Abhinandan - Sach Kahoon Hindi
‘अभिनंदन’ का अभिनंदन
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। उसके करीब दो हफ्ते बाद 26 फरवरी की रात को भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने एलओसी से 80 किमी अंदर पाकिस्तान में घुसकर जैश के सबसे बड़े आतंकी अड्डे को तबाह कर दिया। इस बमबारी में 350 आतंकी मारे गए थे। बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान इतना बौखला गया कि अगले दिन यानी 27 फरवरी की सुबह उसने अपने 10 लड़ाकू विमान भेज दिए।
यह भी पढ़ें:– भारतीय गेंदबाज अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड
इसके बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के लिए भारतीय वायुसेना के इंटरसेप्टर प्लेन मिग-21 ने उड़ान भरी। ऐसे ही एक मिग-21 को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान उड़ा रहे थे। उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराया। हालांकि, बाद में मिग-21 क्रैश हो गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जा गिरा। अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की। लहू-लुहान हालत में उनके वीडियो शेयर किए गए।
बाद में जब भारत ने दबाव बनाया, तब जाकर पाकिस्तान अभिनंदन को रिहा करने पर राजी हुआ। 58 घंटे तक पाक की गिरफ्त में रहने के बाद अभिनंदन आज ही के दिन रात के 9:20 बजे वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत पहुंचे थे। बॉर्डर क्रॉस करते ही वायुसेना की टीम उन्हें परदे वाली गाड़ी में ले गई। भारत पहुंचते ही उनके पहले शब्द थे- अच्छा लगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बालाकोट के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन और स्कवॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को मिलेगा सम्मान
‘ऑपरेशन बंदर’ के तहत बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था |Wing Commander Abhinandan
यह अवॉर्ड कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार लेंगे।
नई दिल्ली(एजेंसी)। बालाकोट एयर स्ट्राइक  के हीरो रहे विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan ) वर्तमान को भारतीय वायुसेना प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। 51 स्कवाड्रन के वर्तमान को वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया 27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए सम्मानित करेंगे। उनकी तरफ से यह अवॉर्ड कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार लेंगे।
27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने की वजह से सम्मानित किया जाएगा। Wing Commander Abhinandan
नंबर 9 स्कवाड्रन जिसके मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने 26 फरवरी को ‘ऑपरेशन बंदर’ के तहत बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 601 सिग्नल यूनिट की मिंटी अग्रवाल को बालाकोट हवाई हमले मे अपना योगदान देने और 27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने की वजह से सम्मानित किया जाएगा।
क्या हुआ था उस दिन
26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने 24 एफ-16 विमानों के साथ भारतीय सामरिक ठिकानों पर हमला बोला।
इनमें से कुठ विमानों ने जम्मू-कश्मीर में स्थित सेना के ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की।
इस दौरान भारतीय वायुसेना ने उनकी हिमाकत का जवाब देने के लिए पीर पंजाल में गश्त कर रहे दो सुखोई-30 एमकेआई और दो मिराज-2000 जबकि श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरबेस से आठ मिग-21 बाइसन विमानों को भेजा।
इनमें से एक विमान विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।
हालांकि पाकिस्तान द्वारा रेडियो संदेशों को बाधित करने के कारण वह पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। इस दौरान क्रैश होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 को मार गिराया था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।
हर किसी की नजरें जीटी रोड पर पाकिस्तान की ओर टिकी हुई थीं
अमृतसर [sach kahoon]। शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा पर पहुंचे तो सीमा के इस तरफ बेसब्री से उनका इंतजार कर रही जनता का जोश देखने लायक था। इसके बाद पाकिस्तान ने कागजी कार्रवाई के नाम पर काफी वक्त लगाया और यह वक्त बेसब्री से इंतजार में गुजरे। फिर वो वक्त भी आ गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार पाकिस्तान ने देश के इस वीर सपूत को भारत को सौंप दिया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपनी तरफ का गेट खोला और इधर बीएसएफ ने भी पाकिस्तान की ओर जाने वाला गेट खोल दिया।
भारतीय जमीन पर पहुंचते ही वीर सपूत ने कहा कि वतन लौटकर खुश हूं।
इधर स्टैंड्स तक लोगों को पहुंचने नहीं दिया गया था। भारत की ओर से बीटिंग रिट्रीट को कैंसिल कर दिया गया था, लेकिन पाकिस्तान ने अपनी ओर बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया। स्टैंड्स से बाहर हजारों लोग मौजूद थे और पूरे वातावरण में ‘अभिनंदन…अभिनंदन’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे। हर किसी की नजरें जीटी रोड पर पाकिस्तान की ओर टिकी हुई थीं। उधर से भारतीय गाड़ी में सीना ताने विंग कमांडर अभिनंदन आते नजर आए तो जनता का जोश और हिलोरे मारने लगा।
अभिनंदन के अभिनंदन के लिए वाघा बॉर्डर पर हजारों लोग मौजूद थे। इसके अलावा देशभर में उनके सुरक्षित लौट आने के लिए दुआएं होती रहीं। पाकिस्तान के एक-एक कदम पर नजर रखी जा रही थी। ऐसे में हर किसी को अभिनंदन के वापस लौट आने की उम्मीद तो थी, लेकिन पाकिस्तान पर भरोसा कम होने के कारण आशंका भी बनी हुई थी। खैर जैसे ही अभिनंदन ने हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा, वैसे ही हर तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खुद अभिनंदन की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। भारतीय जमीन पर पहुंचते ही इस वीर सपूत ने कहा कि वापस अपने वतन लौटकर खुश हूं।
तीन दिन तक पाकिस्तान की गिरफ्त में रहने के बाद अभिनंदन वापस लौटे तो जैसे हर किसी ने राहत की सांस ली। अभिनंदन के परिजनों के साथ ही पूरा देश आज खुश है। देश का वीर योद्धा वापस लौट आया है, इसलिए लोगों की आंखों में खुशी के आंसू हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।