indian airforce - Sach Kahoon Hindi
Sonipat News: गन्नौर की बेटी शिवानी का वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर भव्य सम्मान
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। गन्नौर उपमंडल के गांव लड़सौली की बेटी शिवानी मोर के भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर शनिवार को गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक देवेंद्र कादियान ने शिवानी मोर को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। Sonipat News
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि किसान परिवार की बेटी का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और देश की सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। शिवानी की उपलब्धि अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती।
उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में परिजनों और ग्रामीणों ने शिवानी मोर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता से गांव के बच्चों और युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
नई दिल्ली। “नमस्ते, मैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हूं…” — ये आत्मविश्वास से भरे शब्द हैं भारतीय वायुसेना के साहसी परीक्षण पायलट शुभांशु शुक्ला के, जो अब अंतरिक्ष की ओर अपनी ऐतिहासिक उड़ान भरने को तैयार हैं। यह संदेश उन्होंने अपनी उड़ान से पहले एक वीडियो के माध्यम से साझा किया। 15 वर्षों तक कॉम्बैट पायलट की भूमिका निभा चुके शुभांशु अब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बनने जा रहे हैं। Indian astronaut
यह गौरवपूर्ण मिशन एक्सिओम स्पेस की ओर से संचालित ‘एक्सिओम-4’ मिशन के अंतर्गत प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसे भारत में ‘मिशन आकाशगंगा’ नाम दिया गया है। यह निजी अंतरिक्ष अभियान 10 जून को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन सी213 यान द्वारा रवाना होगा। लगभग 28 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद यह यान 11 जून की रात लगभग 10 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाएगा।
वर्ष 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था | Indian astronaut
लखनऊ में जन्मे और 39 वर्षीय शुभांशु शुक्ला को वर्ष 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। वे अब तक 2,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव अर्जित कर चुके हैं और उन्होंने सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे अनेक विमानों को सफलतापूर्वक उड़ाया है। वर्ष 2020 में उन्हें इसरो के गगनयान मिशन के लिए भी चयनित किया गया था, जो भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना है। चार वर्षों में यह सफर अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर लेकर आया है।
अपने अनुभव साझा करते हुए शुभांशु ने कहा, “भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष गए थे। मैं उनके बारे में स्कूल की पुस्तकों में पढ़ता था और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेता था। आरंभ में मेरा सपना केवल उड़ान भरने का था, लेकिन अंतरिक्ष यात्रा की राह धीरे-धीरे खुलती गई। मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे न केवल जीवन भर उड़ान भरने का अवसर मिला, बल्कि अंतरिक्ष में जाने की दिशा में भी कदम बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। और आज मैं यहां खड़ा हूं।” यह मिशन न केवल शुभांशु शुक्ला के लिए, बल्कि भारत के लिए भी गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान, साहस और समर्पण की नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देगी। Indian astronaut
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़! लापता हुई सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर!
पाक सीमा के पास भारतीय लड़ाकू विमानों का अभ्यास
पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारतीय विमानों ने सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरी
नई दिल्ली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान से सटे पंजाब और जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात अभ्यास किया। इस दौरान (indian airforce) फाइटरजेट्स ने सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरी। रात करीब 1.30 बजे विमानों की गड़गड़ाहट सुनकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। दो दिन पहले पाकिस्तान के विमानों ने पीओके में ऐसा ही अभ्यास किया था। भारतीय वायुसेना के इस अभ्यास को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
दो दिन पहले पाक वायुसेना ने भी पीओके में अभ्यास किया था
पंजाब के अमृतसर में लोगों ने कई बार धमाकों जैसी आवाजें सुनीं। इसके बाद ट्विटर पर अमृतसर ट्रेंड करने (indian airforce) लगा। इसके मद्देनजर अमृतसर के एडीसीपी ने रात को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील करता हूं कि अफवाहों पर भरोसा न करें। सब कुछ ठीक है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।