Split seats between coalition partners in UP - Sach Kahoon Hindi

उप्र में गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा
लोकसभा चुनाव: सपा 37 और बसपा 38 पर लड़ेगी

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच लोकसभा चुनाव के लिये सीटों का बंटवारा हो गया है। बंटवारे के अनुसार सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा की ओर से आज जारी सूची में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे पर मुहर लगायी है। इस बयान के अनुसार सपा कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गाजियाबाद, हाथरस (सुरक्षित), फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई (सुरक्षित), उन्नाव, लखनऊ, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, झांसी, बांदा, कौशांबी (सुरक्षित), फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच (सुरक्षित) और गोण्डा संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा सपा को महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, वाराणसी, मिजार्पुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीटें भी मिली हैं। अखिलेश और मायावती के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार बसपा सहारनपुर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर (सुरक्षित), अलीगढ़, आगरा (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, आंवला, शाहजहांपुर (सुरक्षित), धौरहरा, सीतापुर और मिश्रिख (सुरक्षित) सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा पार्टी को मोहनलालगंज (सुरक्षित), सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फरुर्खाबाद, अकबरपुर, जालौन (सुरक्षित), हमीरपुर, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), लालगंज (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर (सुरक्षित), गाजीपुर और भदोही सीटें भी मिली हैं। गौरतलब है कि जनवरी में गठबंधन का एलान करते समय मायावती और अखिलेश यादव ने कहा था कि वह इसमें कांग्रेस को शामिल नहीं करेंगे बल्कि सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी पर उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। वहीं, गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी पार्टी भी सपा और बसपा गठबंधन के साथ है।

कांग्रेस से गठबंधन नहीं, हम सपा-बसपा के साथ: रालोद

चौधरी अजित सिंह के राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने की बातों को बेबुनियाद बताया है। पार्टी ने कहा है कि उसने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन में शामिल होने का फैसला पहले ही कर लिया है। रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान और युवा विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। उन्होंने बयान में कहा है कि इसके लिये हमने पहले ही सपा-बसपा और रालोद का मजबूत विपक्षी गठजोड़ बना लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन को जीत दिलाने के लिये कार्यकतार्ओं को संदेश भी भेजा है।

बसपा के साथ गठबंधन पर मुलायम अप्रसन्न

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बसपा के साथ सपा के गठबंधन पर बृहस्पतिवार को अप्रसन्नता जाहिर की। मुलायम ने सपा मुख्यालय पर कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा ‘अब उन्होंने (अखिलेश यादव) मायावती के साथ आधी सीटों पर गठबंधन किया है। आधी सीटें देने का आधार क्या है। अब हमारे पास केवल आधी सीटें रह गयी हैं। हमारी पार्टी कहीं अधिक दमदार है।’ उन्होंने कहा ‘हम सशक्त हैं लेकिन हमारे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। हमने कितनी सशक्त पार्टी बनायी थी और ‘मैं मुख्यमंत्री बना और रक्षा मंत्री भी बना।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।