Naresh Goyal and his wife resign from Jet Airways's board of directors - Sach Kahoon Hindi

नरेश गोयल और उनकी पत्नी ने दिया जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से इस्तीफा
मुंबई (वार्ता) भारी आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के प्रवर्तक एवं अध्यक्ष नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनिता गोयल और एतिहाद एयरवेज के एक प्रतिनिधि ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है और अब इस विमानन कंपनी को बचाने के लिए ऋणदाता 1,500 करोड़ रुपये लगायेंगे। कंपनी के निदेशक मंडल की सोमवार को हुयी बैठक में ये निर्णय लिये गये। इसके साथ ही श्री गोयल कंपनी के अध्यक्ष पद से भी हट जायेंगे। श्री गोयल और उनकी पत्नी के साथ ही एतिहाद एयरवेज के केविन नाइट ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही निदेशक मंडल ने ऋणदाताओं की योजना को अनुमोदित करते हुये उनके दो सदस्यों को निदेशक मंडल में शामिल करने को भी अनुमोदित कर दिया।

ऋणदाता तत्काल जेट एयरवेज में 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी लगाएंगे

भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में घरेलू ऋणदाताओं ने रिजॉल्यूशन प्लान बनाने की बात कही थी। इसके तहत ऋणदाताओं को एक रुपये अंकित मूल्य की दर पर 11.4 करोड़ शेयर जारी किये जायेंगे। इसके तहत गोयल की नियंत्रक 51 प्रतिशत हिस्सेदारी कम होकर 25.5 प्रतिशत और एतिहाद एयरवेज की हिस्सेदारी की आधी होकर 12 प्रतिशत पर आ जायेगी। इस तरह से कंपनी में ऋणदाताओं को नियंत्रक 50.5 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जायेगी। ऋणदाताओं के निर्देश पर कंपनी की अंतरिम प्रबंधन समिति का गठन किया ताकि कंपनी की दैनिक संचालन और नकदी प्रवाह का प्रबंधन एवं निगरानी की जा सके। ऋणदाता तत्काल जेट एयरवेज में 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी लगायेंगे ताकि उसका परिचालन सामान्य हो सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।