Naveen Jaihind - Sach Kahoon Hindi

जेल जाने से पहले जयहिंद मुख्यमंत्री को दे गए चेतावनी जेल से निकलते ही पहुंचेंगे चंडीगढ़
प्रदेश के बेरोजगार युवाओ के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा- जयहिंद

मै कोई चोर, डाकू , भगोड़ा नहीं जो भाग जाऊँगा, आगे भी जारी रहेगी लड़ाई – जयहिंद

रोहतक। (सच कहूँ न्यूज) बुधवार को रोहतक पीजीआई में चल रही नर्सिंग काउंसलिंग में बीच बचाव करने पहुंचे नवीन जयहिंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 15 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जयहिंद ने गिरफ्तारी से ठीक पहले मीडिया से बात की जहां उन्होंने बताया की वो हमेशा प्रदेश के लोगो के हक की आवाज को उठाते रहेंगे चाहे ये सर्कार उनकी आवाज दबाने के लिए उनपर कितने ही मुकदमे क्यों न दर्ज करवा दे।

यह भी पढ़ें:– बड़ी कामयाबी। गुरुग्राम से करीब 30 करोड़ रुपये की चोरी का मास्टरमाइंड भी है विकास लगरपुरिया

जयहिंद ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की प्रशासन और सरकार ने ये अफवाह फैलाई है की नवीन जयहिंद फरार है जबकि उनका फोन खो जाने के कारण वो किसी से संपर्क नहीं कर पाए और पीजीआई में हुए हंगामे के बाद से ही वो अपने निवास स्थान पर थे, उन्होंने कहा की वो कोई चोर, डाकू या भगोड़े नहीं है जो इन छोटे मोठे मुकदमो से डर कर भाग जाए बल्कि सरकार उनपर चाहे कितने मुकदमे दर्ज करा ले प्रदेश के युवाओ को रोजगार दिलाने के लिए वो ये लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे।

जयहिंद ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा है की अगर मुख्यमंत्री वाकेहि प्रदेश के युवाओ के भविष्य की चिंता करते है तो वह अपने कार्यकाल में हुई सभी सरकारी भर्तियों की जांच कराये। जयहिंद ने बताया की चाहे हुड्डा सरकार रही हो या खट्टर सरकार उनपर अबतक दर्जनों मुकदमे दर्ज कराये गए है लेकिन वो इन मुकदमो से न कभी डरे थे और न डरेंगे। बल्कि वो आगे भी प्रदेश के युवाओ के हितो की लड़ाई लड़ेंगे।

सरकार करा ले मुकदमे दर्ज लेकिन नहीं रुकेगी ये लड़ाई

जयहिंद ने सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चेतावनी देते हुए कहा की ये सरकार चाहे कितने भी मुकदमे जयहिंद और उनके साथियो पर दर्ज करा ले , लेकिन जनता और युवाओ के हितो की लड़ाई वो आगे भी लड़ते रहेंगे। जयहिंद युवाओ को उनका हक दिलाने के लिए आज भी जेल गए है और आगरा आगे भी ऐसी नौबत अति है तो वो जेल जाने के लिए तैयार है।

प्रदेश के युवाओ का हक उन्हें दिला कर रहेंगे- जयहिंद

जयहिंद ने कहा की प्रदेश के युवा बेरोजगार सडको पर खड़े है उन्हें कॉउंसलिंग से धक्के निकल कर बाहर फेंका जा रहा है और अन्य प्रदेशो के बच्चो को हरियाणा की सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा हरियाणा की सरकारी नौकरियों पर पहला हक प्रदेश के युवाओ का है और उन्हें ये हक हम दिला कर रखेंगे।

जेल से निकलते ही जायेंगे चंडीगढ़

जयहिंद ने ये शपथ ली है की इस प्रदेश के भविष्य प्रदेश के युवाओ को उनका हक दिलाने के लिए वो जेल से निकलते ही घर आने की बजाये मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री कहते है की अगर किसी को कोई समस्या है तो मुझसे मिलने आये आज उनके प्रदेश के युवा ही सबसे ज्यादा परेशान है और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए वो मुख्यमंत्री से जरूर मिलने जायेंगे।

हमारी लड़ाई रजिस्ट्रार के साथ नही सरकार के साथ है – नवीन जयहिन्द

जयहिंद ने बताया की युवाओ के हक की ये लड़ाई रजिस्ट्रार से नहीं है बल्कि उस सरकार से है जो युवाओ के भविष्य को अधर में लटकाने का काम कर रही है। सरकार जबतक प्रदेश के युवाओ के भविष्य को सुनिश्चित नहीं करती और जब तक प्रदेश की सरकारी नौकरियों में बाहरी प्रदेश क लोगो की भर्ती को बंद नहीं करती हमारी ये लड़ाई नहीं रुकेगी

अमित और सविता ने फोन कर बताया था , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में चल रही धान्द्ली

रोहतक के पीजीआई में नर्सिंग भर्ती को लेकर चल रहे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की काउंसलिंग से बुधवार को सविता दहिया और अमित ने नवीन जयहिंद को फोन कर के पीजीआई में चल रही अनियमितताओं के बारे में बताते हुए उनसे मांग की के वो पीजीआई पहुंच कर उनके हक की बात कौंसिल से करे। और जब नवीन जयहिंद वह पहुंचे तो बीच बचाव में उनसे भी हाथापाई की गयी।

नवीन के साथ सोनू मालिक (मोखरा) ने भी दी गिरफ्तारी

नवीन जयहिंद की गिरफ्तारी के बाद मोखरा निवासी सोनू मलिक ने भी गिरफ्तारी दे दी , सोनू खुद पीजीआई थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। पीजीआई थाने में नवीन जयहिंद के खिलाफ दर्ज नामजद एफआईआर में उनके 10-12 साथियों पर भी आरोप लगा है। जिसके बाद सोनू मालिक ने खुद अपनी गिरफ्तारी दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नवीन जयहिंद बोले, भाजपा के चौकीदार गोली मार चौकीदार
भाजपा नेता कलराज मिश्र के बयान पर आप प्रदेशाध्यक्ष का पलटवार

कहा, जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही भाजपा

रोहतक सच कहूँ/नवीन मलिक । आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ रह रही है। आज देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रत्येक वर्ग में भारी रोष है। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता कलराम मिश्र के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भाजपा के चौकीदार गोली मार चौकीदार है। दरअसल भाजपा नेता ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर यह हमारा प्रदेश होता तो हम गोली मार देते। आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब भाजपा नेता खुले मंच से गोली मारने की बात करते है तो इससे स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता कितनी सुरक्षित होगी।

चुनाव में देश व प्रदेश की जनता भाजपा को उसकी औकात दिखा देगी

सोमवार को आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने में लगी हुई है और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पांच साल के शासनकाल में सिर्फ जातपात व धर्म की राजनीति की है। सरकार ने अपना एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया, सिर्फ जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सेना व राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बैंक लुटने में लगी है। एक तरफ जहां देश के वीर बहादुर जवान शहीद हो रहे थे और पूरा देश बार्डर पर जाने की तैयारी में था, वहीं भाजपा नेता बूथो को मजबूत करने में लगे हुए थे। इससे साफ है कि भाजपा केवल सेना व शहीदो के नाम पर राजनीति कर रही है, जोकि शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में देश व प्रदेश की जनता भाजपा को उसकी औकात दिखा देगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।