shelling - Sach Kahoon Hindi

गाजा पट्टी पर मौत का खेल जारी, इजरायल दाग रहा गोले
हमले में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 26 के पार

गाजा सिटी, एजेंसी। इजरायल का गाजा पट्टी पर हमले का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी है। हमले में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 26 के पार हो गई है। अभी यह जंग और आगे बढ़ने की आंशका है। बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहु ने आतंकी संगठन को खबरदार किया है। उन्‍होंने आतंकी संगठनों को चेतावनी दी कि हम उन पर दया किए बगैर हमले जारी रखेंगे।

संयुक्‍त राष्‍ट्र की तरफ टिकी निगाहें

मौके की नजाकत को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत निकोले म्लादेनोव बुधवार दोपहर को काहिरा पहुंच चुके है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्लामिक जिहाद को अपने रॉकेल हमले रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि अगर इस्‍लामिक जिहाद हमले नहीं रोकता है तो वह बिना दया किए बगैर हमलों का जवाब देगा।

इस बीच इस्‍लामिक जिहाद के प्रवक्‍ता मुसाब अल बैरम ने कहा कि उसके कमांडर की हत्‍या की गई है।

उस हत्‍या का बदला लेना हमारा लक्ष्‍य है। उन्‍होंने कहा कि समूह अभी मध्‍यस्‍थता में कोई दिलचस्‍पी नहीं रखता।

जंग के चलते बंद हुए स्‍कूल

उधर, इस ताजा जंग से तेल अवीव सहित इजरायल के सीमावर्ती इलाके में जनजीवन पूरी तरह से थम गया है। गाजा के निकट के इजरायली स्कूल और सरकारी प्रतिष्‍ठानों को पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। रॉकेट से होने वाले हमलों के चलते लोगों के बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। आतंकी समूह द्वारा किए गए हमलों में किसी के मारे जाने की खबर तो नहीं है, लेकिन दो लोग घायल जरूर हुए हैं।

नेतन्याहू की विशेष कैबिनेट बैठक

उधर, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक विशेष कैबिनेट बैठक में कहा कि इजरायल की लड़ाई शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन हम इस्लामिक जिहाद को चेतावनी देते हैं कि जब तक राकेट से किए जा रहे हमले बंद नहीं होंगे तब तक हमारे हवाई हमले जारी रहेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि ऐसा करने वाले जानते हैं कि हम उन पर बिना दया किए हमला करते रहेंगे। उनके पास सिर्फ एक विकल्प है, या तो इन हमलों को रोकें या अधिक से अधिक हमलों के लिए तैयार रहें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

पाक ने फिर सीज फायर तोड़ा; पुंछ में महिला समेत 2 बच्चों की मौत, 4 जख्मी
श्रीनगर, sach kahoon. पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार युद्धविराम उल्लंघन कर रहा है। सीमा पार से हुई फायरिंग में पुंछ जिले में तीन नागरिकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। सेना के दो जवानों समेत चार लोग जख्मी हुए।

घर में आकर गिरा पाक से आया मोर्टार

एसएसपी (पुंछ) आरके अंगराल ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार रात पाकिस्तान का मोर्टार आकर घर में गिरा। नौशेरा सेक्टर में भी गोलाबारी की गई। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है। सरकार ने एलओसी से सटे पांच किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने और लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है।

पिछले आठ दिन में पाकिस्तान 60 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। इसमें करीब 70 नागरिक घायल हुए। एक महिला समेत 9 लोगों की मौत हुई। एलओसी के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां जंग जैसे हालात हैं।

कुपवाड़ा में सीआरपीएफ अफसर समेत 5 जवान शहीद

उधर, कुपवाड़ा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सीआरपीएफ अफसर समेत 5 जवान शहीद हो गए। चार जख्मी हैं। जवान बाबागुंड इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।