HolyBhandara - Sach Kahoon Hindi

बरनावा में छाई बहार, भंडारा आज
पावन भंडारा। यूपी में धूमधाम से मनाया जाएगा पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के अवतार माह

पूज्य गुरु जी बरनावा पधारे

साध-संगत ने घी के दीये जलाकर व आतिशबाजी के साथ किया स्वागत

मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी ब्लॉकों के सेवादारों का सम्मान

बरनावा(सच कहूँ न्यूज)। नव वर्ष 2017 के साथ पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र अवतार माह का आगाज व उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के बड़ौत अंतर्गत पांडव नगरी बरनावा स्थित शाह सतनाम जी आश्रम में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन आगमन यूपी व उत्तराखंड की साध-संगत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शनिवार को जैसे ही पूज्य गुरु जी बरनावा पधारे तो साध-संगत की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। पूज्य गुरु जी के पावन आगमन पर स्थानीय साध-संगत ने घी के दीये जलाकर व ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर नाच गाकर व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

आश्रम का चप्पा-चप्पा चमक उठा। हर कोई अपने मुर्शिद की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने दर्शनाभिलाषी साध-संगत को दर्शन देकर निहाल किया तथा उनका कुशल-क्षेम भी जाना। रूहानी मजलिस के दौरान पूज्य गुरु जी ने मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी ब्लॉकों के सेवादारों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं आज आश्रम में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह का पवित्र भंडारा धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है पावन भंडारे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा आश्रम में साध-संगत के आगमन का सिलसिला जारी है। शनिवार देर सांय तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व आस-पास से लाखों की तादाद में साध-संगत आश्रम पहुुुुुंच चुकी थी। पावन भंडारे के मद्देनजर आश्रम को बड़े ही शानदार ढ़ंग से सजाया गया है। आश्रम की सुंदरता देखते ही बन रही है। आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर स्वागती द्वार बनाए गए हैं। पावन भंडारे के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां रूहानी सत्संग फरमाएंगे व गुरूमंत्र की अनमोल दात प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रूहानी जाम भी पिलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 25 जनवरी 1919 को पूजनीय पिता वरियाम सिंह जी व पूजनीय माता आस कौर जी के घर श्री जलालआना साहिब में अवतार धारण किया। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जनवरी माह को पर्व के रूप में मनाते हैं व मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

पावन भंडारा कल, सज गया आश्रम
Sirsa, SachKahoonNews: डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस को लेकर शाह सतनाम जी धाम, सरसा में तैयारियां जोरों पर हैं। पावन भंडारा कल सांय धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पावन भंडारे के मद्देनजर शाह सतनाम जी धाम व शाह मस्ताना जी धाम को बेहद ही खूबसूरत ढंग से सजाया जा रहा है। आश्रम की तरफ आने वाले सभी मार्गों पर सजावट का कार्य जारी है। रंग-बिरंगे झालरों से सजी सड़कें आकर्षण का केंद्र बनी हैं।  सभी समीतियों के जिम्मेदार व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। पावन भंडारे के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां रूहानी सत्संग फरमाएंगे व गुरूमंत्र की अनमोल दात प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रूहानी जाम भी पिलाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी मानवता भलाई कार्यों में अग्रणीय रहे ब्लॉकोको भी सम्मानित करेंगे। वर्णननीय है कि पूजनीय बेपरवाह सार्इं मस्ताना जी महाराज ने विक्रमी संवत् 1948 कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ( वर्ष 1891) पाकिस्तान के बिलोचिस्तान के जिला कलायत स्थित गांव कोटड़ा में अवतार धारण किया था।

पावन भंडारा 14 को, तैयारियां जोरों पर
धूमधाम से मनाया जाएगा पूजनीय बेपरवाह सार्इं मस्ताना जी महाराज का पवित्र अवतार दिवस

चमकाया जा रहा है आश्रम का कोना-कोना

Sirsa, Sachkahoon News: डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं मस्ताना जी महाराज का पावन अवतार दिवस 14 नवंबर को शाह सतनाम जी धाम,सरसा में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पावन भंडारे को लेकर तैयारियों का सिलसिला जोरों पर हैं। आश्रम को बेहद ही खूबसूरत ढंग से सजाया जा रहा है। चप्पा-चप्पा चमकाया जा रहा है। दीवारों पर जहां रंग-रोगन का कार्य जारी है वहीं आश्रम की तरफ आने वाले सभी मार्गों को सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगे झालरों से सजी सड़कें आकर्षण का केंद्र बनी हैं। सभी समीतियों के जिम्मेदार व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। पावन भंडारे के मद्देनजर आश्रम को बड़े ही शानदार ढ़ंग से सजाया जा रहा है। आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर स्वागती द्वार बनाए जा रहे हैं। पावन भंडारे के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां रूहानी सत्संग फरमाएंगे व गुरूमंत्र की अनमोल दात प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रूहानी जाम भी पिलाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी मानवता भलाई कार्यों में अग्रणीय रहे ब्लॉकों को भी सम्मानित करेंगे। वर्णननीय है कि पूजनीय बेपरवाह सार्इं मस्ताना जी महाराज ने विक्रमी संवत् 1948 कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ( वर्ष 1891) पाकिस्तान के बिलोचिस्तान के जिला कलायत स्थित गांव कोटड़ा में अवतार धारण किया था।

पांडव नगरी बरनावा में उमड़ी आस्था
पावन भंडारा। यूपी में पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र अवतार माह में राम नाम की मची धूम

19600 ने गुरुमंत्र प्राप्त कर नशों व सामाजिक बुराइयों से की तौबा

Barnawa, SachKahoon News: डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह के शुभ भण्डारे के अवसर पर रविवार को पांडव नगरी बरनावा में आस्था का अथाह समंदर उमड़ पड़ा। सर्दी व घने कोहरे के बावजूद भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व आसपास से लाखों की तादाद में पहुंची साध-संगत ने पावन भंडारे में शिरकत कर इस पवित्र अवसर का लाभ उठाया। बरनावा आने वाले हर रास्ते पर दिखाई दे रहा था तो सिर्फ आस्था का जनसमंदर। इस पवित्र अवसर पर 25 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा में आयोजित पावन भंडारे के रूहानी सत्संग के दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पाक-पवित्र अवतार माह की समस्त साध-संगत को बधाई देते हुए उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। रूहानी सत्संग के पश्चात पूज्य गुरु जी ने 19600 नए लोगों के नशे व सामाजिक कुरीतियां छुड़ा उन्हें गुरुमंत्र प्रदान कर प्रभु-परमात्मा की प्राप्ति का बहुत ही आसान तरीका बताया।

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आप गुरु को मानने के साथ-साथ उनके वचनों को भी मानें। भगवान कण-कण, जर्रे-जर्रे में यानि हर जगह मौजूद है। जहां भगवान हो, वहां कभी भी बुरा काम मत करो। इंसान का मन बहुत चंचल है, मन दोस्त बनकर धोखा देता है। इसे गुरु के वचनों पर दृढ विश्वास करके सेवा-सुमिरन से काबू किया जा सकता है।

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि इन्सान को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। कभी अपनी औकात को नहीं भुलना चाहिए। कभी भी किसी जीव का दिल नहीं दुखाना चाहिए। ईश्वर की औलाद से बेगर्ज ΄यार, मोहब्बत करें। गुरुमंत्र का जाप करें। इससे इन्सान की जिंदगी बदल जाती है। सुमिरन करने से राक्षस प्रवृति के इन्सान भी देवता बन जाया करते हैं एवं इंसान प्रभु-परमात्मा के दर्श-दीदार के काबिल बन जाता है।

पावन भण्डारे के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु जी ने आश्रम द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान पर आने वाले ब्लॉकों के जिम्मेदार सेवादारों को अपने पावन कर-कमलों से चमचमाती ट्रॉफियां व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। भण्डारे की समाप्ति पर समस्त साध संगत को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया तथा लंगर समिति के हजारों सेवादारों ने लाखों की तादाद में पहुंची साध-संगत को कुछ ही समय में हल्वे का प्रशाद वितरित किया।

लाजवाब थे सभी प्रबंध

पूज्य सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह का पवित्र भंडारा मनाने शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा में लाखों की तादाद में पहुंची साध संगत की सुविधा के लिए तमाम बंदोबस्त किए गए थे। साध-संगत के लिए पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा, लंगर-भोजन, पंडाल व ट्रैफिक पंडाल समेत तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। साध-संगत को चंद मिनटों में ही लंगर-भोजन खिलाने के साथ हल्वे का प्रसाद वितरित कर दिया गया। आश्रम के बाहर सड़क पर हजारों की तादाद में सेवादार ट्रैफिक कमान संभाले हुए थे। सेवादारों ने जाम को खुलवा यातायात सुचारू किया।