haryana lok sabha election - Sach Kahoon Hindi

पंजाब के मंत्री लड़ेंगे हरियाणा में जंग, हर हफ्ते करेंगे लगातार प्रचार
बिजली आंदोलन को बनाएंगे हथियार, मुफ्त बिजली का करेंगे प्रचार

हफ्ते में एक कैबिनेट मंत्री पूरा दिन लगाएगा हरियाणा में | Haryana Lok Sabha Election

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। हरियाणा की चुनावी जंग में अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपने पंजाब के कैबिनेट मंत्री आज से उतारने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो के आदेश के पश्चात आज से पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरियाणा में प्रचार करते नजर आएंगे। आज पंजाब के खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा जींद जिला के में प्रचार करेंगे और आम लोगों को अगले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हक में वोट डालने की अपील करेंगे। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों का मुख्य निशाना मुफ्त बिजली रहेगा और इस मुद्दे को लेकर ही हरियाणा भर में प्रचार किया जाएगा।

हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व राज्य सभा मेंबर सुशील गुप्ता ने बताया कि जब से दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से इन दोनों राज्यों में बिजली बिल की नाम की कोई भी चीज दिखाई नहीं देती है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा दोनों राज्यों में बिजली को पूर्ण रूप से मुक्त कर दिया है। दोनों राज्यों में 90 परसेंट लोगों के बिजली के बिल ही नहीं आते हैं क्योंकि जितनी खपत वह महीना भर में करते हैं उतनी मुफ्त बिजली दोनों राज्य सरकारों द्वारा दी जा रही है। Haryana Lok Sabha Election

डॉ सुशील गुप्ता ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए आगे कहा कि जब दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली दी जा सकती है तो हरियाणा जैसे समृद्ध राज्य में बिजली मुफ्त क्यों नहीं दी जा सकती है ? उन्होंने कहा कि जब राज्य का आम व्यक्ति हर चीज में टैक्स दे रहा है तो उसे टैक्स के पैसे से अगर उनको मुफ्त बिजली दे दी जाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। इसी बिजली आंदोलन को लेकर वह हरियाणा भर में प्रचार पर जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली आंदोलन को लेकर हरियाणा में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा इस कार्य में मदद के तौर पर पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री उनके साथ लगेंगे। हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में हर सप्ताह पंजाब का एक कैबिनेट मंत्री प्रचार के लिए पहुंचेगा और बिजली पंजाब में कैसे मुफ्त दी जा रही है इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

एक टैस्ट नहीं संभाला जाता तो सरकार कैसे चलाएंगे खट्टर साहब

डॉ सुशील गुप्ता ने आगे बोला कि हरियाणा स्टाफ सर्विस सिलेक्शन आयोग द्वारा हर दूसरे दिन कभी कोई टेस्ट रख दिया जाता है तो कभी कोई टेस्ट रद्द कर दिया जाता है। हरियाणा के मौजूदा मनोहर लाल खट्टर की सरकार जब एक टेस्ट की नहीं संभाल पा रही है तो वह राज्य में सरकार को कैसे चला सकती है। अब भाजपा सरकार का राज्य में समय खत्म हो गया है ऐसे में हरियाणा के लोग आम आदमी पार्टी को ही सत्ता में लाने के लिए तैयार बैठे हैं। आज हरियाणा का नौजवान भ्रष्टाचार का शिकार हो रहा है। हरियाणा स्टाफ सर्विस सिलेक्शन आयोग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करते हुए अपने लोगों को नियुक्तियां दी जा रही है या फिर अपने अनुसार ही टेस्ट रखे जा रहे हैं ऐसे में आम घरों के नौजवान को भारी नुकसान पहुंच रहा है। Haryana Lok Sabha Election

हाथ खड़े करने से नहीं बनेगी बात, संभालना होगा प्रदेश

डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि पहली बार उन्होंने किसी प्रदेश का ऐसा मुख्यमंत्री देखा है जो हिंसा के दौरान ही दोनों हाथ खड़े करते हुए यह बोल दे कि प्रदेश के हर व्यक्ति की सुरक्षा वह नहीं कर पाएंगे। डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि ऐसे हाथ करने से बात नहीं बनने वाली है मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश को संभालना ही होगा क्योंकि इस समय मुख्यमंत्री वह है अगर मनोहर लाल खट्टर प्रदेश को संभालने से असमर्थ है तो तुरंत उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि जनता दोबारा से अपनी सरकार चुनते हुए उन लोगों को सत्ता में भेजें जो कि प्रदेश के हर व्यक्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें।

यह भी पढ़ें:– Haryana Nuh Violence: एक बार फिर एक्शन में हरियाणा सरकार, नूंह में आज फिर चला बुलडोजर

चुनाव की कुरुक्षेत्र रणभेरी मे कौन होगा भाजपा का योद्धा ?
सच कहूँ, देवीलाल बारना कुरुक्षेत्र। बेशक पूरे देश मे चुनावी बिगुल बज चुका है और हरियाणा में चुनाव की (haryana lok sabha election) तारीख 12 मई तय की गई है, लेकिन चुनावी बिगुल बजने के 4 दिन बाद भी किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नही की है। ऐसे में चुनाव के दौरान की गर्माहट भी अभी नही दिखने लगी है। हालांकि सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट मिलने की संभावना जता रहे हैं, लेकिन अभी कौन सी पार्टी किस उम्मीदवार को टिकट देकर चुनावी रण मे उतारेगी यह समय के गर्भ मे है।

2014 में कुरुक्षेत्र लोकसभा से बेशक भाजपा के सांसद चुने गए थे, लेकिन सांसद राजकुमार सैनी द्वारा भाजपा से बगावत करने के बाद यहां कोई नया चेहरा ही चुनावी मैदान मे आएगा। बताया तो यह भी जा रहा है कि यहां कोई बाहरी चेहरा चुनावी मैदान मे आएगा, लेकिन अभी टिकट के चाह्वान सभी भाजपाई टिकट हथियाने के चक्कर मे दिल्ली में अपने आकाओं के चक्कर काट रहे हैं। अब देखना होगा कि भाजपा स्थानीय चेहरे को अपना उम्मीदवार बनाती है या फिर कोई बाहरी उम्मीदवार यहां से चुनाव लड़ेगा।

ये भाजपाई हैं टिकट की दौड़ में

आचार्य देवव्रत: आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं, कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनका नाम काफी समय से चल रहा है। हालांकि आचार्य देवव्रत ने सार्वजनिक रूप से कभी ऐसा नही कहा कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन लोकसभा क्षेत्र में पिछले काफी समय से कम लागत कृषि पद्धति पर कई कार्यक्रम आयोजित करने व लोकसभा क्षेत्र में निजी सक्रियता इस बात को ब्यां कर रही है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा में सबसे ज्यादा जाट मतदाता होने के चलते भी आचार्य देवव्रत की मजबूती को देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में 2 लाख से ज्यादा जाट मतदाता हैं।

मेनका गांधी: चुनावी बिगुल बजने के बाद से केंद्रीय मंत्री व पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी का नाम भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट के लिए चल रहा है। बताया जा रहा है कि मेनका गांधी करनाल से लोकसभा चुनाव लडना चाहती है, लेकिन भाजपा कुरुक्षेत्र से उनको टिकट देने में दिलचस्पी दिखा रही है। ऐसे में यदि करनाल सीट से मेनका गांधी को टिकट नही दिया गया तो कुरुक्षेत्र से उनको चुनावी मैदान मे उतारा जा सकता है।

नायब सैनी: नायब सैनी नारायणगढ़ से विधायक हैं व सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री हैं। इनके नाम की भी काफी समय से चर्चा है कि पार्टी इन्हे कुरुक्षेत्र लोकसभा से उतारेगी। वहीं इनके नाम के साथ ऐसा भी जोडकर देखा जा रहा है कि अब तक कुरुक्षेत्र लोकसभा से 4 बार सैनी समुदाय से सांसद बने हैं। जातिगत आंकड़े भी यदि देखे जाएं तो कुरुक्षेत्र लोकसभा में तकरीबन 65 हजार मतदाता हैं।

कैलाश भगत पर भी खेला जा सकता है दांव

कैथल विधानसभा से इनेलो की टिकट पर तीन बार चुनाव लड़ चुके कैलाश भगत कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। कैलाश भगत को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा मे शामिल करवाया है। बता दें कि कैलाश भगत के पिता संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। ऐसे मे जातिगत आंकड़ों को देखा जाए तो यदि करनाल से ब्राह्मण नेता को टिकट दिया जाता है तो पंजाबी होने के नाते कैलाश भगत को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया जा सकता है।

डॉ. पवन सैनी: डा. पवन सैनी लाडवा के विधायक हैं, कुरुक्षेत्र लोकसभा से डा. पवन सैनी का नाम भी चल रहा है। डा. सैनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी काफी नजदीकी माने जाते हैं।

धुमन सिंह किरमच: धुमन सिंह किरमच पुराने भाजपाई हैं, वे भाजपा के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान भी रह चुके हैं। इससे पूर्व भी 2014 के चुनाव मे धुमन सिंह किरमच कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट की दौड में थे व विधानसभा चुनाव मे वे थानेसर से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सुभाष सुधा को टिकट दे दी गई थी।

गुरदयाल सुनहेडी: गुरदयाल सुनहेडी कुरुक्षेत्र जिला परिषद के चेयरमैन हैं, गुरदयाल सुनहेडी काफी समय से कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट के चाह्वान हैं। इसी के चलते वे काफी समय से कुरुक्षेत्र लोकसभा में सक्रिय हैं। बता दें कि गुरदयाल सुनहेडी रोड बिरादरी से हैं व कुरुक्षेत्र लोकसभा में 50 हजार से ज्यादा रोड़ बिरादरी के मतदाता हैं।