Nomination process for eight seats of Lok Sabha in UP - Sach Kahoon Hindi

उप्र में लोकसभा की आठ सीटों के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू
प्रथम चरण के लिये रालोद के अजित सिंह का मुजफ्फनगर तथा जयंत चौधरी बागपत सीट से गठबंधन के उम्मीदवार

लखनऊ (एजेंसी)। सत्रहवीं लोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिये सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने यहां बताया 17वीं लोकसभा के प्रथम चरण के लिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश आठ सीटों के अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में राज्य में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर शामिल है।

2014 में हुये चुनाव में भाजपा के हुकुम सिंह विजयी हुये थे

प्रथम चरण में करीब ड़ेढ करोड़ मतदाता उम्मीदवारों का भाग्य विधाता बनेंगे। इसमें 82 लाख से अधिक पुरूष तथा 68 लाख से अधिक महिला तथा 1014 ट्रांसजेन्डर मतदाता शामिल है। पहले चरण के लिये 6716 मतदान केन्द्र तथा 16581 मतदेय स्थल बनाये गये है। राज्य की जिन आठ सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे उनमें से कैराना को छोड़कर अन्य सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का कब्जा है। कैराना संसदीय सीट पर वर्ष 2014 में हुये चुनाव में भाजपा के हुकुम सिंह विजयी हुये थे। उनके निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) प्रत्याशी तबस्सुम बेगम ने जीत दर्ज की थी। इस उपचुनाव में रालोद को सपा और बसपा समर्थन प्राप्त था।

मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा

प्रथम चरण के लिये रालोद के अजित सिंह का मुजफ्फनगर तथा जयंत चौधरी बागपत सीट से गठबंधन के उम्मीदवार है। कांग्रेस ने भी सोमवार को अजित सिंह और जयंत चौधरी के खिलाफ अपना उम्मीदवार न उतारने की घोषणा की है। इस चरण में जहां चुनाव होना है उसमें तीन सीटों पर केन्द्रीय मंत्रियों का कब्जा है। गाजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह तथा गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा मौजूदा सांसद है।

भाजपा और बसपा ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नही की है। इस सीटों के लिये सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पहले चरण में राज्य की आठ सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी। यह 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 को नाम वापसी का अंतिम दिन होगा। इन सीटों पर मतदान 11 अप्रैल को होगा। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।