Job - Sach Kahoon Hindi

ICSIL Recruitment 2026: 8वीं क्लास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन; जानें आवेदन प्रक्रिया
नई दिल्ली (एजेंसी)। ICSIL Recruitment 2026: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, आईसीएसआईएल ने अटेंडेंट सहित विभिन्न 12 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आईसीएसआईएल की ओर से जारी 12 रिक्तियों में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 6, सेल्सपर्सन के 4 और अटेंडेंट के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स को 937 रुपए प्रति दिन, सेल्सपर्सन को 862 रुपए प्रति दिन और अटेंडेंट को 710 रुपए प्रति दिन के हिसाब से वेतन दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/यूनिवर्सिटी से डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए ग्रेजुएशन या उसके बराबर की डिग्री और इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जैसे एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड वगैरह में होनी चाहिए। सेल्सपर्सन के लिए 12वीं पास और सेल्स/रिटेल में 2 वर्ष का अनुभव। वहीं, अटेंडेंट पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का 8वीं पास होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 40 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, इंटरव्यू के दिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 590 रुपए तय किया गया है।

वॉक-इन इंटरव्यू डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट के लिए 24 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच 'इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल), एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, पहली मंजिल, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020' पते पर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सेल्सपर्सन और अटेंडेंट पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 अगस्त को तय समय और जगह पर ही आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

AAI Vacancy 2026: एएआई में 389 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Airports Authority of India Recruitment: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरसअल, एएआई ने मैनेजर समेत कुल 389 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एएआई की ओर से जारी 389 रिक्तियों में मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) के 145, मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) के 16, मैनेजर (फाइनेंस) के 34, मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 5, मैनेजर (आर्किटेक्चर) के 4, मैनेजर (कानून) के 2, मैनेजर (फायर सर्विसेज) के 14, मैनेजर (ऑपरेशन्स) के 28, मैनेजर (कमर्शियल) के 9, मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग और मैनेजमेंट सर्विसेज) का 1, मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) के 2, जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) के 36, जूनियर एग्जीक्यूटिव (कानून) के 6, जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) के 79 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे और कार्टोग्राफी) के 8 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे एएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित तय वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु मैनेजर पोस्ट के लिए 32 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), आवेदन का सत्यापन/बाद के परीक्षण (जैसा लागू हो), इंटरव्यू, शारीरिक माप परीक्षण, ड्राइविंग परीक्षण, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद मैनेजर पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवार की सैलरी 60,000 से 1,80,000 रुपए और जूनियर एग्जीक्यूटिव पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, सभी श्रेणी की महिलाएं, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ISRO Scientist Job: ISRO में नौकरी कैसे मिलती है? जानिए सैलरी, शिफ्ट, चयन प्रक्रिया और इस्तीफे के नए नियम
ISRO Scientist Job: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक या इंजीनियर बनना देश के लाखों युवाओं का सपना होता है। चंद्रयान, आदित्य-एल1 और गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी मिशनों की सफलता के पीछे इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत रही है। हालांकि, हाल के दिनों में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार हर साल करीब 100 से 120 वैज्ञानिक इसरो छोड़ रहे हैं। इसके बाद सरकार ने इस्तीफे से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है।

हर साल क्यों छोड़ रहे हैं वैज्ञानिक ISRO?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर और विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर सहित कई प्रमुख केंद्रों के अनुभवी वैज्ञानिक हाल के महीनों में इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें गगनयान और चंद्रयान-3 जैसे महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल बताए गए हैं।

माना जा रहा है कि भारत में तेजी से बढ़ रहे प्राइवेट स्पेस सेक्टर में बेहतर वेतन, नेतृत्व के अवसर और करियर ग्रोथ मिलने के कारण अनुभवी वैज्ञानिक निजी कंपनियों की ओर रुख कर रहे हैं।

ISRO में नौकरी कैसे मिलती है?

अगर आप इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषय होने चाहिए। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग या फिजिक्स जैसे विषयों में बीई/बीटेक या संबंधित डिग्री हासिल करनी होती है। वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों पर भर्ती ISRO Centralised Recruitment Board (ICRB) के माध्यम से की जाती है। अधिकांश पदों के लिए कम से कम 65 प्रतिशत अंक या निर्धारित CGPA जरूरी होता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होते हैं।

ISRO वैज्ञानिकों की सैलरी कितनी होती है?

सातवें वेतन आयोग के अनुसार ISRO में Scientist/Engineer 'SC' का शुरुआती बेसिक वेतन 56,100 रुपये प्रतिमाह होता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, प्रोफेशनल अपडेट अलाउंस, एनपीएस और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
इन सभी भत्तों को जोड़ने पर कुल मासिक वेतन करीब 95 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकता है। अनुभव और प्रमोशन के साथ वेतन में भी लगातार बढ़ोतरी होती है।

कैसा होता है काम का माहौल?

इसरो में सामान्य कार्य समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होता है। सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन अवकाश रहता है। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण मिशन के दौरान वैज्ञानिकों को अतिरिक्त समय भी काम करना पड़ सकता है।

सुरक्षा कारणों से कई परिसरों में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होती। कर्मचारियों को आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

इस्तीफे के नियम हु सख्त

सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं, विशेषकर गगनयान मिशन से जुड़े ग्रुप-ए वैज्ञानिकों के इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के नियमों को सख्त किया है। अब ऐसे मामलों में संबंधित केंद्र के निदेशक सीधे मंजूरी नहीं देंगे, बल्कि अपनी सिफारिश के साथ प्रस्ताव अंतरिक्ष विभाग को भेजेंगे। अंतिम फैसला केंद्र स्तर पर लिया जाएगा।

ISRO Scientist Job: ISRO में नौकरी कैसे मिलती है? जानिए सैलरी, शिफ्ट, चयन प्रक्रिया और इस्तीफे के नए नियम

BSNL में निकली 100 पदों पर भर्ती, जानें पोस्ट और पूरी डिटेल
नई दिल्ली (एजेंसी)। BSNL Recruitment: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बीएसएनएल ने सीधी भर्ती कोटा के तहत दूरसंचार क्षेत्र में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (जेटीओ) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीएसएनएल की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई के सुबह 10 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें बीएसएनएल की ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

वहीं, जिन अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में त्रुटि को सुधार करने का विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जुलाई के सुबह 10 बजे से 11 जुलाई के सुबह 10 बजे तक सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास केंद्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, विद्युत, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), या इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में से किसी एक में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (कंप्यूटर विज्ञान) होना चाहिए। वहीं, निर्धारित विषयों में एमटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 16,400 से 40,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) अगस्त में आयोजित होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।

Assistant Librarian Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, सीजीपीएससी में लाइब्रेरियन पदों पर निकली वैकेंसी
रायपुर (एजेंसी)। CGPSC Recruitment: सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीजीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल के दोपहर 12.00 बजे से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (लिखित), मौखिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 43,200 से 1,36,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 400 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत) और दिव्यांगजन वर्ग (छत्तीसगढ़ निवासी) के लिए 300 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

Assistant Manager Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Assistant Manager Recruitment: भारत सरकार की कंपनी में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आरआईटीईएस) लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के कुल 11 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

राइट्स की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए हैं।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

यह भी पढ़ें:– Delhi Crime News: दिल्ली के वेलकम थाना पुलिस ने कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया

New Year 2026: आ गई है रिपोर्ट, 2026 में इतनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? इन सेक्टर्स वालों की हो गई मौज
New Year 2026: अनु सैनी।नई दिल्ली। भारत के कर्मचारियों के लिए साल 2026 खुशखबरी लेकर आने वाला है। वैश्विक प्रोफेशनल सर्विस फर्म AON (एऑन) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अगले साल कर्मचारियों की औसतन सैलरी में 9 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह वृद्धि 2025 के मुकाबले थोड़ी अधिक है, जब औसत सैलरी ग्रोथ 8.9% दर्ज की गई थी। यह रिपोर्ट “Salary Growth and Turnover Survey 2025-26” पर आधारित है, जिसमें 45 उद्योगों की 1,060 से अधिक कंपनियों के डेटा का विश्लेषण किया गया है।

रियल एस्टेट और NBFC सेक्टर में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि | New Year 2026

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाला साल रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के कर्मचारियों के लिए शानदार रहने वाला है।रियल एस्टेट/इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में औसतन 10.9% NBFC सेक्टर में लगभग 10%* तक सैलरी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

वहीं टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर में यह वृद्धि सबसे कम 6.8% रहने का अनुमान है। हालांकि, टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और प्रोडक्ट बेस्ड कंपनियों में सैलरी 9.4%, जबकि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) में 9.5% तक बढ़ सकती है।

मजबूत घरेलू मांग से स्थिर रही भारतीय अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग, बढ़ते निवेश और नीतिगत सुधारों के चलते स्थिर बनी हुई है। भारत अब उन गिने-चुने देशों में शामिल है जहां लगातार दो वर्षों से सैलरी ग्रोथ लगभग 9 फीसदी के आसपास बनी हुई है। यह आंकड़ा भारत की रोजगार स्थिरता और कंपनियों की वित्तीय मजबूती का संकेत देता है।

ऑटोमोबाइल, रिटेल और लाइफ साइंसेज सेक्टर में भी उम्मीदें बढ़ीं

सैलरी ग्रोथ का फायदा सिर्फ बड़े सेक्टर्स तक सीमित नहीं रहेगा। एऑन की रिपोर्ट बताती है कि 2026 में ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग डिजाइन, रिटेल और लाइफ साइंसेज जैसे सेक्टर्स में भी वेतन वृद्धि की दर मजबूत रहने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में लगातार निवेश बढ़ रहा है, जिससे कंपनियों में नई भर्तियां और कर्मचारियों की ग्रोथ के अवसर पैदा हो रहे हैं। यह ट्रेंड इस बात का संकेत है कि भारत की आर्थिक प्रगति अब हर सेक्टर तक पहुंच रही है।

एऑन इंडिया के अनुसार भारत की ग्रोथ स्टोरी अभी जारी है

AON इंडिया के टैलेंट सॉल्यूशंस पार्टनर रूपांक चौधरी ने कहा कि “भारत की विकास यात्रा अभी भी मजबूत है। इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, नीतिगत समर्थन और घरेलू मांग ने इसे वैश्विक अस्थिरता के बीच भी संतुलित बनाए रखा है।” उन्होंने बताया कि अब कंपनियां कर्मचारियों को लंबे समय तक जोड़े रखने के लिए स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में भारी निवेश कर रही हैं। इसका असर यह हो रहा है कि टैलेंट रिटेंशन रेट लगातार बेहतर हो रहा है।

कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर में आई गिरावट

रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर (टर्नओवर रेट) में लगातार गिरावट आई है।

2023 में यह दर 18.7% थी

2024 में घटकर 17.7%

2025 में और कम होकर 17.1% पर पहुंच गई

यह ट्रेंड दर्शाता है कि कर्मचारी अब अपने संगठनों में ज्यादा स्थिर और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। कंपनियां उन्हें बनाए रखने के लिए बेहतर करियर ग्रोथ, लचीले कार्य घंटे और परफॉर्मेंस बोनस जैसी सुविधाएं दे रही हैं।

कंपनियां बना रहीं हैं भविष्य के लिए मजबूत टैलेंट पाइपलाइन

एऑन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे भारत का वर्कफोर्स ज्यादा संगठित और स्किल्ड होता जा रहा है, कंपनियां अब नए टैलेंट, ट्रेनिंग और स्किल अपग्रेडेशन में निवेश कर रही हैं। इससे न सिर्फ कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य की व्यावसायिक जरूरतों के लिए एक लचीली और मजबूत टैलेंट पाइपलाइन भी तैयार होगी। कंपनियों का यह कदम भारत को लंबे समय तक आर्थिक रूप से स्थिर बनाए रखने में मदद करेगा।

वैश्विक मंदी के बीच भारत ने दिखाई मजबूती

जब कई देश आर्थिक मंदी और महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं भारत में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। यहां न केवल नई नौकरियां पैदा हो रही हैं, बल्कि कंपनियां कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए वेतन वृद्धि पर भी जोर दे रही हैं। यही कारण है कि भारत का जॉब मार्केट अब वैश्विक स्तर पर सबसे लचीला और तेज़ी से बढ़ता हुआ बाजार बन गया है।

2026 बना रहेगा उम्मीदों का साल

रिपोर्ट के निष्कर्ष में कहा गया है कि 2026 भारत के कर्मचारियों के लिए उम्मीदों और अवसरों से भरा साल साबित होगा। एक ओर जहां औसतन 9% सैलरी ग्रोथ की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कंपनियों में स्थिरता और कर्मचारियों की करियर ग्रोथ के नए रास्ते खुल रहे हैं। रियल एस्टेट, NBFC, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में तेजी से विस्तार के संकेत मिल रहे हैं, जिससे भारत का जॉब मार्केट आने वाले समय में और भी मजबूत होगा।

भारत के कर्मचारियों के लिए उज्जवल भविष्य

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भारत की अर्थव्यवस्था का लचीलापन, नीतिगत सुधार और निवेश में निरंतर वृद्धि देश के कर्मचारियों के लिए एक उज्जवल भविष्य की दिशा दिखा रही है। 2026 न केवल सैलरी ग्रोथ के लिहाज से खास रहेगा, बल्कि यह भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते रोजगार बाजारों में शीर्ष स्थान दिला सकता है।

राजस्थान रोडवेज में 10 साल बाद खुली भर्ती की राह
2013 से अब तक नहीं हो पाई है भर्ती

5200 पदों पर भर्ती के लिए की अनुशंसा

जयपुर। राजस्थान रोडवेज में आने वाले दिनों में खाली पदों पर (Rajasthan Roadways) भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय ने सरकार को खाली पदों का ब्योरा देते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। राजस्थान रोडवेज में गत 10 सालों में किसी पद पर स्थाई भर्ती नहीं हुई है। अंतिम बार वर्ष 2013 में भर्ती परीक्षा हुई थी। खाली पदों के चलते रोडवेज की विभिन्न शाखाओं में कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं रोडवेज से जुड़े कर्मचारी संगठन भी लम्बे समय से खाली पदों को भरने की सरकार से मांग करते आए हैं। ऐसे में रोडवेज प्रबंध निदेशक ने सरकार को पत्र लिखकर विभिन्न संवर्गों के कुल 5200 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा शुरू करने की मंजूरी मांगी है।

नौकरियां ही नौकरियां, सैलरी 1.51 लाख तक

जनता कैसे करेगी नि:शुल्क सफर | Rajasthan Roadways

सरकार के बजट घोषणा अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए रोडवेज बसों में रियायती दर पर यात्रा करने के साथ ही कई श्रेणियों में नि:शुल्क सफर की सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में करीब 45 प्रकार की श्रेणियां बनाकर यात्रा में रियायत दी जा रही है। हाल ही में सरकार ने चुनिंदा बसों में महिलाओं के यात्रा करने पर 30 प्रतिशत छूट को बढ़ाते हुए 50 प्रतिशत कर दिया। वहीं, जनता को रियायती दर पर सफर की सुविधा देने के लिए रोडवेज के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। खाली पदों के साथ ही लम्बे समय से नई बसों की खरीद नहीं होने से रोडवेज के लिए एक-एक दिन निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रबंधन ने सरकार से नई भर्ती को मंजूरी देने का आग्रह किया है।

इन पदों पर मांगी गई भर्ती की स्वीकृति | Rajasthan Roadways

पद नाम भर्ती के पदों की अनुशंसा

कनिष्ठ अभियंता बी श्रेणी        100

कनिष्ठ विधि अधिकारी          25

कनिष्ठ लेखाकार                150

शीघ्र लिपिक                   20

सहायक यातायात निरीक्षक  125

उप भण्डार निरीक्षक         100

संगणक                      50

कनिष्ठ सहायक             130

आर्टिजन ग्रेड तृतीय      1500

परिचालक                2000

चालक                   1000

कुल पद                5200

Manohar Lal Khattar: पंजाबी शिक्षकों को हरियाणा में जल्द मिलने जा रही है बड़ी सौगात
हरियाणा में पंजाबी शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने (Manohar Lal Khattar Punjabi teachers) कहा है कि प्रदेश में पंजाबी शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को पंजाबी के साथ कोई दूसरा विषय भी पढ़ाना होगा। खट्टर ने यह फैसला कुरुक्षेत्र जिला के गांव कराह साहिब में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पंजाबी पीजीटी, एचटैट पास करने वाले प्रार्थियों की बात सुनने के बाद लिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही औपचारिकताएं पूरी करके भर्ती शुरू की जाएगी।

नौकरियां ही नौकरियां, सैलरी 1.51 लाख तक
12 विभागों में 25,000 से ज्यादा नौकरियाँ,10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई

जयपुर। (सच कहूँ न्यूज) सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए केंद्र और राज्य के 12 विभागों में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है, (Government Job) जिसका लाभ 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार उठा सकेंगे।

इन भर्तियों में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा जिसमें चयन होने पर उन्हें हर महीने 21,000 से लेकर 1 लाख 51 हजार तक वेतनमान दिया जाएगा, जिनमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 4374, राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में 639, इंडियन नेवी में 242, राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट में 2859, कर्मचारी चयन आयोग में 7500, शिक्षा विभाग में 255, नर्सिंग आॅफिसर के 3055, रेलवे लोको पायलट के 238, हाईकोर्ट में 57, दूरदर्शन में 41, कॉन्स्टेबल के 9212 और हिमाचल लोक सेवा आयोग में 350 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

प्रसार भारती ने डीडी न्यूज में वीडियोग्राफर के 41 पदों पर भर्तियां जारी की हैं। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार प्रसार भारती की आॅफिशियल वेबसाइट application.prasarbharat.org पर जाकर 3 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। चयन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 40 हजार तक वेतनमान दिया जाएगा।

योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिनेमेटोग्राफी या वीडियोग्राफी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। (Government Job) साथ ही एमओजेओ में अनुभव और लघु फिल्म-निर्माण कोर्स में हिस्सा लिया होना जरूरी है। वीडियोग्राफी या सिनेमेटोग्राफी या किसी अन्य प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।

वेतनमान

भर्ती परीक्षा में चयन होने वाले उम्मीदवार को वेतन के रूप में हर महीने 40,000 रुपए दिए जाएंगे।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा नोटिफिकेशन की तारीख को 40 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने में किसी भी कठिनाई आने पर उम्मीदवार स्क्रीनशॉट के साथ hrcell4l3@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) ने 4374 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत स्ट्राइपेंडरी ट्रेनी, टेक्निकल आॅफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्निशियन के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। (Government Job) इसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की आॅफिशियल वेबसाइट, barc.gov.in पर जाकर 22 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट के बाद फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान

उम्मीदवारों का चयन होने पर हर महीने वेतनमान के तौर पर 21 हजार 700 रुपए से लेकर 56 हजार 100 रुपए तक दिया जाएगा।

योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख को 18/19 वर्ष से कम और 22/24 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन के दौरान 500 रुपए या 150 रुपए या 100 रुपए (पदों के अनुसार अलग-अलग) फीस का भुगतान आॅनलाइन माध्यमों से करना होगा। (Government Recruitment) हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी है।

आवेदन कैसे करें? | (Government Job)

सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

भाभा भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

यूजर आईडी सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।

भाभा भर्ती का फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

इसके बाद फॉर्म की फीस भरें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।

फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मेडिकल आॅफिसर के 639 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट dsrrau.info की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इंडियन नेवी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शॉर्ट सर्विस कमीशन ने इंडियन नेवी में आॅफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल, जनरल सर्विस, नवल एयर आॅपरेशन आॅफिसर, पायलट और लॉजिस्टिक्स जैसे 242 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए उम्मीदवार इंडियन नेवी की https://www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर 14 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

राजस्थान के हेल्थ डिपार्टमेंट ने फार्मासिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत प्रदेशभर में 2859 पदों पर फार्मासिस्ट की भर्ती की जाएगी। (Government Job) इसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर 4 जून तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा देशभर में ग्रुप ह्यबीह्ण और ग्रुप ह्यसीह्ण के 7500 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आॅफिशियल वेबसाइट २२ू.ल्ल्रू.्रल्ल पर जाकर 3 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते है। (Government Job) इसके बाद उम्मीदवार अपने आॅनलाइन आवेदन में 7 से 8 मई तक करेक्शन भी कर सकते हैं। वहीं, टियर 1 सीबीटी परीक्षा इसी साल जुलाई में प्रस्तावित है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में लाइब्रेरियन के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आॅफिशल वेबसाइट पर जाकर mppsc.mp.gov.in 19 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 57 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग आॅफिसर के 3055 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए नर्सिंग यह बीएससी कर चुके उम्मीदवार 5 मई तक एम्स की आॅफिशल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। (Government Job) जिसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 1 लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के 238 पदों पर वैकेंसी निकली है। (Government Job) इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की आॅफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर 6 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (उइळ) के आधार पर किया जाएगा।

गुजरात हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 47 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 5 मई तक हाईकोर्ट की आॅफिशियल वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आॅनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके बाद सिलेक्शन के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 11 जून को करवाया जाएगा। जबकि मेन्स रिटन एग्जाम और वाइवा टेस्ट 16 जुलाई और सितंबर 2023 में होगा। इस भर्ती अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट जज के 57 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल के 9212 पदों पर निकली वैकेंसी के आवेदन की तारीख को 7 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार सीआरपीएफ की आॅफिशल वेबसाइट पर जाकर 2 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। (Government Job) उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 350 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। (Government Job) इसके तहत हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉपोर्रेशन में कंडक्टर के 360 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 45 साल तक की उम्र के 12वीं पास उम्मीदवार हिमाचल लोक सेवा आयोग की आॅफिशल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर 1 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सातवीं पास कमा सकते हैं 23,000
निकली बंपर भर्तियां : 9 मई तक कर सकेंगे आवेदन

जयपुर। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड (Bumper vacancy) होम डिफेंस ने कॉलोनी होमगार्ड के 15 सौ से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए सातवीं पास उम्मीदवार 9 मई तक झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल पर जाकर आॅनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती संबंधी जानकारी | Bumper vacancy

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गढ़वा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण और शहरी होम गार्ड के कुल 1501 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके तहत गढ़वा (ग्रामीण), मेराल, रमुना, नगर, सगमा, धुरकी, भवनाथपुर, खरौंधी, मझिआॅव, कांडी, बरडीहा, रंका, भंडरिया, रमकंडा, चिनिया, बड़गड, केतार, विशुनपुरा, डंडई और डंडा के साथ-साथ गढ़वा (शहरी) होम गार्ड की भर्ती की जाएगी। इनमे 1456 पदों पर ग्रामीण जबकि 45 पदों पर शहरी होमगार्ड की भर्ती होगी

भर्ती के लिए योग्यता

गढ़वा (झारखंड) होम गार्ड भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 7वीं कक्षा पास की हो। हालांकि, शहरी क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए छूट भी दी गई है।

सैलरी

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उमीदवार को हर महीने 15 हजार रुपए से लेकर 23 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

गढ़वा जिला प्रशासन की आॅफिशियल वेबसाइट garhwa.nic.in के होम पेज पर लेटेस्ट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। हालांकि, आवेदन लिए उम्मीदवारों को झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल, recruitment.jharkhand.gov.in  पर विजिट करना होगा। जहां आॅनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लो आ गई अच्छी खबर, भारतीय सेना में भर्ती पर आई बड़ी जानकारी
सेना भर्ती आॅन लाइन परीक्षा 17 से 26 अप्रेल को

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय सेना में भर्ती के लिए होने (Indian Army) वाली आॅनलाइन सामान्य परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के 9 शहरों में चिन्हित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल इन्द्रजीतसिंह ने बताया कि सेना भर्ती मुख्यालय जयपुर ने 17 से 26 अप्रैल तक राजस्थान के 9 शहरो अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जयपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में आॅनलाइन सामान्य परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी।

परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइन इंडियन आर्मी (जेआई.ए.) की वेबसाइट पर सफलता पूर्वक पंजीकरण कराया था उनके प्रवेश पत्र इसी वेबसाइट पर भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें जिसमे परीक्षा केंद्र का समय रहते पता चल सके। प्रवेश पत्र मे दिए गए सभी निदेर्शों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।