लेते अनिल विज ने सदन में सवाल दागा तो नैना चौटाला ने भी चुप रहने की जगह उठ कर साफ कह दिया कि, हाँ इनेलो अब टूट चुकी है और नयी पार्टी भी बना ली गयी है। इस पर कांग्रेस ने भी कोई देरी नहीं करते हुए पूछ लिया क्या अब इनेलो को प्रतिपक्ष में बैठने का अधिकार भी है या नहीं, इस पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने वोटिंग करवाने की मांग कर दी, जिसके बाद काफी समय यह मुद्दा ही चलता रहा और मामले को खत्म करने के स्पीकर कंवरपाल गुज्जर ने लिखित मांग भेजने के लिए कहते हुए कांग्रेस को शांत करके बैठा दिया।

सदन के अदंर अनिल विज को नैना चौटाला की तरफ से यह भी कहा गया कि आप टेंशन क्यों ले रहे हो तो तुरंत राम बिलास शर्मा ने कहा कि अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री है, तभी उनको सभी की टेंशन दूर करने का इन्तजाम करना पड़ता है।

इनेलो ने नेता प्रतिपक्ष का समर्थन खो दिया: हुड्डा

इनेलो ने नेता प्रतिपक्ष का समर्थन खो दिया है। इस लिए स्पीकर साहिब को चाहिए कि इस मामले में वोटिंग करवा कर देख लिया जाये कि उनके पास प्रतिपक्ष नेता का अहुदा रखने का समर्थन है भी या नहीं है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा नेता विपक्ष के पद पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। हुड्डा ने कहा अब तो इनेलो विश्वास खो दिया है इसलिए वोटिंग होनी चाहिए।

नैना चौटाला ने स्वीकारा, हां टूट चुकी है इनेलो

सदन में नैना चौटाला ने जवाब देते हुए कहा कि हां अब उनकी पार्टी इनेलो टूट चुकी है और उनकी तरफ से अलग पार्टी भी बना ली गई। नैना चौटाला की तरफ से इस बात को स्वीकार करने के बाद एकदम से फिर से हंगामा खड़ा हो गया तभी अनिल विज ने कहा कि अब तो बहन जी ने भी मान लिया है कि वह अलग पार्टी से हैं तो अब इस मामले का निपटारा कर दिया जाना चाहिए।

लिखित में करें मांग, हम करवा देंगे वोटिंग : कंवरपाल

कांग्रेस की तरफ से बार-बार प्रतिपक्ष नेता के लिए वोटिंग करवाने की मांग के चलते स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जब तक उनके पास लिखित रूप में मांग नहीं आ जाती तब तक वह वोटिंग नहीं करवा पाएंगे। इसलिए आप लिखित रूप में मांग कीजिए जब हमारे पास लिखित रूप में मांग आ जाएगी तब वोटिंग करवाकर चेक करवा लिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।