Dr. Pramod sawant - Sach Kahoon Hindi

प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला
शक्ति परीक्षण 20 मार्च को | Pramod Sawant

पणजी (एजेंसी)। गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने मंगलवार को शहर के पास पोरवोरिम के राज्य सचिवालय में अपना कार्यभार संभाला। डॉ. सावंत (Pramod Sawant) मुख्यमंत्री का पदभार संभालने से पहले शहर के पास डोना पाउला में दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के निजी आवास पर गए और पर्रिकर के बेटे उत्पल और अभिजीत से मिले और बाद में उन्होंने शहर के महालक्ष्मी मंदिर के भी दर्शन किए।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर जाने के बाद संवाददताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पर्रिकर के बेटे उत्पल और अभिजीत मेरे दोस्त हैं। यह मेरा कर्तव्य है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं उनसे मिलने जाऊं। अभी तक मैं अपने कार्यालय नहीं गया हूं। मैं उनसे मिलने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मनोहर पर्रिकर मेरे राजनीतिक आदर्श और गुरु थे। वह मेरे पिता समान थे। मैं राजनीति में हूं और विधायक, विधानसभा अध्यक्ष बना केवल उनकी वजह से। यह मेरी शिष्टाचार भेंट है। डॉ. सावंत (Pramod Sawant) ने कहा कि मंत्रियों को प्रभार जल्द से जल्द सौंपा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार हालांकि 20 मार्च (बुधवार) को सदन में शक्ति परीक्षण की संभावना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो सदन में शक्ति परीक्षण कराने के लिए अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सावंत ने दोस्तों-समर्थकों से की गुलदस्ता नहीं देने की अपील
पणजी (एजेंसी)

गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मंगलवार को अपने दोस्तों और समर्थकों से गुलदस्ता नहीं देने की अपील करते हुए उनसे इसके बदले शुभकामनाएं और समर्थन मांगा है। डॉ. सावंत ने ‘फेसबुक पोस्ट’ में कहा, “मैंने अपने आदर्श और मार्गदर्शक मनोहर भाई के प्रति अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है। राज्य में शोक अब भी जारी है लिहाजा मैं अपने परिवार, दोस्तों और कार्यकर्ताओं से गुलदस्ता और ग्रीटिंग्स नहीं देने की अपील करता हूं।

मुझे सुशासन के लिए प्रतिबद्धता की महान विरासत को आगे ले जाने के वास्ते आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन की जरूरत है। जय हिंद।” डॉ. सावंत ने साेमवार देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कैंसर से जूझ रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन होने के बाद यह पद संभाला है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।