India pak - Sach Kahoon Hindi

भारत की पाक को दो टूक, बातचीत जब पहले हमें दाऊद को सौंपे
मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगेगा जरूर : भारत

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति के दायरे में लाये जाने को लेकर भरोसा व्यक्त किया है और कहा है कि चीन की आपत्ति के कारण यह प्रस्ताव अटका अवश्य है लेकिन खारिज नहीं हुआ है। सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि भारत को चीन के रवैये से निराशा हुई है। पर सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव का अटकने का यह मतलब नहीं है कि प्रस्ताव खारिज हो गया है। भारत प्रतिबंध संबंधी 1267 समिति के सदस्यों के साथ मिल कर अब भी प्रयासरत है। यह अपने आप में बड़ी बात है कि सुरक्षा परिषद के आधे सदस्य मसूद पर प्रतिबंध के प्रस्ताव का सह प्रायोजक बने।

सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्य देशों का समर्थन

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्य देशों का समर्थन हासिल हुआ और भारत को पूरी उम्मीद है कि जैश के सरगना को अवश्य प्रतिबंधित किया जाएगा भले ही इसमें कुछ और समय लगे। वहीं भारत ने कहा है कि पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ लिए जा रहे अपने एक्शन से पाकिस्तान गंभीरता दिखाने की कोशिश कर रहा है तो उसे दाऊद इब्राहिम और सैयद सलाहुद्दीन को हमें सौंप देना चाहिए। सरकारी सूत्र ने न्यूज एजेंसी से कहा कि दाऊद और सलाहुद्दीन दो ऐसे आतंकी हैं, जो भारत के नागरिक हैं और उन्हें पाकिस्तान में पनाह दी गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।