BJP's current MP Anshul Verma leaves the party - Sach Kahoon Hindi

उत्तर प्रदेश: टिकट कटने से नाराज भाजपा के मौजूदा सांसद अंशुल वर्मा ने पार्टी छोड़ी
भाजपा ने पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत को इस बार टिकट दिया

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की हरदोई संसदीय सीट से मौजूदा सांसद अंशुल वर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिये टिकट न मिलने के बाद नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से त्यागपत्र दे दिया है। वर्मा ने बुधवार को दिये अपने त्यागपत्र में पूछा है कि बिना वाजिब कारण बताए आखिर उनका टिकट क्यों काटा गया। उन्होंने सुबह राजधानी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय के चौकीदार को अपना त्यागपत्र सौंपा। हरदोई सीट पर भाजपा ने पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत को इस बार टिकट दिया है। रावत छह बार सांसद रह चुके हैं।

अपने त्यागपत्र में वर्मा ने दावा किया है कि बीते पांच साल में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में 24,000 करोड़ के विकास कार्य कराये हैं। उन्होंने लिखा है, ‘अगर काम न करने की वजह से टिकट नहीं दिया गया तो पार्टी को स्पष्ट करना चाहिये कि मेरे मामले में ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने त्यागपत्र में लिखा है कि हरदोई में पार्टी के एक नेता ने किस तरह भोजन के पैकेट के साथ शराब बांटकर पासी समाज का अपमान किया। गौरतलब है कि भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन ने सात जनवरी को हरदोई के एक मंदिर में हुये कार्यक्रम में आये लोगों को भोजन के साथ शराब की बोतलें बांटी थीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।